करणी सेना से जुड़े एक युवक ने आवेश में आकर नेता प्रतिपक्ष सहित काँग्रेस के 25 सांसदों को जान से मारने की धमकी दे डाली। पहले भी राहुल गाँधी को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी X
राष्ट्रीय

सिर्फ हाल ही में नहीं, पहले भी राहुल गाँधी को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी, लिस्ट में मोदी के करीबी नेता का नाम भी शामिल!

करणी सेना से जुड़े एक युवक ने आवेश में आकर नेता प्रतिपक्ष सहित काँग्रेस के 25 सांसदों को जान से मारने की धमकी दे डाली। युवक का कहना है कि काँग्रेस के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर के साथ बदतमीजी की है।

Author : Pradeep Yadav
Reviewed By : Mayank Kumar

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। राहुल गांधी को यह धमकी भाजपा से प्रभावित करणी सेना की तरफ से दी गई है। धमकी मिलने के बाद युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस मामले पर काँग्रेस ने भाजपा की जमकर आलोचना की है। काँग्रेस की तरफ से पवन खेड़ा ने इस मामले पर भाजपा पर कटाक्ष किया है।

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, कारणी सेना से जुड़े एक युवक ने आवेश में आकर नेता प्रतिपक्ष सहित काँग्रेस के 25 सांसदों (MPs) को जान से मारने की धमकी दे डाली। युवक का कहना है कि काँग्रेस के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर (Speaker) के साथ बदतमीजी  की है। युवक ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के साथ काँग्रेस के सांसदों ने जो बदतमीजी की है, उसके लिए राहुल  गांधी जिम्मेदार हैं। युवक ने धमकी दी है कि अगर इस तरीके की घटना दोबारा होती है तो उन सांसदों के घर में तोड़फोड़ की जाएगी और इसके बाद युवक ने राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दी। 

11 फरवरी 2026 को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के साथ काँग्रेस (Congress) के सांसद चेम्बर में नजर आए थे। भाजपा (BJP) ने आरोप लगाया था कि काँग्रेस के सांसद ओम बिड़ला के साथ बदतमीजी कर रहे थे। उनका कहना था कि प्रियंका गांधी ने सांसदों को इस कार्य के लिए उकसाया।

 धमकी देने वाले युवक का नाम राज आमेर बताया जा रहा है जो कि राजस्थान के कोटा जिले का रहने वाला है। युवक की पहचान करणी सेना से बतायी जा रही है। 

काँग्रेस का जवाब 

काँग्रेस (Congress) की तरफ से पवन खेड़ा ने कहा है कि भाजपा का असली चेहरा यही है। भाजपा एक और गोडसे तैयार कर रही है। खेड़ा ने आगे कहा कि भाजपा गोडसे फैक्ट्री है। देश के अंदर माहौल खराब करना भाजपा का मकसद है। नफरत की राजनीति भाजपा की पहचान है। धमकी वाले मामले को पवन खेड़ा ने सुनियोजित और कपटपूर्ण साजिश ठहराया। 

यह भी पढ़ें :VIP के लिए 24 घंटे में न्याय, आम आदमी के लिए 24 साल! मोदी से लेकर केजरीवाल तक के केस को पुलिस ने चुटकियों में किया 'हल'

राहुल गांधी को पहले भी मिल चुकी हैं इस तरीके की धमकियाँ 

यह पहली घटना नहीं है जब किसी ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को जान से मारने की धमकी दी है। इसके पहले अन्य मौके भी आए हैं, जब राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।  

साल 2016 के मई महीने में, राहुल गांधी जब पुडुचेरी (Puducherry) एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए जा रहे थे, उस समय भी उनको एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी थी। 

वहीं एक टीवी डिबेट के दौरान भाजपा (BJP) के प्रिंटू महादेव ने साल 2025 में राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी थी। प्रवक्ता ने कहा था कि राहुल गांधी की छाती में गोली मार देंगे। काँग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने मामले को गंभीरता से लिया और भाजपा पर जमकर हमला करते हुए प्रवक्ता पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। 

साल 2022 में राहुल गांधी जब भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) कर रहे थे तो मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) में उनकी यात्रा के दौरान एक मिठाई की दुकान (इंदौर में) पर धमकी भरा पत्र मिल था। इस पत्र में राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई था। 

साल 2024 में शिवसेना के नेता संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए देने की घोषणा कर डाली। संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को यह धमकी अमेरिका के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी (Washington DC) में दिए गए आरक्षण और सामाजिक न्याय वाले बयान के बदले में दी थी। 

इस तरीके की धमकियाँ राहुल गांधी को जब भी मिलती हैं तो हंगामा खड़ा हो जाता है, क्योंकि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं। देश के अंदर नेता प्रतिपक्ष को इस तरीके से जान से मारने की धमकी मिलना कानून व्यवस्था के सामने एक चुनौती खड़ी कर देती है। 

गांधी परिवार को मिली है विशेष सुरक्षा 

 बता दें कि गांधी परिवार को देश के अंदर विशेष सुरक्षा प्रदान की गई है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अचानक हत्या (21 मई 1991) हो जाने के बाद से गांधी परिवार की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। साल 1991 में सोनिया गांधी को SPG सुरक्षा प्रदान की गई थी। बाद में साल 2019 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद उनको Z+ की सुरक्षा प्रदान की गई। 

वहीं राहुल गांधी की सुरक्षा में लगातार परिवर्तन होते रहे हैं। 2019 से पहले राहुल गांधी को SPG सुरक्षा मिली थी। साल 2019 में उनकी Z+ और फिर 2020 में Z श्रेणी की सुरक्षा कर दी गई। बाद में 2022-23 में राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा किया था। उस समय उनकी सुरक्षा को बढ़ाकर Z+ कर दिया गया। लोकसभा सांसद और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को भी Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है।