बिहार में जब से नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली है और जैसे ही विधान परिषद से इस्तीफा दिया, तभी से ये कयास लगाया जाने लगा था कि कुछ दिनों में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के पद से भी इस्तीफा दे देंगे और ये बात 14 अप्रैल को सच साबित हुई l नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंपा और कहा कि बिहार के विकास के लिए वो हर कदम उठाएंगे जिस से बिहार की तरक्की हो l नीतीश ने ही इच्छा व्यक्त की थी कि सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बने l
14 अप्रैल बिहार के इतिहास में एक यादगार लम्हा बन गया है, किसी ने सोचा नहीं था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना कार्यकाल पूरा किये बिना ही इस्तीफा दे देंगे लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और नीतीश ने CM पद से इस्तीफा दिया और बिहार की राजनीति की कमान सम्राट चौधरी के हाथों सौंप गए l मंगलवार यानी 14 अप्रैल को बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ इसी के साथ राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ता है l
आखिरकार भाजपा का सपना पूरा हुआ NDA विधायक दल के बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगी और 15 अप्रैल को बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने शपथ ली और इसके साथ ही JDU के खाते से 2 उप-मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी ने भी शपथ ली l
नीतीश के इस्तीफे के बाद JDU के नेता चाह रहे थे कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री हो और अपने पिता की गद्दी संभाले l लेकिन लग रहा है कि नीतीश ने फ़िलहाल ऐसा कुछ नहीं सोचा है, यह भी देखा गया है कि उनके बेटे निशांत अक्सर बिहार की राजनीति से दूर रहे हैं और उनकी कोई गहरी दिलचस्पी भी देखने को नहीं मिली है l
शपथ ग्रहण के बाद सम्राट ने कहा कि मेरे लिए ये एक मात्र पद नहीं है बल्कि मुझे जनता का सेवा करने का भी मौका मिला है और मैं इसे बखूबी निभाऊंगा l नीतीश कुमार जब अपना इस्तीफा देने के लिए लोक भवन पहुंचे तो उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे l सबको लगा कि अब नीतीश कुमार अपने बेटे के लिए उप-मुख्यमंत्री की कुर्सी माँगेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ l इस्तीफा दिया और चुपचाप निकल गए, उनके इस फैसले ने सभी को चौंका दिया है l देखा जाए तो ख़ास तौर पर JDU (Janta Dal United) के नेताओं में एक मायूसी सी छा गयी है l
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ निशांत ने खुद उप-मुख्यमंत्री पद लेने से साफ़ इनकार किया है और फिलहाल वो पार्टी कार्यकर्ता के रूप में ही बिहार भ्रमण करेंगे और अपनी पूरी ताकत से पार्टी को मजबूत करने पर काम करेंगे l फिलहाल केवल मुख्यमंत्री और दो उप-मुख्यमंत्रीयों ने शपथ ली है बाकी मंत्रिमंडल का विस्तार कुछ समय बाद होगा l
[VT]
यह भी पढ़ें: