कानपुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार IANS
राष्ट्रीय

कानपुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

IANS

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि गोली लगने के बाद एक अपराधी घायल होकर गिर गया, जिसे बाद में पकड़ लिया गया। वहीं, मौके से उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान अनिल और कालिका के रूप में हुई है, जो कटेठी के रहने वाले हैं। इनमें से अनिल को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगी, जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में थाना गजनेर पुलिस ने बलात्कार की घटना का सफल अनावरण किया। मुठभेड़ के दौरान 2 अभियुक्तों को एक देशी तमंचा (315 बोर) और कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।

सीओ संजय सिंह के अनुसार, बुधवार को थाना गजनेर पर एक व्यक्ति की ओर से सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही 2 व्यक्तियों की ओर से बलात्कार किया गया है। जिसके संबंध में थाना गजनेर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। अगली सुबह, गुरुवार को मुखबिर की खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित दोनों अभियुक्त भागने की फिराक में है।

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद इस संबंध में थानाध्यक्ष गजनेर अपनी पुलिस टीम के साथ अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के प्रयास में गए। दोनों व्यक्तियों को रोका गया तो वे भागे। इसी बीच, उनकी तरफ से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्यवाही की, जिसमें एक व्यक्ति अनिल के पैर में गोली लगी।

आरोपी अनिल को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। फिलहाल, पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।(VR)

यह भी पढ़ें:

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)