आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई को सामने 241 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों के सामने मुंबई इंडियंस 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना पाई।
ये आरसीबी की इस सीजन में तीसरी जीत है, जबकि मुंबई इंडियंस की तीसरी हार है। इस मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव आया है। हालांकि, टॉप पर अभी भी राजस्थान रॉयल्स की टीम है, जो एक भी मुकाबला नहीं हारी है।
राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 4 मैच खेले हैं और सभी जीत कर 8 अंक हासिल किए हैं। वहीं, पंजाब किंग्स 4 में से 3 मैच जीत कर 7 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 4 में तीन मैच जीतकर 6 अंक हासिल करते हुए तीसरे स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जांयट्स के पास अभी 4-4 अंक हैं। वहीं, सनराइज हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स ने अभी तक 4-4 मैच में से सिर्फ 1-1 मैच ही जीत सके हैं। इन तीनों टीमों के अंक 2 हैं। वहीं, सबसे निचले पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने अभी तक एक मैच भी नहीं जीता है।
आरसीबी ने रविवार को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ओवर में 4 विकेट गंवाकर 240 रन बनाए। फिल साल्ट और विराट कोहली ने टीम को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी निभाई। कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, तो साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली। साल्ट ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए।
कप्तान रजत पाटीदार बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 20 गेंदों में 53 रन बनाए। अंत के ओवरों में टिम डेविड ने सिर्फ 16 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 34 रन बनाए, जबकि जितेश शर्मा 10 रन ही बना सके। गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस की ओर से बोल्ट-हार्दिक, सैंटनर और शार्दुल ने एक-एक विकेट चटकाया। (MK)
(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)