अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान अली खामेनेई की मौत के बाद 8 मार्च 2026 को उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना गया। उन्हें एक रूढ़िवादी धार्मिक नेता माना जाता है।
ब्लूमबर्ग की जांच के अनुसार मोजतबा खामेनेई के पास लंदन में लगभग 35 मिलियन पाउंड के दो लक्ज़री फ्लैट बताए जाते हैं। इसके अलावा दुबई में विला और जर्मनी में होटल जैसी संपत्तियों के दावे भी सामने आए हैं, जिससे उनके धन के स्रोत पर सवाल उठे हैं।
मोजतबा खामेनेई का जन्म 8 सितंबर 1969 को मशहद में हुआ था। वे अली खामेनेई के दूसरे बेटे हैं और धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर रूढ़िवादी विचारधारा के समर्थक माने जाते हैं।
हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुए संघर्ष में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को चुना गया। मोजतबा खामेनेई को एक रूढ़िवादी धार्मिक नेता के तौर पर देखा जा रहा है जो इस्लामिक राष्ट्र के लिए काफी समर्पित माने जा रहे हैं। इसी बीच खबर निकाल कर आ रही है कि इस्लामिक राष्ट्र ईरान के सर्वोच्च नेता के पास लंदन में करोड़ों की संपत्ति है। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक ईरान में चल रहे संघर्ष का नेतृत्व करने वाले नेता के मोजतबा खामेनेई के पास करोड़ों की संपत्ति कहाँ से आई है, यह सवाल उठना शुरू हो गया है क्योंकि मोजतबा खामेनेई एक धार्मिक नेता हैं तथा अविवाहित हैं।
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के पास करोड़ों की संपत्ति है। ब्लूमबर्ग की एक जाँच के अनुसार, ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के पास कथित तौर पर लंदन (Landon) में इजरायली दूतावास के पास लगभग 35 मिलियन पाउंड मूल्य के दो आलीशान फ्लैट हैं, जिन्हें उन्होंने बिचौलियों और दूसरी कंपनियों के माध्यम से खरीदा है।
बताया गया है कि ये संपत्तियाँ उनके एक सहयोगी, अली अंसारी द्वारा, ईरान के प्रतिबंधित तेल बिक्री से प्राप्त धन का उपयोग करके खरीदी गई थीं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मोजतबा के पास अन्य आलीशान संपत्तियाँ भी हैं, जिनमें दुबई में एक विला और जर्मनी में कुछ होटल शामिल हैं। इन खुलासों ने एक व्यापक बहस छेड़ दी है, जिसमें कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि ईरान में रूढ़िवादी नीतियों के लिए जाने जाने वाले एक नेता के पास यूनाइटेड किंगडम (UK) जैसे उदार देश में संपत्तियाँ कैसे हो सकती हैं।
इस मामले पर अलग-अलग लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। अमेरिका में पेशे से डॉक्टर मुनीश कुमार रायज़ादा (Munish Kumar Raizada) ने कहा है, “आपकी जानकारी के लिए बता दूं, जो लोग अपने सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के लिए सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, रो रहे हैं और मातम मना रहे हैं, उनके 56 वर्षीय बेटे, मोजतबा खामेनेई (जो अब आपके सर्वोच्च नेता हैं), के पास लंदन में लाखों डॉलर की संपत्तियां हैं।”
यह भी पढ़ें : आखिर कौन हैं मोजतबा ख़ामेनेई, जो बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर? संभालेंगे देश की ताकतवर गद्दी
मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) का जन्म 8 सितंबर 1969 को ईरान के मशहद में हुआ था। मोजतबा खामेनेई, अली खामेनेई के वारिसों में दूसरे सबसे बड़े बेटे हैं। कुल पाँच भाई-बहनों में से एक मोजतबा का जन्म ऐसे समय हुआ, जब उनके पिता ईरान में इस्लामिक क्रांति में व्यस्त थे। रजा पहेलवी के शासन को खत्म करने के बाद जब ईरान में इस्लामी शासन (Islamic Rule) की स्थापना हुई, उसके बाद उनके परिवार में काफी बदलाव आया।
क्रांति के पश्चात मोजतबा का पूरा परिवार राजधानी तेहरान (Tehran) चला आया। इसके बाद उनकी पूरी शिक्षा-दीक्षा यहीं तेहरान में ही अलवी हाई स्कूल में हुई। इसके बाद धार्मिक गुरुओं से इस्लाम के परंपरागत शिक्षा और ट्रेनिंग हासिल किया। मोजतबा को प्रायः रूढ़िवादी परंपराओं का समर्थक माना जाता है।
28 फरवरी 2026 को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei) को मारने की पुष्टि अमेरिका द्वारा की गई। इसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर के तौर पर 8 मार्च 2026 को मोजतबा खामेनेई को स्वीकार कर लिया गया।
यह भी देखें :