दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है, और पूरे भारत में इसे धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि भारत में रावण दहन का कार्यक्रम आज़ादी के बाद शुरू हुआ। जी हाँ, भारत-पाकिस्तान विभाजन के तुरंत बाद, पाकिस्तान के बन्नू शहर से विस्थापित होकर आए कुछ हिंदू परिवार रांची में आकर बसे थे, जो तब बिहार का हिस्सा था। उन्हीं में से एक लाला मनोहर लाल नागपाल और उनके साथियों ने मिलकर इसकी शुरुआत की थी।