

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) दक्षिण सिनेमा जगत के जानी-मानी हस्ती हैं. तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में अभिनय के बाद अब राजनीति में अपना किस्मत आजमाने के लिए तमिलनाडु विधान सभा चुनाव में 2 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. विजय TVK (तमिलगा वेत्री कजगम) के अध्यक्ष और संस्थापक हैं. साल 2024 फरवरी 2 को इसकी स्थापना हुई और ये एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर काम करने लगी. विजय भी इसी पार्टी के उम्मीदवार हैं.
थलापति विजय कुछ समय से सिनेमा से दूर हैं और अपनी पूरी क्षमता TVK (Tamilaga Vetri Kazhagam) पार्टी को जिताने के लिए आनेवाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में लगा दी है. विधानसभा चुनाव में दाखिल अपने नामांकन (nomination) के साथ-साथ हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया है. अपने एफिडेविट में उन्होंने बताया है कि वो 600 करोड़ से अधिक संपत्ति के मालिक हैं. उनकी पत्नी संगीता भी करोड़पति है और उनके पास 16 करोड़ की प्रॉपर्टी है.
उनकी अधिक कमाई फिल्मों से हुई है. उनके 400+ करोड़ की चल संपत्ति और 200 करोड़ के लगभग की अचल संपत्ति है. कोडाईकनल में खेती की जमीन और चेन्नई में कमर्शियल प्लॉट हैं. उनकी पत्नी संगीता के आय की भी जानकारी साझा की गई है. उनके पास कुल 15.76 करोड़ की संपत्ति है. इसमें 15.75 करोड़ की चल संपत्ति और 20+ लाख की अचल संपत्ति शामिल है.संगीता के पास 2 लाख रुपये नकद कैश है और उनके पास कई बैंक खाते है जिनमे 200 करोड़ से अधिक रुपये जमा है.
अपने हलफनामे (affidavit) में विजय ने बताया कि उनके पास लाखों-करोड़ों की महँगे गाड़ियाँ, गहने और अन्य लक्ज़री सामान हैं. अगर गाड़ियों की बात करें तो BMW कंपनी की BMW 530, टोयोटा लेक्सस, BMW i7 और टोयोटा वेलफेयर शामिल हैं. इनकी गाड़ियों का कलेक्शन बताता है कि विजय लक्ज़री गाड़ियों के कितने शौक़ीन है. इनके पास 800 ग्राम सोना और 15 लाख रुपये के चांदी के गहने हैं. विजय पर किसी तरह का कोई कर्ज बकाया नहीं है और न ही बैंक देनदारी बाकी है. साल 2024-25 में उनकी पूरी आय 185 करोड़ रुपये थी.
विजय थलापति अपने परिवार के साथ-साथ अपने निजी सेवकों और अपने करीबियों को पैसे दे रखे हैं. हलफनामे में उन्होंने बताया कि TVK महासचिव N.आनंद को 3 करोड़ रुपये और इसके अलावा अपने माता-पिता को भी व्यक्तिगत तौर पर पिता को 3+ करोड़ रुपये और अपनी माँ को 10 लाख रुपये दिए हैं. अपने बेटे को जेसन संजय को 10 लाख रुपये और अपनी बेटी दिव्या को 5 लाख रुपये और अपनी पत्नी संगीता को 13 करोड़ रुपये दे रखे हैं. अपने परिवार के अलावा वो चैरिटी में भी दान करते हैं. कोकिलाम्बल एजुकेशनल ट्रस्ट को 20 करोड़ रुपये और विद्या चैरिटेबल ट्रस्ट को 6 करोड़ रुपये दान में दिए हैं. विजय ने यह भी बताया कि उनके खिलाफ कोई अपराधिक मामला नहीं है और न ही किसी अपराध में उनका नाम शामिल है.
तमिलनाडु के करूर (Karur) में विजय के नेतृत्व में आयोजित तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) की 2025 की राजनीतिक रैली में भगदड़ (stampede) मचने से 41 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। इस कार्यक्रम में अनुमत 10,000 लोगों की तुलना में 27,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे। इस मामले को लेकर TVK पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर गाज गिरी थी
[VT]
यह भी पढ़ें: