अगर किसी देश में इंसानों की गिरफ्तारी हो तो वो आम बात है l लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरी दुनिया में हडकंप मचा दिया हैं l यह बात सुनने में जितनी अजीब लग रही है वास्तव में है भी l बात यह है कि एक देश में किसी इंसान नहीं बल्कि रोबो को गिरफ्तार किया गया है l अब जानते है किस देश में यह घटना घटी है ?
चीन में रोबोट (Chinese robot) का प्रयोग कोई ख़ास बात नहीं है l चीन दुनिया में रोबोट उत्पादन के मामले में सबसे आगे है l और यही वजह है कि उस देश के सड़कों पर इंसान के साथ-साथ रोबोट भी दिखाई देते है l चीन के मकाऊ शहर में एक रोबोट के गिरफ्तार होने की खबर सामने आई है l बताया गया कि एक 70 साल की महिला सड़क किनारे अपना फ़ोन देख रही थी तभी पीछे से एक रोबोट आ रहा था l महिला जैसे ही पीछे पलट करदेखी तो वह रोबोट को खड़े देख कर डर गई और घबराने लगी l गुस्से में वह रोबोट को बहुत कुछ कह गई लेकिन रोबोट को कुछ समझ नहीं आया l
मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया l उस महिला को कोई नुक्सान नहीं हुआ है और ना ही उस रोबोट ने महिला के साथ कुछ गलत किया l तहकीकात में पता चला कि यह Unitree G1 मॉडल का ह्यूमनाइड रोबोट (Humanoid robot) है l इस रोबोट में पहले से एडवांस्ड ऑब्स्टैकल अवॉइडेंस सिस्टम (Advanced Obstacle Avoidance System) और साथ ही कैमरा (Camera) लगा हुआ है l और ऐसे में किसी से टकराए बिना ये आसानी से अपने रास्ते पर चल सकता है l कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक़ यह रोबोट उस 70 वर्षीय बुजुर्ग के हटने का इन्तजार कर रहा था, जैसे ही वह महिला आगे बढे तो वो अपने रास्ते चला जाता l लेकिन महिला जैसे ही पल्टी और रोबोट को देखा तो यह सब विवाद हो गया l
इस पूरे विवाद में उस बुजुर्ग महिला के साथ कोई अभद्रता नहीं हुई लेकिन पुलिस ने एहतियात बरतते हुए उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और उसका इलाज करवाया l इतना सब होने के बाद पुलिस ने रोबोट के मालिक को चेतावनी दी है कि अगर फिर कोई ऐसी घटना होती है तो उसका लाइसेंस रद्द हो सकता है l और अब ये मामला इन्टरनेट पर काफी वायरल हो रहा है l कुछ लोग इसे एक मजाक बता रहे है, कुछ लोग एक मन गढ़ंत कहानी बता रहे है तो वहीँ दूसरी ओर लोग रोबोट के इस्तेमाल को लेकर चिंतित नजर आ रहे है l कई तो यह भी मजाक बना रहे हैं कि रोबोट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) का इस्तेमाल अक्सर लोग अपने दिनचर्या को सरल और सुगम बनाने के लिए करते हैंl पहले लोग अपनी सहायता के लिए इंसानों को रखते थे और कुछ लोग आज भी रखते हैं l लेकिन जब से इस तकनीकी दुनिया में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का जन्म हुआ है लगभग हर चीज में इसका प्रयोग होने लगा है l आज कल डिजिटल असिस्टेंट (digital assistant) का जमाना है और लोग अप अपने निजी जीवन में भी इसे उतारा है, जैसे कि गूगल असिस्टेंट (Google Assistant), सीरी (Apple Siri), अलेक्सा (Amazon Alexa) आदि l
यह सब पहले से ही बना बनाया उपलब्ध है l इंसान इतना आलसी हो गया है कि अब वो हर छोटा-मोटा काम इन असिस्टेंट से करवा रहा है l आज कल ह्यूमनाइड रोबोट (humanoid robot) मार्केट में आ गए है l और अब इनका चलन आम लोगों के बीच होने लगा है l ये कहीं भी देखे जा सकते हैं, जैसे कि ऑफिस, मार्केट, होटल/रेस्टोरेंट आदि l अब तो मैदान में जंग भी इनके सहारे लड़ा जा रहा है l पहले रोबो की एक टुकड़ी उसके पीछे मानव सैन्य टुकड़ियाँ l
[VT]
यह भी पढ़ें: