मतदान शुरू होने के कुछ ही समय बाद नवादा के इलाके में अज्ञात हमलावरों द्वारा देसी बम फेंके गए। इस घटना में कई मतदाता घायल हुए। मुर्शिदाबाद (Murshidabad) जिले में हिंसक झड़प की खबर निकलकर आ रही है। मुर्शिदाबाद के नवादा (Naoda) इलाके में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Election 2026) के पहले चरण के मतदान के दौरान दो गुटों में तकरार देखने को मिली।
पश्चिम बंगाल चुनाव में मतदान जारी है। बीजेपी और TMC के अलावा बंगाल में इस बार हुमायूँ कबीर की नई पार्टी ने राजनीतिक समीकरणों को नई दिशा दे दी है। मतदान के बीच कुछ हिंसा की खबरें निकलकर सामने आ रही हैं। बंगाल चुनाव-2026 में TMC समर्थकों और हुमायूँ कबीर के बीच झड़प देखने को मिली है। कुछ जगहों पर बीजेपी के समर्थकों से भी झड़प की खबर सामने निकलकर आ रही है। चुनाव आयोग के समक्ष शिकायतों का अंबार लग चुका है।
पश्चिम बंगाल में लगातार मतदान जारी है। इसी बीच मुर्शिदाबाद (Murshidabad) जिले में हिंसक झड़प की खबर निकलकर आ रही है। मुर्शिदाबाद के नवादा (Naoda) इलाके में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Election 2026) के पहले चरण के मतदान के दौरान दो गुटों में तकरार देखने को मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह मतदान शुरू होने के कुछ ही समय बाद ही, करीब 9 से 10 बजे के बीच मतदान केंद्र के पास भीड़ लगी हुई थी, इसी बीच कुछ अज्ञात हमलावरों ने देसी बम फेंक दिया। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में कई मतदाता घायल हो गए, प्रशासन ने मोर्चा संभाल रखा है बावजूद इस तरीके की खबरें निकलकर सामने आ रही हैं।
दूसरी खबर भी मुर्शिदाबाद (Murshidabad) जिले से है। दरअसल, मुर्शिदाबाद के डोमकल (Domkal) क्षेत्र के रायपुर गांव में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Election 2026) के पहले चरण से ठीक पहले हिंसा की गंभीर घटना सामने आई। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना रात में (लगभग 10–11 बजे के बीच) हुई, जब कुछ अज्ञात लोगों ने एक सीपीएम समर्थक पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने न केवल उसे बुरी तरह पीटा, बल्कि उसकी एक उंगली तक काट डाले। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग घरों से निकलकर मतदान करने में डर रहे हैं।
इसी तरीके से सिलीगुड़ी (Siliguri) में भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Election 2026) के पहले चरण की वोटिंग के दौरान हंगामे की खबर सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 10 बजे के आसपास हुई, जब कुछ बूथों पर मतदाताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल से घुसपैठिए और फर्जी वोटर हटे, तो ममता की हार तय : सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में इस तरीके से हिंसक झड़प का असर चुनाव में देखने को मिल रहा है। राजनीतिक दलों के समर्थकों में अपने-अपने नेताओं के प्रति उत्साह बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। हुमायूँ कबीर के साथ हुई झड़प से धार्मिक ध्रुवीकरण को बल मिलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि कुछ मुस्लिम मतदाताओं ने धार्मिक ध्रुवीकरण की बात को सिरे से इंकार कर दिया है। बहुत सारे मतदाताओं के मन में यह डर बैठ गया है कि मतदान स्थलों पर उनकी सुरक्षा को खतरा है इसलिए वह घर से निकलने में देरी कर रहे हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वोट प्रतिशत पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
यह भी देखें :