तमिलनाडु चुनाव में विजय थलपती की पार्टी टीवीके से उम्मीदवार प्रकाश उर्फ कुट्टी के खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। प्रकाश उर्फ कुट्टी पूनमल्ली विधानसभा क्षेत्र से टीवीके के उम्मीदवार हैं।  X
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026

विजय थलपति की पार्टी में बवाल! TVK उम्मीदवार पर महिला ने लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप, चुनाव से पहले मचा हड़कंप

तमिलनाडु चुनाव में विजय थलपती की पार्टी टीवीके से उम्मीदवार प्रकाश उर्फ कुट्टी के खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस आरोप ने तमिलनाडु के सियासी आग में घी डालने का काम किया है।

Author : Pradeep Yadav

  • तमिलनाडु चुनाव में विजय थलपती की पार्टी टीवीके से उम्मीदवार प्रकाश उर्फ कुट्टी के खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

  • पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि शिकायतकर्ता से पूछताछ कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

  • प्रकाश उर्फ कुट्टी पूनमल्ली विधानसभा क्षेत्र से टीवीके के उम्मीदवार हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और तिरुवल्लूर जिले में जांच शुरू कर दी गई है।

तमिलनाडु चुनाव में सियासी पारा सातवें आसमान पर है। सभी राजनीतिक दलों में जुबानी जंग लगातार जारी है। तमिलनाडु के इस चुनाव में फिल्म की दुनिया में परचम लहरा चुके विजय थलपती ने 134 उम्मीदवारों को उतारा है। इसी बीच खबर निकलकर आ रही है कि विजय की पार्टी से एक उम्मीदवार के खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। 

किसके ऊपर लगा है यौन शोषण का आरोप ?

तमिलनाडु चुनाव में विजय थलपती की पार्टी टीवीके से उम्मीदवार प्रकाश उर्फ कुट्टी के खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस आरोप ने तमिलनाडु के सियासी आग में घी डालने का काम किया है। प्रकाश उर्फ कुट्टी पूनमल्ली विधानसभा क्षेत्र से टीवीके के उम्मीदवार हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और तिरुवल्लूर जिले में जांच शुरू कर दी गई है। महिला ने कहा है कि प्रकाश उर्फ कुट्टी ने पहले उसे डराया धमकाया और फिर उसके साथ असहनीय व्यवहार किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के समय उन्होंने पार्टी नेतृत्व के समक्ष यह मुद्दा उठाया था। हालांकि कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बावजूद पार्टी की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। 

क्या कहा पुलिस ने ?

पुलिस के अनुसार, यह मामला पार्टी की एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। अपनी शिकायत में, उन्होंने आरोप लगाया है कि लगभग छह महीने पहले तिरुवल्लूर में आयोजित एक शादी के रिसेप्शन के दौरान प्रकाश ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। इस समारोह में पार्टी के महासचिव आनंद सहित कई टीवीके नेता और जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए थे। महिला अपने पति के साथ तिरुवल्लूर जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची और कथित उत्पीड़न का विस्तृत विवरण देते हुए एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। उसके बयान के आधार पर, तिरुवल्लूर नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि शिकायतकर्ता से पूछताछ कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने आगे कहा कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : इनकम टैक्स में करोड़ों का घपला, 41 लोगों की मौत का मामला...! 51 वर्षीय नेता का ऐलान, 2 सीटों से लड़ेगा तमिलनाडु का चुनाव

पत्नी ने किया बचाव !

इस बीच, प्रकाश उर्फ कुट्टी की पत्नी ने इस मामले में अपने पति का बचाव किया है। पत्नी ने कहा है कि यह एक षड्यन्त्र है, उनके खिलाफ साजिश के तहत पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। प्रकाश उर्फ कुट्टी की पत्नी ने जिला पुलिस में जवाबी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोपों को झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि उनके पति के ऊपर झूठा आरोप लगाया है। प्रकाश उर्फ कुट्टी की पत्नी ने उस महिला को लेकर बयान दिया कि पार्टी में पद न दिए जाने के बाद शिकायतकर्ता ने मनगढ़ंत आरोप लगाए।

यह पूरा प्रकरण एक संवेदनशील समय पर सामने आया है जब तमिलनाडु चुनाव सर पर है। टीवीके नेता विजय द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव-2026 के लिए पार्टी के सभी उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। विजय के 134 उम्मीदवारों के चुनाव पर यह घटना असर डाल सकता है। महिला मतदाताओं को साधने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विजय ने अपने भाषणों में कई बार जिक्र किया है कि भाजपा उनकी वैचारिक दुश्मन है लेकिन डीएमके के शासन में तमिलनाडु का विकास रुक गया है, इसलिए तमिलनाडु में उनकी राजनीतिक लड़ाई डीएमके से है। 

यह भी देखें :