

अनुष्का यादव के मां बनने की खबर पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि बच्चा उनका नहीं है और अनुष्का से उनका कोई संबंध नहीं है।
तेज प्रताप ने दावा किया कि उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है और उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है।
2025 में वायरल फोटो विवाद के बाद तेज प्रताप यादव को RJD से 6 साल के लिए बाहर कर दिया गया, इसके बाद उन्होंने नई पार्टी बनाई।
बिहार (Bihar) में भारी बवाल मचा हुआ है। आए दिन नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राज में कोई ना कोई नया बखेरा देखने को मिल रहा है। कहीं चोरी की वारदातें, तो कहीं महिलाओं पर अत्याचार की खबरें। कुल मिलाकर बिहार इस समय चर्चा का केंद्र बना हुआ है। अब इसी बीच इन सुर्ख़ियों में लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) का नाम भी शामिल हो गया है।
बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे भी इस समय चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। वजह है एक लड़की, जिसके मां बनने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया में सामने आई, तो बवाल मच गए। हम बात अनुष्का यादव की कर रहे हैं, जिनके माँ बनने की खबर ने तहलका मचा दिया और अब इसमें तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) का नाम भी जोड़ा जा रहा है। क्या है पूरा मामला आइये समझते हैं।
जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अनुष्का यादव के मां बनने की खबर पर कहा कि यह बच्चा उनका नहीं है और अनुष्का के साथ उनका किसी भी तरह से कोई संबंध नहीं है। तेजप्रताप ने आरोप लगाया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है और इसके लिए वे दिल्ली में पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि आकाश भाटी बेहतर जवाब दे सकते हैं, जिनका अनुष्का के साथ संबंध है।
सोशल मीडिया पर तेज प्रताप के साथ फोटो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आईं अनुष्का यादव हाल ही में मां बन गई हैं। कुछ खबरों में दावा किया गया कि तेज प्रताप एक पुत्री के पिता बन गए हैं, लेकिन तेज प्रताप ने इस खबर को पूरी तरह झूठा बताते हुए कहा कि उनका अनुष्का या उसके बच्चे से कोई संबंध नहीं है। बता दें कि ये वही अनुष्का यादव हैं, जिनके साथ तेज प्रताप यादव की बिहार चुनाव से पहले तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद उन्हें आरजेडी पार्टी से निकला दिया गया था।
अनुष्का यादव के मां बनने की खबर पर तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने 5 लोगों को ‘जयचंद’ बताते हुए दावा किया कि उन्हें बर्बाद करने और फंसाने के लिए यह साजिश रची जा रही है। IANS न्यूज एजेंसी से बात हुए उन्होंने कहा कि आकाश भाटी अनुष्का से जुड़े हैं, तो वे इसका जवाब दे सकते हैं। मेरे पास इसका जवाब नहीं है। मैं इस बात को पूरी तरह खारिज करता हूं। यह मुझे फंसाने की बेबुनियाद साजिश है। मैंने पहले ही जयचंदों के नाम लिए हैं। मुकेश रौशन द्वारा षड्यंत्र रचकर मुझे फंसाया जा रहा है। यह बहुत घिनौना काम है।
तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने आगे कहा कि मेरे खिलाफ जो साजिश रची जा रही है, मैं इस मामले में गृह मंत्री से मिलूंगा और कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाऊंगा। मेरे पास सिर्फ पांच जयचंद नहीं हैं, बल्कि जयचंदों की एक हजार की लिस्ट है।
तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी जान को खतरा है। उन्हें मारने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि हम सच्चे हैं, इसलिए हमें परेशान किया जा रहा है। मैं क्या करूं, फांसी लगा लूं क्या? मुझे पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया गया है। मुकेश रौशन मेरी हत्या कराना चाहते हैं। यह साजिश रची जा रही है। उसे पकड़ा जाए। मेरे और अनुष्का के बीच कोई संबंध नहीं है। मुझे बस झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। मेरा उससे कोई संबंध नहीं है। अनुष्का यादव को बताना चाहिए कि उनके फ्लैट पर आकाश भाटी क्यों जाते थे।
तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने आगे कहा कि दही-चूड़ा का कार्यक्रम हुआ, मेरे पिताजी आए, तो जयचंदों को रास नहीं आ रहा। अभी हम एक और कार्यक्रम करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही साजिश रची जा रही है।
आपको बता दें कि पिछले साल 2025 में बिहार चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) और अनुष्का यादव (Anushka Yadav) की एक तस्वीर वायरल हो गयी थी, जिसके बाद उनकी बहुत किरकिरी भी हुई थी। पोस्ट में यह खुलासा हुआ था कि उनका अनुष्का के साथ 12 साल पुराना रिश्ता है, जिसे बाद में उन्होंने कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।
लालू प्रसाद यादव ने इसे "अनैतिक व्यवहार और परिवार के मूल्यों का उल्लंघन" बताया और इस वजह से पार्टी ने उन्हें बाहर कर दिया। 25 मई 2025 को उन्हें 6 साल के लिए RJD से निष्कासित कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने जनशक्ति पार्टी बनाई है।