

हिंदी सिनेमा में 90 के दशक में नई कहानियों और नए किरदारों का नया चलन शुरू हुआ। इसी दौरान पाकिस्तानी फिल्म से प्रेरणा लेकर चर्चित पाकिस्तानी फिल्म का रीमेक तैयार किया गया, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं। रीमेक फिल्म में खास बात यह थी कि पाकिस्तानी एक्टर को भी इसमें शामिल किया गया था। यही नहीं, उन्होंने अपना वही किरदार निभाया जो ओरिजिनल में अदा किया था, साथ ही फिल्म के गानों को अपनी आवाज़ भी दी। पाकिस्तानी एक्टर समेत इस फिल्म में कई बड़े चेहरे नज़र आए। जानिए कौन-सी है वह पाकिस्तानी फिल्म जिसने भारत के सिनेमा जगत में सनसनी मचा दी।
जिस पाकिस्तानी फिल्म के रीमेक की हम बात कर रहे हैं, उस फिल्म का नाम 'पति, पत्नी और तवायफ' है। यह फिल्म 1990 में आई। फिल्म सुर्खियों में इसलिए रही क्योंकि यह पाकिस्तानी फिल्म 'बाजार-ए-हुस्न' (Bazaar-e-Husn) का हिंदी रीमेक थी। पाकिस्तानी फिल्म वर्ष 1988 में पर्दे पर आई थी। हिंदी सिनेमा के निर्देशक ने इसका हिंदी वर्जन बनाने का फैसला लिया और साथ ही ओरिजिनल फिल्म की एक्ट्रेस को भी इस फिल्म में लेने के बारे में सोचा।
इस हिंदी रीमेक फिल्म 'पति, पत्नी और तवायफ' में मिथुन चक्रवर्ती, फराह नाज़, अनीता राज और सुमीत सहगल जैसे अभिनेत्री और अभिनेता नज़र आए। वहीं फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सलमा आगा भी दिखाई दीं। इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार कोहली थे। फिल्म बेशक बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षा के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सकी, लेकिन सलमा आगा के कारण इसने खूब चर्चा बटोरी; क्योंकि एक्ट्रेस सलमा आगा ने हिंदी रीमेक में भी वही रोल अदा किया जो उन्होंने 'बाजार-ए-हुस्न' में किया था।
इस फिल्म में सलमा आगा ने एक तवायफ का किरदार अदा किया। बता दें कि सलमा आगा ओरिजिनल फिल्म 'बाज़ार-ए-हुस्न' में भी तवायफ के किरदार में नजर आई थीं। यह फिल्म खास इस वजह से भी बनी क्योंकि सलमा ने अपने किरदार को दोबारा जिया। उनके कारण ही 'पति, पत्नी और तवायफ' फिल्म सुर्खियों में थी।
'पति, पत्नी और तवायफ' फिल्म के निर्देशक राजकुमार कोहली ने इस फिल्म को हूबहू पाकिस्तानी फिल्म 'बाज़ार-ए-हुस्न' को ध्यान में रखकर बनाया। कहानी में सेम स्क्रीनप्ले, सीन्स और ड्रामा था। वहीं, सलमा ने इस फिल्म के गानों में अपनी आवाज दी। साथ ही उनकी और मिथुन चक्रवर्ती की केमिस्ट्री ने फिल्म में चार-चांद लगा दिए थे, जिसकी वजह से फिल्म खूब हिट हुई।
सलमा आगा ने इस फिल्म का मशहूर गाना 'तेरी मोहब्बत मेरी जवानी' मोहम्मद अजीज के साथ मिलकर गाया था। इस गाने में अभिनेत्री सलमा आगा और एक्टर सुमीत सहगल की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आई।
यही नहीं, सलमा आगा ने हिंदी सिनेमा में खूब नाम कमाया और अपनी कई फिल्मों के गानों को गाया। उन चर्चित गानों में 'निकाह' फिल्म का 'दिल के अरमां आंसुओं में बह गए' और 'पति, पत्नी और तवायफ' फिल्म का 'तेरी मोहब्बत मेरी जवानी' सुप्रसिद्ध गानों में गिने जाते हैं।(VR/MK)
यह भी पढे़ं: