भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जानें किस विधानसभा सीट से किस उम्मीदवार को भाजपा ने टिकट दिया है। IANS
पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा की दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवार, जानें किसे-कहां से मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जानें किस विधानसभा सीट से किस उम्मीदवार को भाजपा ने टिकट दिया है।

Author : IANS

भारतीय जनता पार्टी-भाजपा (Bhartiya Janta Party) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जानें किस विधानसभा सीट से किस उम्मीदवार को भाजपा ने टिकट दिया है।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के लिए अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारते हुए सियासी ताल ठोक दी है। मेखलीगंज (एससी) से दधिराम रॉय, माथाभांगा (एससी) से निशीथ प्रमाणिक, मदारीहाट (एसटी) से लक्ष्मण लिम्बू, धूपगुड़ी (एससी) से नरेश चंद्र रॉय और मयनागुड़ी (एससी) से कौशिक रॉय चुनाव लड़ेंगे, जबकि जलपाईगुड़ी (एससी) से अनंता देव अधिकारी और माल (एसटी) से सुक्रा मुंडा भी मैदान में हैं। कालिम्पोंग से भरत छेत्री और दार्जिलिंग से नोमन राय के अलावा कुर्सियांग से सोनम लामा, चोपड़ा से शंकर अधिकारी और इटाहर से सबिता बर्मन को टिकट दिया गया है।

दूसरी ओर, हरीशचंद्रपुर से रतन दास, बैष्णवनगर से राजू कमाकर, फरक्का से सुनील चौधरी, समसेरगंज से शशंथि चरण घोष और जंगीपुर से चित्तो मुखर्जी चुनावी मैदान में हैं, जबकि सागरदिघी से तपस चक्रवर्ती और रानीनगर से राणा प्रताप सिंह रॉय भी किस्मत आजमा रहे हैं। नबाग्राम (एससी) से दिलीप साहा, खरग्राम (एससी) से मिताली माल, बुरवान (एससी) से सुखेन कुमार बागड़ी, कांडी से गर्गी दास घोष और भरतपुर से अनामिका घोष को पार्टी ने उतारा है। तेहट्टा से सुब्रत काबिराज, नकाशीपाड़ा से शांतनु डे, चापरा से सैकत सरकार और नबद्वीप से सृति शेखर गोस्वामी भी चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने कृष्णानगर दक्षिण से साधन घोष, कृष्णानगर (एससी) से सुकांत विश्वास, रानाघाट दक्षिण (एससी) से असीम कुमार विश्वास और बोंगांव उत्तर (एससी) से अशोक किर्तनिया को टिकट दिया है, जबकि बोंगांव दक्षिण (एससी) से स्वपन मजूमदार और गाइघाटा (एससी) से सुभ्रत ठाकुर भी मैदान में हैं। स्वरूपनगर (एससी) से तारक साहा, हाबरा से देबदास मंडल, अशोकनगर से सोमोय हीरा और बिजपुर से सुदीप्ता दास चुनाव लड़ेंगे, वहीं जगद्दल से रजेश कुमार, नोआपारा से अर्जुन सिंह और बैरकपुर से कौस्तुभ बागची भी चुनावी दौड़ में हैं।

इसके अलावा खरदह से कल्याण चक्रवर्ती, कामरहाटी से अरूप चौधरी, दम दम से अरीजित बक्शी, राजारहाट न्यू टाउन से पियूष कनोडिया, बिधाननगर से शरदव्रत मुखोपाध्याय और राजारहाट गोपालपुर से तरुण ज्योति तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। बारासात से शंकर चटर्जी, हरुआ से भास्कर मंडल, मिनाखान (एससी) से रुद्रेंद्र पात्र और संदेशखाली (एसटी) से सनत सरदार को भी पार्टी ने मैदान में उतारा है।

वहीं, बसिरहाट दक्षिण से सुरज (शौर्य) बनर्जी, हिंगलगंज (एससी) से रेखा पात्र, गोसाबा (एससी) से विकार्ण नस्कर और सागर से सुमंत मंडल को टिकट मिला है। कुलपी से अबनी नस्कर, मंडिरबाजार (एससी) से मल्लिका पाइक, जयनगर (एससी) से आलोक हलदर और बरुईपुर पूर्व (एससी) से तुम्पा सरदार भी चुनाव लड़ेंगी, जबकि कैनिंग पश्चिम (एससी) से प्रशांत बायेन और बरुईपुर पश्चिम से बिस्वजीत पाल मैदान में हैं। मगाराहाट पश्चिम से गौर सुंदर घोष, सटगाछिया से अग्निश्वर नस्कर, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली, भांगड़ से जयंता गयेन और कस्बा से संदीप बनर्जी भी इस चुनावी मुकाबले में शामिल हैं।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें कई अहम सीटों पर नए और पुराने चेहरों को मौका दिया गया है। जादवपुर से सरबोरी मुखर्जी, टॉलीगंज से पापिया (डे) अधिकारी, बेहाला पूर्व से सुनील महाराज और बेहाला पश्चिम से इंद्राणी खान चुनाव लड़ेंगी। वहीं, महेशतला से तमनाथ भौमिक और एंटली से प्रियंका तिबरेवाल को मैदान में उतारा गया है। कोलकाता और आसपास की सीटों में मानिकतला से तापस रॉय, काशीपुर-बेलगछिया से रितेश तिवारी, बाली से संजय सिंह और सांकराइल (एससी) से बरनाली धाली, उलूबेरिया उत्तर (एससी) से चिरन बेरा भी चुनाव लड़ेंगे।

दूसरी ओर, हावड़ा-हुगली और आसपास के इलाकों में श्रीरामपुर से भास्कर भट्टाचार्य, चंपदानी से दिलीप सिंह, बलागढ़ (एससी) से सुमन सरकार, पांडुआ से तुषार कुमार मजूमदार और चंदीटला से देबाशीष मुखर्जी को टिकट मिला है, जबकि जंगीपाड़ा से प्रसनजीत बाग और धनेखाली (एससी) से बरनाली दास भी मैदान में हैं। पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर समेत अन्य क्षेत्रों में नंदकुमार से निर्मल खन्ना, भगवानपुर से सांतनु प्रामाणिक, खेजुरी (एससी) से सुब्रत पैक, एगरा से दिबेंदु अधिकारी और पिंगला से स्वागता मन्ना चुनाव लड़ेंगे।

जंगलमहल और दक्षिण बंगाल की सीटों में बगमुंडी से रहिदास महतो, पुरुलिया से सुदीप कुमार मुखर्जी, बांकुड़ा से नीलाद्रि शेखर दाना, बिष्णुपुर से शुक्ला चटर्जी और खंडघोष (एससी) से गौतम धारा को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि बर्धमान दक्षिण से मौमिता विश्वास मिश्रा और कटवा से सिद्धार्थ मजूमदार भी मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा पुरबस्थली उत्तर से गोपाल चट्टोपाध्याय, मंगलकोट से शिशिर घोष, गलसी (एससी) से राजू पात्रा, रानीगंज से पार्थो घोष, लाभपुर से देबाशीष ओझा, रामपुरहाट से शुभ साहा और मुरारई से रिंकी घोष को टिकट दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले भाजपा ने सोमवार को 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। वहीं, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। 23 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और चार मई को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

[VT]

Also read: