महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से रचाई शादी, परिवार के खिलाफ जाकर लिया ये फैसला

महाकुंभ में एक लड़की काफी वायरल हुई थी, नाम था उसका मोनालिसा (Monalisa)। सोशल मीडिया पर लोगों ने उसे 'कुंभ ब्यूटी' के नाम से नवाजा था।
मोनालिसा भोसले और फरमान खान की शादी के बाद की तस्वीर, जिसमें दोनों फूलों की माला पहने हुए हैं और आसपास लोग उन पर फूल बरसाते हुए जश्न मना रहे हैं।
महाकुंभ में वायरल होने वाली लड़की मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से रचाई शादीX
Published on
Updated on
3 min read
Summary
  • कुंभ में ‘कुंभ ब्यूटी’ के नाम से वायरल हुई मोनालिसा को अब फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं।

  • मोनालिसा ने केरल के एक मंदिर में अपने प्रेमी फरमान खान से शादी कर ली।

  • दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी और डेढ़ साल की दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई।

महाकुंभ में एक लड़की काफी वायरल हुई थी, नाम था उसका मोनालिसा (Monalisa)। सोशल मीडिया पर लोगों ने उसे 'कुंभ ब्यूटी' के नाम से नवाजा था। 2025 के प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचते हुए अपनी खूबसूरत आंखों के कारण सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, उन्हें मनोरंजन उद्योग से कई बड़े ऑफर मिले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो निर्देशक सनोज मिश्रा की हिंदी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी और ये फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है। इसके साथ ही उनके एक मलयालम फिल्म 'नागम्मा' (Nagamma) में शिरकत करने की बात चल रही है। हालांकि, मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। क्या है कारण आइये समझते हैं।

फिर चर्चा में हैं मोनालिसा

दरअसल, महाकुंभ में वायरल होने वाली मोनालिसा (Monalisa) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका निजी जीवन है। असल में मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान खान से शादी कर ली है। बुधवार की शाम करीब 5.45 बजे मोनालिसा भोसले और फारमान खान (Farman Khan) ने तिरुवनंतपुरम के पूवर इलाके में एक लोकल मंदिर में शादी की।

जानकारी के अनुसार, शादी से पहले मोनालिसा (Monalisa) और फरमान खान (Farman Khan) थंपनूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे, जहां उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। मोनालिसा का आरोप था कि उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ है और उन्हें जबरन घर वापस ले जाने की कोशिश कर रहा है। परिवार उन पर किसी रिश्तेदार से शादी करने का दबाव डाल रहा था। इसी वजह से उन्होंने पुलिस से मदद मांगी ताकि वे अपने फैसले के अनुसार जीवन जी सकें।

पुलिस कर रही परिवार से बात

वहीं, जब मोनालिसा (Monalisa) ने पुलिस में मामले को दर्ज कराया, तो उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया और महिला के पिता जय सिंह भोसले को थाने में बुलाया और उनसे बातचीत की। पुलिस ने परिवार को समझाया कि मोनालिसा अब वयस्क हैं और कानून के अनुसार उन्हें यह पूरा अधिकार है कि वे अपनी पसंद से जीवन साथी चुनें और जहां चाहें वहां रह सकें। इसके बाद माहौल थोड़ा शांत हुआ और शाम को मंदिर में विवाह संपन्न हो गया।

बता दें कि शादी में CPI(M) के स्टेट सेक्रेटरी एम. वी. गोविंदन (M. V. Govindan) मौजूद रहे। बता दें कि मोनालिसा (Monalisa) की शादी पर पर केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह असली केरल की कहानी है जहां अलग-अलग बैकग्राउंड के लोग खुशी और शांति से रह सकते हैं।'

डेढ़ साल साल से कर रहीं थीं डेट

मोनालिसा (Monalisa) ने अपने और फरहान खान (Farman Khan) के रिश्ते पर खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी फरमान से मुलाकात डेढ़ साल पहले हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और यह रिश्ता प्यार में बदल गया, लेकिन अलग-अलग धर्म होने की वजह से इस रिश्ते को उनके परिवार की मंजूरी नहीं मिल पाई। बता दें कि मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि फरमान खान महाराष्ट्र के निवासी हैं।

दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शादी के लिए केरल को इसलिए चुना, क्योंकि उन्हें लगा कि यहां उन्हें शांत माहौल मिलेगा और वे बिना किसी बड़े विवाद के अपना फैसला ले सकेंगे। साथ ही मोनालिसा अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के लिए केरल आई हुई थीं। इस फिल्म की शूटिंग विज्हिंजम और पूवर में चल रही थी। इसी बीच उनकी शादी का मामला सामने आ गया।

मोनालिसा भोसले और फरमान खान की शादी के बाद की तस्वीर, जिसमें दोनों फूलों की माला पहने हुए हैं और आसपास लोग उन पर फूल बरसाते हुए जश्न मना रहे हैं।
"मां अगले जन्म में मुझे प्यार करना", जानें कौन हैं इंस्टाग्राम पर LIVE सुसाइड की कोशिश करने वाले अनुराग डोभाल

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in