मोनालिसा की शादी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। मोनालिसा मूलतः झारखंड के साहिबगंज जिले की रहने वाली लड़की है और संथाल आदिवासी समुदाय से ताल्लुकात रखती है। 11 मार्च 2026 को जब मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ़्रेंड फ़रमान ख़ान से शादी किया तो इसे कुछ लोगों ने लव जिहाद बताया।  NewsGram
राष्ट्रीय

वायरल स्टार मोनालिसा और बॉयफ्रेंड फ़रमान की शादी विवादों में, जानिए क्या है लव जिहाद का नया मामला

NCST रिपोर्ट में नाबालिग बताई गई महाकुंभ की मोनालिसा, पति फरमान खान पर POCSO व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने से शादी पर नए सवाल खड़े हुए।

Author : न्यूज़ग्राम डेस्क

  • झारखंड की संथाल आदिवासी समुदाय से आने वाली मोनालिसा, जो महाकुंभ 2025 में अपनी हेज़ल आँखों से सुर्खियों में आई थीं, ने 11 मार्च 2026 को केरल में फ़रमान ख़ान से निकाह किया। परिवार के विरोध और लव जिहाद के आरोपों के बीच अब उनकी उम्र पर सवाल, NCST रिपोर्ट में नाबालिग बताए जाने और पति पर POCSO सहित कई धाराओं में शिकायत से विवाद गहरा गया।

प्रयागराज महाकुंभ-2025 में एक लड़की बहुत वायरल हुई थी जिसका नाम मोनालिसा था। 2025 में मीडिया द्वारा मोनालिसा को खूब दिखाया गया था। मोनालिसा की आँखें सबके आकर्षण का केंद्र बनी हुईं थी। एक आदिवासी लड़की मोनालिसा को बहुत सारे फिल्मी हस्तियों ने काम देने का वादा भी कर डाला था। मोनालिसा की शादी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। मोनालिसा मूलतः झारखंड के साहिबगंज जिले की रहने वाली लड़की है और संथाल आदिवासी समुदाय से ताल्लुकात रखती है। 

मोनालिसा की शादी चर्चा का विषय कैसे ?

कुम्भ में वायरल होने के बाद मोनालिसा ने केरल में शादी की। 11 मार्च 2026 को जब मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ़्रेंड फ़रमान ख़ान से शादी किया तो कुछ लोगों ने इसे लव जिहाद बताया और इसकी आलोचना भी कर रहे थे। मोनालिसा ने सारे आलोचनाओं को किनारे करते हुए शादी किया और परिवार से बगावत कर डाली क्योंकि परिवार वाले इस शादी के लिए अनुमती नहीं दे रहे थे। मोनालिसा ने बताया कि वह अपने जीवनसाथी को स्वयं चुन सकती है और यह उसका अपना अधिकार है। पुलिस रिपोर्ट में बताया गया था कि यह जोड़ा केरल के एक पुलिस स्टेशन पहुँचा था। वहाँ मोनालिसा ने पुलिस को बताया कि वह फ़रमान ख़ान से शादी करना चाहती हैं, भले ही उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ हों। शादी के बाद अब मोनालिसा के पति फ़रमान ख़ान के ऊपर संकट के बादल गिर पड़े हैं। 

यह भी पढ़ें : असम CM की पत्नी पर कमेंट करना पवन खेड़ा को पड़ा भारी, गाड़ी में मुंह छिपाते आए नज़र, शुरू से समझें पूरी कहानी

मोनालिसा के पति पर POCSO के तहत मुकदमा ! 

मोनालिसा की उम्र को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा अभी नाबालिग है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की एक रिपोर्ट में मोनालिसा को नाबालिग करार दिया गया है। रिपोर्ट में मध्य प्रदेश के एक अस्पताल के दस्तावेज़ों को आधार बनाकर मोनालिसा की जन्मतिथि 30 दिसंबर, 2009 बताया गया है। जन्मतिथि के मुताबिक मोनालिसा शादी के समय महज 17 साल थी। इस हिसाब से उनके पति फ़रमान ख़ान के ऊपर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने एक नाबालिग लड़की को दिग्भ्रमित किया और शादी के चंगुल में फँसाया। कुछ लोगों ने इस शादी को लव जिहाद बताया। कई रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि फ़रमान ख़ान के ख़िलाफ़ POCSO एक्ट के तहत शिकायत दर्ज किया गया है। इसके अलावा, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज किया गया है।

बता दें कि 2025 में, मोनालिसा भोसले अपनी हेज़ल रंग की आँखों की वजह से काफ़ी वायरल हुई थीं। मोनालिसा और फ़रमान ख़ान की मुलाक़ात एक शूट के दौरान, एक ही प्रोजेक्ट पर काम करते हुए हुई थी। उनकी पहली फ़िल्म का नाम 'डायरी ऑफ़ मणिपुर' है और जिसे मनोज मिश्रा ने निर्देशित किया है, अप्रैल 2026 में रिलीज़ होने वाली है।

यह भी देखें :