'एक तरफ बॉम्बे ब्रैडमैन, दूसरी तरफ कराची ब्रैडमैन....', सुनील गावस्कर ने सुनाया क्रिकेट के डॉन का मजेदार किस्सा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने आज से एक साल पहले 'सर डॉन ब्रैडमैन' (Don Bradman) को लेकर एक किस्सा सुनाया था।
बाईं ओर पूर्व क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन दिखाई दे रहे हैं, और दाईं ओर एक आधुनिक टीवी स्टूडियो में बैठे पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर चर्चा करते हुए हाथ के इशारे कर रहे हैं।
सुनील गावस्कर ने सर डॉन ब्रैडमैन से जुड़ा एक मज़ेदार किस्सा सुनाया, जिसमें उन्हें “बॉम्बे ब्रैडमैन” कहा गया, और साथ ही उनके महान टेस्ट करियर की उपलब्धियों को भी याद किया गया।X
Published on
Updated on
4 min read
Summary
  • सुनील गावस्कर ने एक मज़ेदार किस्सा साझा किया जिसमें सर डॉन ब्रैडमैन ने उन्हें “बॉम्बे ब्रैडमैन” और ज़हीर अब्बास को “कराची ब्रैडमैन” कहा, जिसे सुनकर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।

  • भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेज़बानी कर रहे हैं, भारत ने अमेरिका के खिलाफ पहला मैच जीतकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है।

  • बिना हेलमेट के खतरनाक गेंदबाजों के दौर में 10,122 टेस्ट रन बनाकर सुनील गावस्कर ने खुद को भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में शामिल किया।

भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टूर्नामेंट को होस्ट कर रहे हैं। भारत अपना पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ 29 रन से जीत चुका है और अब आने वाले मैचों की तैयारियों में जुटा हुआ है। फैंस का उत्साह भी अपने चरम पर है। बात जब भी क्रिकेट की आती है, भारत में इसकी दीवानगी देखते बनती है। क्रिकेट शब्द सुनते ही सबके दिमाग में धोनी, सचिन, कपिल देव और गांगुली जैसे दिग्गजों का नाम सामने आता है।

ये खिलाड़ी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी नामचीन लिस्ट में गिने जाते हैं। अगर हम विश्व स्तर के खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें क्रिकेट के डॉन कहे जाने वाले 'सर डॉन ब्रैडमैन' (Don Bradman) का नाम सबसे ऊपर आता है। उनके ही बारे में भारत के दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने एक वाकया बताया है, जो बेहद ही मजेदार है।

गावस्कर ने सुनाया ब्रैडमैन का किस्सा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने आज से एक साल पहले 'सर डॉन ब्रैडमैन' (Don Bradman) को लेकर एक किस्सा सुनाया था। नवंबर 2024 में टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी जहाँ भारत ने 3-1 से टेस्ट सीरीज गँवाई थी।

इस सीरीज के दौरान सुनील गावस्कर स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क से मुखातिब हुए और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिवंगत दिग्गज क्रिकेटर 'सर डॉन ब्रैडमैन' को लेकर एक किसा सुनाया। गावस्कर ने बताया कि ब्रैडमैन ने उन्हें 'बॉम्बे ब्रैडमैन' (Bombay Bradman) कहकर सम्बोधित किया और पाकिस्तान के क्रिकेटर ज़हीर अब्बास को कराची ब्रैडमैन (Karachi Bradman) के नाम से बुलाया।

क्या बोले सुनील गावस्कर?

स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) से सवाल पूछा गया था कि आप ऑस्ट्रेलिया पहुँचने पर एक बहुत अच्छी कहानी हमेशा सुनाते हैं…

इसपर उन्होंने कहा, ''एक कहानी सुनाता हूँ, जिसे आप सभी सुनना पसंद करेंगे। मैं रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया गया था। इस टीम को सर डॉन ब्रैडमैन ने चुना था। उस समय वे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष थे। जब हम एडिलेड पहुँचे, तो हमें लेने कौन आया? खुद 'सर डॉन ब्रैडमैन'। वो वहाँ आए और सभी खिलाड़ियों से मिले। वे सर गैरीफील्ड सोबर्स को पहले से जानते थे, क्योंकि सोबर्स काफी समय तक साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले थे। दोनों आपस में बात कर रहे थे।''

गावस्कर ने आगे कहा, ''तभी सर डॉन ने पुछा कि ‘सर गैरीफील्ड, भारत का वह छोटा सा खिलाड़ी कहाँ है? मैं उससे मिलना चाहता हूँ।’ सर गैरीफील्ड ने मेरी उनसे पहचान करवाई। सर डॉन मुझसे क्रिकेट के बारे में बात करने लगे। उन्होंने विजय मर्चेंट के बारे में भी बात की। इसी बीच पाकिस्तान के ज़हीर अब्बास वहाँ आ गए, जो हमारी ही टीम में थे।''

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने आगे बताया, ''उन दिनों सेल्फी का चलन नहीं था, लेकिन कुछ तस्वीरें ज़रूर ली गईं। जब सर डॉन, ज़हीर अब्बास और मैं आपस में बात कर रहे थे, तब रोहन कन्हाई ने बाकी टीम को पास बुलाया और कहा, ‘इधर आओ, इधर आओ! ज़रा देखो। दाईं ओर बॉम्बे का ब्रैडमैन है, बाईं ओर कराची का ब्रैडमैन है, और बीच में असली ब्रैडमैन है।’”

सुनील गावस्कर का ये किस्सा सुनकर पूरा हॉल तालियों से गूँज उठा था।

भारत के बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज हैं सुनील गावस्कर

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वर्तमान समय में लोग विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट का असली बादशाह कहते हैं और इसके पहले के दौर में लोग सचिन तेंदुलकर का नाम लेते थे, लेकिन कुल मिलाकर देखें, तो सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) के सामने कोई सानी नहीं है।

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने ऐसे दौर में भारत के लिए 10122 टेस्ट रन बनाए हैं, जब वो हेलमेट का भी इस्तेमाल नहीं करते थे। वो दौर माइकल होल्डिंग और एंडी रॉबर्ट्स जैसे खतरनाक गेंदबाजों का था। ऐसे गेंदबाजों को खेलकर 10 हज़ारी बनना खुद में एक बड़ी उपलब्धि है।

बता दें कि गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 मैच की 31 पारियों में 1550 रन बनाने के साथ 8 शतक और 4 अर्धशतक भी जड़े हैं। वहीं, अपने पूरे करियर में उन्होंने 8 शतक और 4 अर्धशतक बनाए हैं।

बाईं ओर पूर्व क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन दिखाई दे रहे हैं, और दाईं ओर एक आधुनिक टीवी स्टूडियो में बैठे पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर चर्चा करते हुए हाथ के इशारे कर रहे हैं।
गावस्कर ने 1983 विश्व कप जीत पर कहा, मेरे क्रिकेट करियर में इससे ज्यादा खास पल कभी नहीं रहा

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in