West Bengal Assembly elections 2026: पश्चिम बंगाल की लोकप्रिय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर से चुनाव लड़ रही हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है l बंगाल की जनता के दिलो पर राज करने वाली मुख्यमंत्री को वहाँ की जनता ममता दीदी बुलाती है l ममता अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं l उन्होंने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास न कोई निजी गाड़ी है, न कोई चल या चल संपत्ति है l
पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीट हैं और चुनाव दो चरणों में होगा, पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा और चुनाव के नतीजे 4 मई को आएँगे l पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान किये जाएँगे और दूसरे चरण में बाकी 142 सीटों पर मतदान होगा l अपने चुनावी हलफनामे में ममता बनर्जी ने अपने संपत्ति का ब्यौरा दिया है l
उनके दिए गए जानकारी के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 15 लाख है l उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा बैंक खाते में जमा है जिसकी कीमत 12 लाख रुपये के आस-पास है और नकद कैश 75,000+ बताई जा रही है l हलफनामे (affidavit) में उनके ऊपर किसी कर्ज का जिक्र नहीं है और न ही किसी आपराधिक मामले में उनका नाम शामिल है l पहले के तरह ही उन्होंने साफ़-साफ़ कहा है कि उनके पास कोई निजी वाहन नहीं है और न ही किसी चल या अचल संपत्ति की मालिक हैं l सबसे चौकाने वाली बात ये है कि 2021 के चुनाव और अब की बार की तुलना में 1.3 लाख रुपये कम हुए हैं l
2026 बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए ममता बनर्जी ने अपना नामांकन (nomination) दाखिल कर दिया है l अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने जो जानकारी दी है उसने सबको चौंका दिया है और राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है l हैरानी वाली बात ये है कि सभी नेताओं-मंत्रियों की आय में वृद्धि होती है लेकिन ममता दीदी के मामले में यह बिल्कुल विपरीत है l बंगाल की मख्यमंत्री की संपत्ति में बढ़ोत्तरी होने के बजाय उनकी आय में कमी आई है l
इसी सीट (भवानीपुर) (Bhawanipur) से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) भी चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में, मुख्यमंत्री बनने के बावजूद, ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट (Nandigram seat) पर सुवेंदु अधिकारी के हाथों करारी शिकस्त मिली थी। अब एक बार फिर दोनों दिग्गज आमने-सामने हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन बाजी मारता है।
[VT]
यह भी पढ़ें: