तमिलनाडु में चुनावी हलफनामों से नेताओं की हैरान करने वाली संपत्तियां सामने आई हैं। थलपति विजय ने परिवार की कुल संपत्ति 420 करोड़ से अधिक बताई। उनकी पार्टी TVK के उम्मीदवार आधव अर्जुन के पास 180 करोड़ से अधिक संपत्ति है। कर्ज और निवेश ने भी सबका ध्यान खींचा है।
तमिलनाडु मे चुनावी पारा चरम पर है। एआईएडीएमके की उम्मीदवार लीरामोज ने हलफनामे में अपनी संपत्ति करीब 1,049 करोड़ रुपये बताई है। उनकी चल संपत्ति 139.62 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 909.94 करोड़ रुपये बताई गई है। उन पर कुल कर्ज 8.56 करोड़ रुपये है। उनके संपत्ति पर बवाल मचा हुआ है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पैसे का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री स्टालिन सहित अन्य नेताओं की संपत्ति पर भी भयंकर खुलासा हुआ है।
तमिलनाडु में डीएमके ने अपने प्रचार में चार चाँद लगाने के लिए अलग-अलग तरीका अपना रखा है। डीएमके के प्रचार में खर्च भी बहुत ज्यादा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्टालिन की संपत्ति ने भी सबको हैरान करके रख दिया है। पिता करुणानिधि के निधन हो जाने के बाद एमके स्टालिन, 2021 में पहली बार मुख्यमंत्री बने। वह कई बार डिप्टी सीएम भी रहे। हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति कुल 4.51 करोड़ से ज्यादा है। उनके बैंक में करीब 1,13,85,874 रुपये जमा हैं। इसके अलावा उन्होंने 1 करोड़ से ज्यादा म्युचुअल फंड में निवेश किया है। उनके पास 60 लाख से ज्यादा के शेयर हैं। 25 ग्राम सोना है, 2 महंगी कारें हैं। 1 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की खेती की जमीनें हैं। उनके पास ऑडी और मर्सडीज जैसी महंगी गाड़ियां हैं। सीएम के तौर पर स्टालिन की कमाई 30,94,260 रुपये प्रतिमाह हैं। उनकी पत्नी किरण के पास 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।
स्टालिन के अलावा उनके परिवार में अन्य लोग भी राजनीति में सक्रिय हैं। उनकी बहन कनिमोझी करुणानिधि लोकसभा सांसद (MP) हैं। स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने चुनाव प्रचार की पूरी कमान संभाल रखा है। उनके पास कुल संपत्ति 27 करोड़ से ज्यादा है।
तमिलनाडु चुनाव में थलपति विजय की चर्चा बहुत हो रही है। उनकी संपत्ति 404.58 करोड़ से ज्यादा है। विधानसभा चुनाव के लिए दायर किए गए हलफनामे में उन्होंने माना है कि परिवार की कुल संपत्ति 420 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पत्नी की संपत्ति 15 करोड़ से ज्यादा है। उनके बैंक खातों में जमा रकम करीब 213 करोड़ है। विजय ने अपनी नई पार्टी TVK को जीत दिलाने में पूरी ताकत लगा दी है। हालांकि करूर भगदड़ में लगभग 41 लोगों की जान जाने से उनके राजनीतिक करियर प्रश्नचिन्ह लग गया है।
यह भी पढ़ें : असम CM की पत्नी पर कमेंट करना पवन खेड़ा को पड़ा भारी, गाड़ी में मुंह छिपाते आए नज़र, शुरू से समझें पूरी कहानी
विजय की पार्टी TVK में अलग-अलग वर्ग को साधने के लिए चुनाव में हर प्रकार के उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया है। इन्ही में से एक आधव अर्जुन हैं।आधव अर्जुन की कुल संपत्ति 180 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वहीं उनकी पत्नी की संपत्ति 162 करोड़ से ज्यादा है। उनकी अचल संपत्तियों की कीमत लगभग 70 करोड़ रुपये है। उनके अपने खातों में करीब 17.5 करोड़ रुपये जमा हैं, जबकि पत्नी के खातों में करीब 12.5 करोड़ रुपये हैं।इसके अलावा उन्होंने शेयर, म्यूचुअल फंड और कंपनियों में भी भारी निवेश किया हुआ है। कई कंपनियों में करोड़ों रुपये के निवेश और एडवांस दिए गए हैं, जिनकी कुल राशि सैकड़ों करोड़ तक पहुंचती है। लेकिन उन पर करीब 26 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।
यह भी देखें :