जब बॉबी देओल को फिल्म 'जब वी मेट' से निकाला गया, जानें अनसुना किस्सा  x
मनोरंजन

बॉबी देओल की फिल्म थी 'जब वी मेट', लेकिन उन्हें बिना बताए मूवी से निकाल दिया, जानें बॉलीवुड का अनसुना किस्सा

क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म "जब वी मेट" का एक अनसुना किस्सा? फिल्म "जब वी मेट" में शुरुआती समय में बॉबी देओल को लीड मेल रोल के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में उन्हें निकालकर शाहिद कपूर को इस फिल्म में लिया गया।

Author : न्यूज़ग्राम डेस्क

क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म "जब वी मेट" का एक अनसुना किस्सा? फिल्म "जब वी मेट" में शुरुआती समय में बॉबी देओल को लीड मेल रोल के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में उन्हें निकालकर शाहिद कपूर को इस फिल्म में लिया गया।

जब वी मेट (Jab We Met) का अनसुना किस्सा

बॉलीवुड के स्टार एक्टर बॉबी देओल ने अपनी फिल्म 'बंदर' के प्रमोशन के दौरान  मई 2026 में दिए एक इंटरव्यू  में अपने अनुभवों का ज़िक्र करते हुए, इम्तियाज़ अली (Imtiaz Ali) की आइकॉनिक फिल्म "जब वी मेट" (Jab We Met) का अनसुना किस्सा बयां किया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए डायरेक्टर इम्तियाज़ अली और एक्ट्रेस करीना कपूर (kareena kapoor) को उन्होंने ही तैयार किया था, लेकिन बाद में उन्हें ही शाहिद कपूर (shahid kapoor) से रिप्लेस कर दिया गया। इसे उन्होंने अपने करियर के सबसे बड़े झटकों में से एक बताया।

वहीं, 31 मई 2026 को ‘आप की अदालत’ में बॉबी देओल (Bobby Deol) ने इस किस्से का ज़िक्र करते हुए कहा, "अब वह किस्सा खत्म हो गया है।" लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि इस बात ने उनका दिल तोड़ दिया था और करियर में आगे बढ़ने के लिए उस समय उन्हें एक ऐसी ही आइकॉनिक फिल्म की ज़रूरत भी थी।

बॉबी देओल ने आगे कहा कि इस घटना के बाद से वह किसी से नाराज़ नहीं हैं। उन्होंने कहा, "यह सब तो जिंदगी में होता रहता है, हमको अच्छी-बुरी सब चीज़ों का सामना करना पड़ता है।" इस घटना के बाद उन्होंने खुद पर काम करना शुरू किया। इन अनुभवों ने उन्हें एक अच्छा एक्टर और बेहतर इंसान बनने में मदद की है, और अब उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है।

जब वी मेट की स्टारकास्ट

कब रिलीज़ हुई "जब वी मेट"

हिंदी सिनेमा की मशहूर फिल्म (Jab We Met) "जब वी मेट" 26 अक्टूबर 2007 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने आज भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई हुई है। सालों बाद भी दर्शक इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। यही नहीं, फिल्म के कुछ डायलॉग्स तो दर्शकों को मुँह-ज़बानी याद हैं। इस फिल्म ने पहले ही दिन सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। बता दें, फिल्म "जब वी मेट" ने पहले दिन ₹1.75 करोड़ की कमाई की थी, वहीं इस फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹31.06 करोड़ रहा था।

जब वी मेट की स्टारकास्ट और निर्देशक

"जब वी मेट" का निर्देशन इम्तियाज़ अली ने किया था। इस फिल्म में फीमेल लीड का रोल करीना कपूर (kareena kapoor) ने निभाया था, जबकि मेल एक्टर का रोल शाहिद कपूर (shahid kapoor) ने निभाया था। बता दें, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों लीड एक्टर्स एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन फिल्म के प्रोडक्शन के पूरा होने तक वे अलग हो गए थे। हालांकि, उन्होंने अपनी निजी ज़िन्दगी का असर इस फिल्म पर पड़ने नहीं दिया। (VR/MK)

यह भी पढ़ें: