हरिद्वार में अनामिका शर्मा ने ममता को शर्मसार करते हुए अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को अपने बॉयफ्रेंड (सुमित पटवाल) और उसके साथियों के हाथों यौन शोषण के लिए सौंप दिया।
शिकायत मिलने पर हरिद्वार एसएसपी के निर्देशानुसार मेडिकल जांच में गैंगरेप की पुष्टि हुई। मुकदमा दर्ज कर अनामिका शर्मा और सुमित पटवाल को 4 जून 2025 को गिरफ्तार कर लिया।
मुख्य आरोपी महिला पूर्व में भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय पदाधिकारी रह चुकी है, जिसे पार्टी ने 2024 में ही निष्कासित करने की पुष्टि की है।
उत्तराखंड में माँ ने अपनी बेटी के साथ संबंधों को तार-तार करते हुए इंसानियत को कलंकित कर दिया। उत्तराखंड में माँ ने अपनी बेटी का बलात्कार अपने ही ब्वायफ्रेंड से करवाया। महिला की निर्ममता ने पूरे समाज को भयभीत कर दिया है। महिला भाजपा से जुड़ी थी और भाजपा के महिला मोर्चा के लिए पहले काम कर चुकी है।
दरअसल, यह मामला उत्तराखंड के हरिद्वार का है। एक महिला ने अपने नाबालिग बेटी का बलात्कार (Rape) अपने ब्वायफ्रेंड से करवाया। महिला का उसके पति के साथ काफी दिन से विवाद चल रहा था। 13 वर्षीय बेटी अपने पिता के साथ रहती थी। बहुत दिन बीत जाने पर जब बेटी उदास-उदास सी रहने लगी तो फिर पिता ने बेटी से कारण पूछा।
बेटी ने पहले तो मना करने की कोशिश की, अभी तक वह दर्द को छिपाने की कोशिश कर रही थी, परंतु अब उससे अपना दर्द नहीं छुपाया जा सका और उसने सारी कहानी अपने पिता को बताई। पिता को जब यह बात पता चला तो वह हतप्रभ थे कि उनकी खुद की पत्नी अनामिका शर्मा ने, उनकी बेटी के साथ ऐसा घिनौना हरकत करवाया है।
बेटी ने जब ये सारी बात अपने पिता से बताई तो पिता ने फौरन इस मामले के बारे में स्थानीय पुलिस को सूचित किया। हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के अनुसार, पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बेटी का मेडिकल जांच करवाया गया और पता चला कि बेटी का गैंगरेप हुआ है।
पुलिस (Police) के मुताबिक इस मामले में बीएनएस (BNS) की धारा 709(2), धारा 351(3),और धारा 3(5) और POCSO एक्ट के तहत अलग-अलग आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज किया है। पुलिस द्वारा महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद, कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला अनामिका शर्मा को 4 जून 2025 को गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनामिका ने अपनी बेटी का 8 बार रेप करवाया।
अनामिका वर्तमान में जिला कारागार हरिद्वार में बंद है। वहीं महिला के ब्वायफ्रेंड सुमित पटवाल को भी 4 जून 2025 को पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
दर्द खौफनाक घटना को अंजाम देने वाली महिला अनामिका शर्मा राजनीति (Politics) में भी काफी सक्रिय रह चुकी है। अनामिका शर्मा भाजपा (BJP) से जुड़ी हुई थी। भारतीय जनता पार्टी में महिला मोर्चा के लिए वह काम भी कर चुकी है। मामला प्रकाश में आने पर महिला को भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि अनामिका शर्मा को साल 2024 में पार्टी से निकाल दिया गया था।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा का अनामिका शर्मा के साथ किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। अनामिका शर्मा पार्टी में फिलहाल सक्रिय नहीं है। लेकिन 2024 के पहले अनामिका शर्मा भाजपा की सक्रिय सदस्य थी।
यह भी पढ़ें : सियासत के समर में सोनम ने सरकार को किया चित्त! NSA हुआ वापस, जेल से बाहर निकले वांगचुक
भारत में महिलाओं से संबंधित रेप के मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। साल 2023 के एनसीईआरबी (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक POCSO के तहत दर्ज मामलों में 9.2 फीसदी की वृद्धि पाई गई है। एनसीईआरबी के मुताबिक महिलाओं के रेप से संबंधित दर्ज मामलों में करीबी रिश्तेदारों का नाम ज्यादा आया है। लगभग 90 फीसदी ऐसे मामले हैं जिनमें लड़की के रेप होने में उसके करीबियों का हाथ रहता है।
यह भी देखें :