![Hindi Language के लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र को दिए 6 करोड़ रुपये [Wikimedia Commons]](http://media.assettype.com/newsgram-hindi%2Fimport%2F2022%2F05%2FHindi.svg_.png?w=480&auto=format%2Ccompress&fit=max)
![Hindi Language के लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र को दिए 6 करोड़ रुपये [Wikimedia Commons]](http://media.assettype.com/newsgram-hindi%2Fimport%2F2022%2F05%2FHindi.svg_.png?w=480&auto=format%2Ccompress&fit=max)
न्यूज़ग्राम हिन्दी: भारत में 14 सितंबर को हर साल 'हिंदी दिवस' मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य देशभर में हिंदी के उपयोग और प्रसार को बढ़ाना होता है। इसी दिन 1949 में भारतीय संविधान सभा द्वारा देवनागरी लिपि वाली हिंदी को आधिकारिक राजभाषा के रूप में चुना गया था। इसके बाद, 14 सितंबर 1953 से आधिकारिक रूप से हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।
दुनिया भर में Hindi Language को बढ़ावा देते हुए इस भाषा को हर किसी तक पहुँचाने के लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र को 6 करोड़ की धनराशि प्रदान की है। यहाँ बात दें कि हिन्दी भाषा (Hindi Language) को उच्च स्तर तक ले जाने के लिए भारत सरकार निरंतर क्रियाशील है और इसी क्रम में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि आर. रवींद्र ने दुनिया भर में हिंदी भाषी आबादी के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र को 6 करोड़ रूपए का चेक सौंपा है।
संयुक्त राष्ट्र ने अपने एक बयान में हिंदी की पहुंच बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास के बारे में बताते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र के सार्वजनिक सूचना विभाग के सहयोग से 2018 में 'हिंदी संयुक्त राष्ट्र' परियोजना (Hindi United Nations Project) शुरू की गई थी। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य दुनिया भर में लाखों हिंदी भाषी लोगों के बीच पहुंच के साथ-साथ भाषा के प्रति जागरूकता फैलाना है।
इसके अतिरिक्त भारत 2018 से यूएन डिपार्टमेंट ऑफ ग्लोबल कम्युनिकेशंस (डीजीसी) के साथ लगातार काम कर रहा है और डीजीसी के समाचारों और मल्टीमीडिया सामग्री को हिंदी की मुख्यधारा में लाने के लिए हर तरह की मदद प्रदान कर रहा है।
2018 से ही, संयुक्त राष्ट्र अपनी वेबसाइट, सोशल मीडिया हैंडल और फेसबुक पेज के माध्यम से हिंदी भाषा में समाचार प्रसारित कर रहा है। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र नियमित रूप से एक साप्ताहिक यूएन न्यूज-हिंदी ऑडियो बुलेटिन भी जारी करता है।
Edited By: Prashant Singh
यह भी पढ़ें: