जहानाबाद, गया और बेगूसराय के बाद अब जमुई में सरेराह बदसलूकी; क्या बिहार में खत्म हो गया है कानून का डर? X
बिहार

जहानाबाद, गया और बेगूसराय के बाद अब जमुई में सरेराह बदसलूकी; क्या बिहार में खत्म हो गया है कानून का डर?

बिहार में स्थित जमुई में नाबालिग बच्चों संग बदसलूकी का शर्मनाक मामला सामने आया है। यह मामला 19 सितंबर की शाम का है, जब एक लड़का और उसकी दोस्त रास्ते के किनारे रुककर फोटो खिंचवा रहे थे, तब वहां कुछ गुंडों ने आकर उनके साथ बदसलूकी की और उस वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर वायरल कर दिया।

Author : न्यूज़ग्राम डेस्क

बिहार में स्थित जमुई (Bihar's Jamui) में नाबालिग बच्चों संग बदसलूकी का शर्मनाक मामला सामने आया है। यह मामला 19 सितंबर की शाम का है, जब एक लड़का और (women harassment) उसकी दोस्त रास्ते के किनारे रुककर फोटो खिंचवा रहे थे, तब वहां कुछ गुंडों ने आकर उनके साथ बदसलूकी की और उस वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर वायरल कर दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने एक्शन तेज कर 3 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस संदर्भ में डीजीपी को पत्र लिखकर तटस्थ जांच करने की मांग की।

क्या है पूरी शर्मनाक घटना

दरअसल, (Bihar's Jamui) 19 सितंबर की शाम एक लड़की और उसका दोस्त ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे रुककर फोटो खींचने लगे। तभी वहां पर कुछ गुंडों ने आकर उनके साथ सरेआम बदसलूकी करना शुरू कर दिया। उस किशोरी के साथ अशिष्टता की, उसके कपड़े फाड़े और कुछ लोग उसको उठाकर ले गए। लड़की उन हैवानों से मन्नतें करती रही, लेकिन उनके कानों पर जूं नहीं रेंगी। उस लड़की पर उन दरिंदों को तरस नहीं आया। यही नहीं, उन हैवानों ने दोनों नाबालिगों के संग इन शर्मनाक हरकतों का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। इस क्रूरता भरी घटना ने बिहार के लॉ एंड ऑर्डर के नियमों और प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या लोगों के मन से लॉ एंड ऑर्डर का डर खत्म हो गया है या बिहार प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा करने में असमर्थ है?

देखें विडियो:

मामले में पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने वीडियो द्वारा उन अपराधियों की पहचान कर, 3 नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ POCSO एक्ट के अधीन मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में गमछे वाला इंसान मुख्य आरोपी है, जिसकी तलाश जारी है। जमुई की SDPO दीप्ति मोनाली की अगुवाई में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन कर बाकी 4 अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर बिहार पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के 12 इंस्टाग्राम, 7 ट्विटर समेत 13 फेसबुक अकाउंट्स की पहचान की गई है।

क्रूरता की अन्य घटनाएं

नाबालिग बच्चों (women harassment) संग बदसलूकी का यह पहला शर्मनाक मामला नहीं है। इससे पहले भी बिहार के अलग-अलग जिलों से ऐसे हैरान करने वाले मामले सामने आते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अप्रैल 2018 में सामने आया था, जहां बिहार के जहानाबाद में कुछ नाबालिग गुंडों ने किशोरी संग दरिंदगी कर, उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। उस वीडियो में कुछ हैवान एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करते नजर आए थे। यही एक मामला नहीं, बल्कि जून 2023 में भी बिहार के गया का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ दरिंदे महिला के साथ छेड़छाड़ करते दिखे। वीडियो में महिला उन हैवानों से रुकने की गुहार लगाती नजर आई। वहीं, जुलाई 2023 में बिहार के बेगूसराय जिले से एक और घटना सामने आई, जिसमें नाबालिग लड़की को उसके संगीत शिक्षक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर लोगों के एक समूह ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसको बेरहमी से पीटा।

NCRB की रिपोर्ट देखिये 

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी की गई नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में नाबालिगों द्वारा किए गए अपराधों में बिहार में 177 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2023 में (women harassment) बिहार में इस तरह के 1,818 मामले दर्ज हुए थे, जो कि 2024 तक 5,037 अपराध दर्ज किए गए, जिसने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार को घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है।(VR/MK)

यह भी पढे़ें: