दिल्ली के किलोकरी गाँव में 6 सितंबर 2026 की रात, मणिपुर के रहने वाले 55 वर्षीय संगीत शिक्षक चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विक्रम ने बाहर शोर मचा रहे युवकों को शांत कराने का प्रयास किया था, जिसके बाद युवकों ने उनपर हमला कर दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
6 सितंबर 2026 को दिल्ली के किलोकरी गाँव में 55 वर्षीय संगीत शिक्षक को पीट-पीटकर मार डाला गया। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग करते हुए 7 सितंबर 2026 को सनलाइट कॉलोनी (Sunlight Colony) से चौहान पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है।
यह मामला दिल्ली के किलोकरी गाँव (Kilokri Village) का है। 6 सितंबर 2026 की रात में कुछ युवक सनलाइट कॉलोनी (Sunlight Colony) में शोर मचा रहे थे। पास में रहने वाले चोंगथम विक्रम सिंह (Chongtham Vikram Singh) ने अपने कमरे से बाहर निकलकर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। युवक शांत नहीं हुए, विरोध करने पर मामला आगे बढ़ा और झड़प हो गई। युवकों ने मिलकर विक्रम सिंह को बहुत बुरी तरीके से पीटा। इसके बाद घायल चोंगथम विक्रम सिंह (Chongtham Vikram Singh) को होली फैमिली हॉस्पिटल (Holy Family Hospital) में भर्ती कराया गया। लेकिन चोंगथम विक्रम सिंह (Chongtham Vikram Singh) की जान बच नहीं सकी और उनकी मौत हो गई।
इस पूरे मामले को समझने के लिए न्यूज़ग्राम की टीम दिल्ली के किलोकरी गाँव (Kilokri Village) पहुँची। चोंगथम विक्रम सिंह (Chongtham Vikram Singh) की पड़ोसी मिरोदा ने विक्रम सिंह के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, “विक्रम सिंह मणिपुर के रहने वाले थे। उनकी उम्र लगभग 55 साल थी। उनका कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ था। उनकी पत्नी जोसना और उनका एक बेटा साथ में रहता था। वो पेशे से शिक्षक (Music Teacher) थे। रात को कुछ युवक उनके कमरे के पास शोर मचा रहे थे। उन्होंने उन सबको शांत कराने की कोशिश की लेकिन उन सबने विक्रम सिंह को बेरहमी से मार दिया। उनके परिवार वालों को न्याय मिलना चाहिए। फिलहाल उन्हें आर्थिक मदद की सख्त जरूरत है। सरकार को इस बात पर विचार करना चाहिए और उनकी मदद होनी चाहिए।” बता दें कि मिरोदा भी मणिपुर (Manipur) की रहने वाली हैं। साल 2004 से मिरोदा यहीं दिल्ली में रहती हैं।
न्यूज़ग्राम से बातचीत के दरम्यान मिरोदा ने उत्तर-पूर्व (North-East) के लोगों की समस्याओं को बताया। उन्होंने कहा कि जितने लोग उत्तर-पूर्व (North-East) से दिल्ली आकर रहते हैं, उनके साथ यहाँ के लोग सही व्यवहार नहीं करते। कई बार ऐसा होता है कि चलते-राह अभद्र भाषा में उनके ऊपर टिप्पणी की जाती है। सरकार को ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
सनलाइट कॉलोनी में रहने वाली प्रबिना बताती हैं, “यहाँ हम 20 सालों से रहते हैं। हमारे आस-पास ज़्यादा लोग मणिपुर के रहते हैं। यहाँ के स्थानीय लोगों के व्यवहार से हम कभी-कभी बहुत दुखी हो जाते हैं। हम यहाँ व्यवसाय करने आए थे, लेकिन हमारे व्यवसाय में हमें घाटा हो रहा है। हमारे मणिपुर में भी हालात ठीक नहीं हैं और मणिपुर (Manipur) के बाहर हम दिल्ली में भी कभी-कभी बहुत परेशान हो जाते हैं।” बता दें कि प्रबिना भी मणिपुर से हैं और उनकी पान की दुकान है।
चोंगथम विक्रम सिंह (Chongtham Vikram Singh) की पत्नी जोसना के बारे में उनकी पड़ोसी मिरोदा बताती हैं, “चोंगथम विक्रम सिंह (Chongtham Vikram Singh) की पत्नी जोसना बहुत अच्छी और दिल की साफ़ हैं। अपने पति के मारे जाने से वो बुरी तरीके से आहत हो चुकी हैं। उन्होंने आज (10 सितंबर 2026) मुझसे कहा कि उनको न्याय चाहिए। जो लोग उनकी इस लड़ाई में अब तक उनका साथ दिए हैं, उनका धन्यवाद, लेकिन न्याय की लड़ाई में और लोगों की ज़रूरत है।”
जानकारी के मुताबिक चोंगथम विक्रम सिंह (Chongtham Vikram Singh) गिटार बजाने में माहिर थे। उनकी माँ भी अच्छी संगीतकार हैं। विक्रम के जाने से फिलहाल उनका परिवार सदमे में है और न्याय की माँग कर रहा है। 8 सितंबर 2026 को दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण में 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अपराधी अभी नाबालिग है और 7 वयस्क अपराधी हैं।
यह भी पढ़ें :