2 दिन में आप आराम से ऋषिकेश (Rishikesh Travel Plan) घूम सकते हैं।  Wikimedia Commons
जीवन शैली

2 दिन में ऋषिकेश फुल एक्सप्लोर! ये ट्रैवल प्लान आपकी ट्रिप को बना देगा परफेक्ट

ऋषिकेश (Rishikesh Travel Plan) उत्तराखंड के दिल में बसा है जहाँ आप अध्यात्मिक शांति का आनंद ले सकते हैं। छुटियाँ मनाने वाले लोगों के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

Author : Mayank Kumar

  • कम समय में भी आप ऋषिकेश की प्राकृतिक खूबसूरती, आध्यात्म और एडवेंचर का पूरा मजा ले सकते हैं।

  • राम झूला, लक्ष्मण झूला, बीटल्स आश्रम और त्रिवेणी घाट की गंगा आरती से दिन बनाएं खास।

  • रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, नीर गढ़ वॉटरफॉल और लोकल मार्केट घूमकर ट्रिप करें यादगार।

घूमना असल में किसे पसंद नहीं है। हर कोई चाहता है कि वो अपनी आम ज़िंदगी से बाहर निकले और बाकि दुनिया को देखे, लेकिन समय और बजट की कमी अक्सर इस चाहत को अधूरा छोड़ देती है। ऐसे में अगर सिर्फ 2 दिन में कहीं घूमने का मौका मिल जाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है? भारत में एक ऐसी जगह भी है जहाँ आप मात्र 48 घंटे के भीतर प्राकृतिक खूबसूरती के साथ सुहाने मौसम का भी मजा ले सकते हैं। ये जगह भारत के उत्तराखंड में है, जिसे योगा की राजधानी ऋषिकेश (Rishikesh Travel Plan) कहा जाता है।

मात्र 2 दिन में घूमें ऋषिकेश

ऋषिकेश (Rishikesh Travel Plan) में आप अध्यात्मिक शांति का आनंद ले सकते हैं।

ऋषिकेश (Rishikesh Travel Plan) उत्तराखंड के दिल में बसा है जहाँ आप अध्यात्मिक शांति का आनंद ले सकते हैं। छुटियाँ मनाने वाले लोगों के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहाँ आपको अध्यात्मिक शांति के साथ-साथ रोमांच भी मिल सकता है। इसलिए अगर आप ऋषिकेश घूमना चाहते हैं, तो आप मात्र 48 घंटे के भीतर ही इसका लुत्फ़ उठा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको यह पता होना चाहिए कि आप दो दिन के भीतर कैसे इस जगह को एक्सप्लोर (Explore) कर सकते हैं। आइये हम आपको बताते हैं कि 2 दिन के भीतर आपको ऋषिकेश (Rishikesh Travel Plan) में क्या करना चाहिए?

पहले दिन यहाँ इन जगहों का बनाए शेड्यूल

ऋषिकेश (Rishikesh Travel Plan) घूमने के लिए तीन भागों में बांटे दिनचर्या

ऋषिकेश (Rishikesh Travel Plan) घूमने के लिए सबसे पहले आपको अपनी दिनचर्या को तीन भागों में बाँटना होगा। सुबह, दोपहर और शाम। सुबह के समय आप पहले दिन राम झूला और लक्ष्मण झूला घूमने जाएं। यह गंगा नदी के ऊपर बना एक पुल है, जहाँ से अद्भुत नज़ारा देखने को मिलता है। यहाँ पर कई देवी-देवताओं के मंदिर हैं जहाँ आप अध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकते हैं।

दोपहर में आप लक्ष्मण झूला के पास ही कई कैफे हैं जहाँ आप थोड़ा आराम कर सकते हैं और इसके बाद आप गंगा के किनारे बैठकर पहाड़ी और कॉन्टिनेंटल खाने का भी मजा ले सकते हैं। फिर वहां एक बीटल्स आश्रम जहाँ की कलाकृतियां और ध्यान केंद्र काफी मशहूर हैं, जो आपको एक अलग दुनिया का एहसाह करवाएगा।

फिर शाम को आप त्रिवेणी घाट जाइये जहाँ भव्य गंगा आरती होती है, जो ऋषिकेश (Rishikesh Travel Plan) का मुख्य आकर्षण है। यहाँ आप मन्त्रों की गूंज, दीयों की रौशनी और आध्यात्म अनुभव कर सकते हैं, जिससे आपको शांति मिलेगी।

दूसरे दिन का प्लान

ऋषिकेश (Rishikesh Travel Plan) में आप रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं।

ऋषिकेश (Rishikesh Travel Plan) में आप दूसरे दिन की शुरुआत रोमांच के साथ कीजिये। आप रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको ब्रह्मपुरी या शिवपुरीजाना होगा जहाँ आप लहरों से टकरा सकते हैं। इसके साथ ही आप बंजी जंपिंग का भी मजा ले सकते हैं।

फिर दोपहर को शांत आश्रम या योग केंद्र में समय बिता सकते हैं। यहाँ का वातावरण आपको एक नई ऊर्जा देगा। साथ ही आप नीर गढ़ वाटरफॉल जा सकते हैं जहाँ का झरना वाला ठंडा पानी आपको एक अलग ही सुकून देगा।

फिर शाम को आप लोकल बाजार जा सकते हैं। वहां आप दोस्तों के साथ या परिवार के साथ शॉपिंग कर सकते हैं। फिर रात को किसी होटल या रेस्तरां में डिनर कर वापस लौट सकते हैं।

बता दें कि अगर आप ऋषिकेश (Rishikesh Travel Plan) में घूम रहे हैं, तो आपऑटो-रिक्शा का इस्तेमाल करना चाहिए और आप चाहें तो स्कूटी भी रेंट पर ले सकते हैं।