टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले झटके: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कई दिग्गज खिलाड़ी चोट के कारण बाहर, जिससे टीमों की तैयारी प्रभावित।
हर्षित राणा बाहर होने के कगार पर: वार्म-अप मैच में चोटिल होने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा के खेलने पर सस्पेंस।
ऑस्ट्रेलिया को डबल नुकसान: जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस चोटों के चलते वर्ल्ड कप टीम से बाहर, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ी कमजोर।
7 फ़रवरी से भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का आगाज हो रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े में खेलेगा। मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जिसमे आप स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क के साथ जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। साल 2024 में जब टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था, तब भारत चैंपियन रहा था।
ऐसे में टीम इंडिया के लिए ये एक चुनौती है कि वो इस ट्रॉफी को बचाकर रखें। हालांकि, अभी ये टूर्नामेंट शुरू नहीं हुआ है लेकिन उससे पहले ही टीम को तीन बड़े झटके लगे हैं। KKR-RCB और SRH के दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। आइये जानते हैं, उनके बारे में।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) को चोट लगी है। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि वो इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
हर्षित वार्म-अप मैच के दौरान लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए और सूत्रों के मुताबिक उन्हें जोड़ों में दर्द की शिकायत है। वार्मअप मैच में भी हर्षित ने 16 रन लूटा दिए थे और मैच के दौरान उनकी मुश्किलें साफ़ दिख रही थीं।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि "हर्षित ठीक नहीं लग रहा है। हम उसपर नज़र बनाए हुए हैं। बता दें कि IPL में KKR से खेलने वाले हर्षित के टूर्नामेंट से बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अगर वो बाहर होते हैं, तो ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है।
भारत के लिए पिछले 8 मैचों में उन्होंने कुल 10 विकेट झटके हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ हर्षित ने अर्धशतक भी जड़ा था। उनके बल्ले से 52 रन निकले थे।
यह भी पढ़ें: जालंधर: आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबोराय की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया को भी बड़ा झटका लगा है। IPL में RCB से खेलने वाले जोश हेज़लवुड (Josh Hezalwood) ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर हो गए हैं। उन्हें एशेज सीरीज शुरू होने से पहले शेफील्ड शील्ड के आखिरी मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इसी वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल सके।
रिकवरी के दौरान उनकी एकिलीज हील (Achilles Heel) में भी समस्या हो गई, जिससे उनकी वापसी और मुश्किल हो गई। हेजलवुड ने 12 नवंबर के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। इसके बावजूद उन्हें विश्व कप टीम में शामिल किया गया था, हालांकि टीम के श्रीलंका पहुंचने पर वह सिडनी में ही थे। लेकिन चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया कि वह अभी पूरी तरह फिट होने से दूर हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले 9 मैचों में हेज़लवुड ने 10 विकेट हासिल किये हैं।
यह भी पढ़ें: एपस्टीन फाइल में सचिन तेंदुलकर के नाम का भी जिक्र! जानें क्रिकेट के भगवान के बारे में क्या लिखा है?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से बाहर होने की लिस्ट में तीसरा नाम ऑस्ट्रेलिया से ही है। इसमें IPL में SRH से खेलने वाले पैट कमिंस (Pat Cummins) का नाम शुमार है। इस टूर्नामेंट में कमिंस खेलने के प्रबल दावेदारों में से एक थे लेकिन चोट से ठीक होने में थोड़ी देरी होने के कारण उन्हें फाइनल 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया।
लगातार पीठ की समस्या के कारण, 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में कमिंस की जगह बेन ड्वार्शियस को शामिल किया गया। बाहर होने पर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा कि वह शारीरिक रूप से अच्छा महसूस कर रहे थे, लेकिन उनके पास पूरी तरह ठीक होने के लिए पर्याप्त समय नहीं था। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के आखिरी 5 मैचों में पैट कमिंस (Pat Cummins) ने कुल 21 विकेट हासिल किये थे।