इधर चल रहा IPL 2026, उधर बॉल टैम्परिंग का मामला आया सामने, ये 3 खिलाड़ी होंगे बैन ?

एक तरफ भारत में IPL 2026 के टूर्नामेंट का आगाज़ शानदार तरीके से हुआ है। पहला मैच बेंगलुरु ने तो दूसरा मैच मुंबई ने जीता है। इसी बीच भारत के पड़ोसी मुल्क से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।
बाईं ओर टाटा आईपीएल ट्रॉफी और दाईं ओर एक खिलाड़ी को सफेद क्रिकेट गेंद पर 'बॉल टैम्परिंग' करते हुए दिखाया गया है।
भारत में इस समय IPL 2026 का टूर्नामेंट खेला जा रहा है। 28 मार्च से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। X
Published on
Updated on
3 min read

भारत में इस समय IPL 2026 का टूर्नामेंट खेला जा रहा है। 28 मार्च से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहला मैच बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच खेला गया था, जहाँ रजत पाटीदार की टीम ने 6 विकेट से बाजी मारी जबकि दूसरा मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला गया जहाँ हार्दिक की टीम ने भी 6 विकेट से जीत दर्ज की।

इसी बीच अब बॉल टैम्परिंग (Ball Tampering) का मामला सामने आ गया है और ऐसा कहा जा रहा है कि 3 खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है और वो बैन भी किये जा सकते हैं। क्या है पूरा मामला, आइये समझते हैं।

बॉल टैम्परिंग के मामले ने उड़ाई सबकी नींद

एक तरफ भारत में IPL 2026 के टूर्नामेंट का आगाज़ शानदार तरीके से हुआ है। पहला मैच बेंगलुरु ने तो दूसरा मैच मुंबई ने जीता है। इसी बीच भारत के पड़ोसी मुल्क से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। वहां PSL 2026 यानी पाकिस्तान सुपर लीग का टूर्नामेंट चल रहा है और वही से बॉल टैम्परिंग (Ball Tampering) की घटना सामने आई है।

इस घटना ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया है। बताया जा रहा है कि इसमें तीन इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ी शामिल हैं और हो सकता है कि आज ही सजा का ऐलान भी हो जाए। दोषी पाए जानें पर तीनों खिलाड़ियों को बैन तक किया जा सकता है।

इन 3 खिलाड़ियों पर मंडराया बैन का खतरा?

26 मार्च 2026 से ही PSL 2026 यानी पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत हो चुकी है। इस लीग में अब तक 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 29 मार्च को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच के दौरान ही बॉल टैम्परिंग (Ball Tampering) की घटना देखने को मिली।

PSL 2026 के मैच का दृश्य जहाँ पाकिस्तानी खिलाड़ी बॉल टैम्परिंग (Ball Tampering) करते दिख रहे हैं।
29 मार्च को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच के दौरान ही बॉल टैम्परिंग (Ball Tampering) की घटना देखने को मिली। X

मैच में कराची किंग्स को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे लेकिन आखिरी ओवर शुरू होता, उससे पहले यह देखने को मिला कि शाहीन, हारिस रऊफ और फखर जमां कुछ चर्चा कर रहे हैं। इसके बाद फखर गेंद को हाथ में लेते हैं और उसे नाख़ून से खुरचते नज़र आते हैं। इसके बाद अंपायर ने वो गेंद बदली और लाहौर कलंदर्स पर 5 रन की पेनल्टी भी ठोक दी। अंपायर ने उन्हें इस मामले में दोषी पाते हुए ऐसा फैसला लिया।

अपनी सफाई में क्या बोले खिलाड़ी?

PSL 2026 में बॉल टैम्परिंग (Ball Tampering) की घटना के बाद मैच रेफरी रोशन महानामा के सामने फखर जमां पेश हुए। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ़ इंकार किया। अब ऐसे में इसपर 48 घंटों के भीतर फिर से सुनवाई होगी और मैच रेफरी अपना फैसला सुनाएंगे। वहीं, मैच के बाद शाहीन शाह अफरीदी से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ऐसा बर्ताव किया, जैसे कुछ हुआ ही ना हो। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बार में कुछ नहीं पता। वो कैमरा देखेंगे और उसके बाद फैसला करेंगे।

बता दें कि फखर जमां अगर दोषी पाए जाते हैं, तो उनके ऊपर लेवल-3 के लिहाज से एक्शन लिया जाएगा क्योंकि गेंद पर ऊँगली फेरने का काम उन्होंने ही किया था। उनके ऊपर कम से कम एक मैच का बैन लगाया जा सकता है। वहीं, ARY News के शो में पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने कहा कि अगर सबूत है, तो तीनों को सजा मिलनी चाहिए। शाहीन अफरीदी और गेंदबाज हारिस रऊफ भी उतने ही दोषी हैं।

बाईं ओर टाटा आईपीएल ट्रॉफी और दाईं ओर एक खिलाड़ी को सफेद क्रिकेट गेंद पर 'बॉल टैम्परिंग' करते हुए दिखाया गया है।
IPL 2026 : बल्लेबाजी में दम, तेज गेंदबाजी चिंता का विषय, कितनी तैयार केकेआर?

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in