भारत (India) जैसे सनातनी देश में अध्यात्म और धर्म की आड़ में बहुत कुछ चलता रहा है, कई बार साधू-संन्यासी आम जनता को बहला-फुसला कर उन्हें अपना अनुयायी बना लेते है और सारा मामला यहीं से शुरू होता है l बाबा लोग ये बात अच्छे से समझते हैं कि पुरुषों को अपना शिकार आसानी से नहीं बनाया जा सकता इसलिए उनका पूरा ध्यान घर की महिलाओं पर होता है, और फिर जो चाहे उनसे वो करवा सकते हैं l घर की भोली-भाली महिलाएं बाबा को भगवान का दूसरा रूप मान कर उनके प्रति अपार श्रद्धा और भक्ति भाव रखने लगती हैं l
महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूणे (Pune) से ऋषिकेश वैद्य (Rishikesh Vaidya) नामक एक ढोंगी साधू को गिरफ्तार किया गया है l बताया जा रहा है कि ये ढोंगी बाबा पालघर (Palghar) जिले का रहने वाला है और लगातार महिलाओं के संपर्क में रहता था l फेसबुक पर शादी-शुदा महिलाओं से परिचय बना के उनसे लगातार बातचीत करता और जब उन्हें विश्वास हो जाता की ये एक अच्छा संन्यासी है तो फिर अपना रंग सामने लाता l एक बार ऐसे ही एक महिला को अपना शिकार बना लिया l महिला को एक होटल में बुलाकर कुछ नशीला पदार्थ खाने-पीने में मिला कर उसे प्रसाद के रूप में दिया और वह महिला बिना किसी शक से उसे खा लेती है l वह तरह से तैयार था और जैसे ही महिला बेसुध हुई तो उसने दुष्कर्म को अंजाम दिया और उसी हालत में उस महिला का फोटो और वीडियो बना लिया l कुछ दिनों तक ये सिलसिला चलता रहा लेकिन महिला को कभी इस पर शक नहीं हुआ, कारण ये था कि ढोंगी ने पहले ही सब बता दिया की मैं भूत-प्रेत, जादू-टोना सब ख़त्म कर देता हूँ और वो इस पर मान जाती थी l
कुछ समय बीतने के बाद किसी तरह महिला को महसूस होने लगा कि उसके साथ कुछ गलत हों रहा है और वो ढोंगी से मिलने से मना करने लगी तो ढोंगी भी महिला को ब्लैकमेल करना शुरू किया कि अगर तुम मिलने नहीं आओगी तो तुम्हारे सारे फोटोऔर वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर वायरल कर दूंगा l महिला किसी तरह हिम्मत जुटा कर पालघर पुलिस थाने में बाबा के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई की उसके साथ यौन उत्पीडन (sexual harassment) हुआ है l पीड़ित महिला ने जीरो एफआईआर दर्ज कराया और पुलिस ने उस ढोंगी को पूणे के पिंपरी से गिरफ्तार किया और सलाखों के पीछे भेज दिया l
हाल ही में और एक मामला महाराष्ट्र के नाशिक (Nashik) से सामने आया है l जिसमे इसी तरह से महिलाओं को शिकार बनाया जाता और फिर उनके फोटो, विडियो के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है l लेकिन यहाँ मामला कुछ और था l ढोंगी का नाम अशोक खरात (Ashok Kharat) है और वो आरोपी केवल बड़े-बड़े उद्योगपति, नेता, मिनिस्टर और अफसरों के पत्नियों को ही निशाना बनाता और उन्हें अपने ऑफिस बुलाकर उनके साथ दुष्कर्म करता l लेकिन उसके पाप का घड़ा भर चूका है और अब वह पुलिस के हाथ लग गया है l पुलिस ने अशोक को 18 मार्च को गिरफ्तार किया l
[VT]
यह भी पढ़ें: