आज असम में 126 सीटों पर मतदान हो रहा है l अब की बार चुनाव में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार हेमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस की ओर से गौरव गोगोई हैं l दोनों अपने-अपने क्षेत्र के कद्दावर नेता माने जाते हैं l आज मतदान है और यह जानना दिलचस्प होगा कि असम की जनता अब की बार क्या सोच कर मतदान कर रही है l इस चुनाव में काफी युवा मतदाता हैं और कई पहली बार मतदान करने जा रहे हैं l  AI Generated
राष्ट्रीय

असम की जनता इस बार किसे सौंप रही सत्ता की चाभी? चुनाव के बीच जानें वोटर्स का मूड

आज असम में 126 सीटों पर मतदान हो रहा है l अब की बार चुनाव में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार हेमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस की ओर से गौरव गोगोई हैं l दोनों अपने-अपने क्षेत्र के कद्दावर नेता माने जाते हैं l आज मतदान है और यह जानना दिलचस्प होगा कि असम की जनता अब की बार क्या सोच कर मतदान कर रही है l इस चुनाव में काफी युवा मतदाता हैं और कई पहली बार मतदान करने जा रहे हैं l

Author : Vikas Tiwari

Assam Assembly Elections 2026: आज असम में 126 सीटों पर मतदान हो रहा है l अब की बार चुनाव में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार हेमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस की ओर से गौरव गोगोई हैं l दोनों अपने-अपने क्षेत्र के कद्दावर नेता माने जाते हैं l आज मतदान है और यह जानना दिलचस्प होगा कि असम की जनता (opinion poll) अब की बार क्या सोच कर मतदान कर रही है l इस चुनाव में काफी युवा मतदाता हैं और कई पहली बार मतदान करने जा रहे हैं l 

तो आइये जानते हैं असम की जनता में मन में क्या चल रहा है और अब की बार अपने राज्य की कमान किस पार्टी को सौंप रही है ?

आज तड़के 7 बजे से ही राज्य के सभी मतदान केंद्र पर भारी भीड़ देखने को मिल रही थी l हर तरफ जन सैलाब l जनता अपने सब काम छोड़ कर वोट देने के लिए घर से निकले और उनके साथ-साथ उनके क्षेत्र के नेता भी l कोई पूजा-पाठ में व्यस्त था तो कोई मंदिर-मस्जिद में माथा टेक रहा था l सब मिला जुला कर नेता लोग अपनी पार्टी की जीत के लिए प्रार्थना करते दिख रहे थे l मतदाता ने भी ठान लिया था कि “पहले मतदान - फिर जलपान” और इसी सोच के साथ सब लोग वोट करने के लिए मतदान केंद्र पहुँच रहे थे l 

मीडिया से बातचीत में वोटरों ने मतदान के बाद अपनी मन की बात साझा की इस चुनाव में सबकी अपनी -अपनी माँगें हैं l हर वर्ग कुछ न कुछ सरकार से चाहता है जैसे कि युवाओं को नौकरी, अच्छी पढ़ाई की सुविधा, महिलाओं को अपनी सुरक्षा की ग्यारंटी आदि l 

जो पहली बार मतदान (first time voters) कर रहे हैं उनका कहना है कि उन्हें पूरे असम की भलाई चाहिए. इसमें कुछ युवा-युवतियां भी हैं जो समूचे असम के विकास की कामना कर रहे हैं l 

महिलाओं का कहना है की PM मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर असम में खूब काम किया है और वह सब असम सरकार से काफी खुश हैं l वो चाहती हैं कि फिर से असम में भाजपा की सरकार बने और हेमंत बिस्वा सरमा राज्य के मुख्यमंत्री l कुछ महिलाओं का यह भी कहना है कि उन्हें किसी प्रत्येक पार्टी के प्रति लगाव नहीं है, जो भी राज्य के विकास के लिए काम करेगा उसको वो लोग प्राथमिकता देंगी l 

अधिकतम जनता का मत BJP के पक्ष में देखने को मिल रहा है और लोगों को फिर एक बार भाजपा सरकार चाहिए l खैर, इसका फैसला तो 4 मई को हो ही जाएगा।

[VT]

यह भी पढ़ें: