भाईचंद पटेल (Bhaichand Patel) एक पूर्व डिप्लोमेट हैं और उन्होंने एक किताब लिखी है, जिसका नाम I Am a Stranger Here Myself: An Unreliable Memoir है X
न्यूज़ग्राम विशेष

भतीजी बनकर आई थी एक्ट्रेस! पूर्व डिप्लोमेट भाईचंद पटेल ने राष्ट्रपति की गरिमा पर उठाए गंभीर सवाल?

राष्ट्रपति (President) किसी भी देश का क्यों ना हो, वो अपने मुल्क का पहला व्यक्ति होता है। वो राष्ट्र के संवैधानिक, औपचारिक और सर्वोच्च प्रमुख होते हैं। किसी भी देश का राष्ट्रपति अपने देश का प्रतिनिधित्व करता है।

Author : Mayank Kumar

  • भाईचंद पटेल की किताब I Am a Stranger Here Myself: An Unreliable Memoir में भारत के राष्ट्रपति को लेकर किए गए विवादित दावों ने चर्चा और बहस को तेज कर दिया है।

  • किताब में एक कथित घटना का जिक्र है, जिसमें एक अभिनेत्री के राष्ट्रपति भवन जाने और उससे जुड़ी विवादित कहानी बताई गई है, हालांकि न तो अभिनेत्री का नाम सामने आया है और न ही राष्ट्रपति का।

  • खुद लेखक ने अपनी किताब को “अनरिलायबल मेमोयर” बताया है, इसलिए इन दावों की सच्चाई पर सवाल हैं और इन्हें तथ्य मानने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है।

राष्ट्रपति (President) किसी भी देश का क्यों ना हो, वो अपने मुल्क का पहला व्यक्ति होता है। वो राष्ट्र के संवैधानिक, औपचारिक और सर्वोच्च प्रमुख होते हैं। किसी भी देश का राष्ट्रपति अपने देश का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं, भारत की बात करें, तो यहां राष्ट्रपति को देश की सर्वोच्चता का प्रतीक माना जाता है और साथ ही वो तीनों सेनाओं के प्रमुख भी होते हैं। वहीं, भारत में आज तक किसी भी राष्ट्रपति का जीवन विवादों में नहीं रहा है।

सरकार का पक्ष लेने के आलावा अन्य किसी भी मामलों में देखें, तो भारत के महामहीम के ऊपर कभी कोई आरोप नहीं लगा है। हालांकि, इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने भारत के राष्ट्रपति (President) को ही कटघरे में खड़ा करने का काम कर दिया है। पूर्व डिप्लोमेट भाईचंद पटेल (Bhaichand Patel) ने एक किताब लिखी है, जिसका नाम I Am a Stranger Here Myself: An Unreliable Memoir है। इस किताब में भारत के राष्ट्रपति को लेकर कुछ ऐसे दावे किये गए हैं, जो चौंकाने वाले हैं। क्या है पूरा मामला आइये समझते हैं।

भाईचंद पटेल की किताब से मचा बवाल

भाईचंद पटेल (Bhaichand Patel) एक पूर्व डिप्लोमेट हैं और उन्होंने एक किताब लिखी है, जिसका नाम I Am a Stranger Here Myself: An Unreliable Memoir है, इसमें उन्होंने भारत के राष्ट्रपति (President of India) को लेकर कुछ दावे किये हैं, जिसके बाद चर्चाएं काफी तेज हो गई है। इस किताब में एक घटना का जिक्र है, जिसमें एक अभिनेत्री के राष्ट्रपति भवन जाने की वहां से जुड़ी एक विवादित कहानी बताई गई है।

हालांकि, लेखक ने उस अभिनेत्री का नाम नहीं बताया है। इसके साथ ही खुद लेखक भाईचंद पटेल यह कहते हैं कि वो अपनी किताब को लेकर “अनरिलायबल मेमोयर” (Unreliable Memoir) यानी पूरी तरह भरोसेमंद नहीं हैं। ऐसे में इन मामलों को सच मानने से पहले थोड़ी सावधानी जरूरी है। हालांकि, इस किताब की बातों ने लोगों की बेचैनी जरूर बढ़ा दी है कि आखिर इसमें भारत के राष्ट्रपति के बारे में लिखा क्या है?

भाईचंद पटेल की किताब में क्या लिखा है?

एक फेसबुक पेज है किस्सा टीवी, जिसपर इस किताब के कुछ सारांश लिखे गए हैं। इस फेसबुक पेज के मुताबिक भाईचंद पटेल (Bhaichand Patel) की किताब I Am a Stranger Here Myself: An Unreliable Memoir में लिखा है कि एक बार एक अभिनेत्री को दिल्ली बुलाया गया, राष्ट्रपति के साथ सोने के लिए। उसे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति की भतीजी बताकर बुलाया गया था। राष्ट्रपति की पत्नी बराबर वाले कमरे में सोई थी।

किस्सा टीवी के मुताबिक भाईचंद पटेल (Bhaichand Patel) की किताब I Am a Stranger Here Myself: An Unreliable Memoir में लिखा है कि एक बार एक अभिनेत्री को दिल्ली बुलाया गया था।

ये फेसबुक पेज यह दावा करता है कि ये पंक्ति भाईचंद पटेल के किताब की है। बता दें कि इस पेज के मुताबिक किताब में अभिनेत्री का नाम उजागर नहीं है और साथ ही राष्ट्रपति (President of India) का नाम भी नहीं लिखा गया है। हालांकि, इसमें यह जरूर बताया गया है कि अभिनेत्री पंजाब से जरूर आई थी और साथ में उसके माँ और भाई भी थें। भाईचंद पटेल अपनी किताब में बताते हैं कि सालों बाद उन्होंने "मदर्स, लवर्स एंड अदर स्ट्रेंजर्स" नामक अपनी किताब के लिए एक किरदार उसी एक्ट्रेस से प्रेरित होकर लिखा था।

कौन हैं भाईचंद पटेल?

भाईचंद पटेल (Bhaichand Patel) का जन्म 21 अक्टूबर 1936 को फिजी (Fiji) के एक कस्बे सुवा (Suva) में हुआ था। मौजूदा समय में उनकी उम्र 89 साल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके माता-पिता मूल रूप से गुजरात, भारत के रहने वाले थे जो फिजी जाकर बस गए थे। करीब 30 साल तक उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में एक अंतरराष्ट्रीय अधिकारी के रूप में काम किया।

वे न्यूयॉर्क, लंदन और काहिरा जैसे शहरों में तैनात रहे। रिटायर होने से पहले वे दिल्ली में 'यूएन इंफॉर्मेशन सेंटर' के डायरेक्टर थे। लंदन से उन्होंने वकालत की पढ़ाई की जबकि न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से फिल्म मेकिंग भी सीखी। कहा जाता है कि इस समय वो नई दिल्ली के मशहूर इलाके सुजान सिंह पार्क में रहते हैं।

Note: NEWSGRAM की टीम राष्ट्रपति पर लगाए गए इल्जाम की पुष्टि नहीं करती है। ये खबर किस्सा टीवी के हवाले से आपको बताया गया है।