ऐसा क्या हुआ होगा जब एक खिलाड़ी ने अपने साथी खिलाड़ी पर बल्ले से हमला कर दिया? हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ की। सितंबर 2007 में शोएब अख्तर ने अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ पर ड्रेसिंग रूम में बल्ले से हमला (Shoaib Akhtar vs Mohammad Asif fight) कर दिया था। आखिर क्या था पूरा मामला? घटना के बाद दोनों खिलाड़ियों की क्या प्रतिक्रिया थी? जानिए 2007 की अनकही कहानी।
सितंबर 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी विश्व टी-20 आयोजित हुआ था। वहां जोहान्सबर्ग में एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान, प्रथम आईसीसी विश्व टी-20 मुकाबले से पहले पाकिस्तान के दो पूर्व तेज़ गेंदबाजों, शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ, के बीच हुए मज़ाक ने तीखी बहस का रूप ले लिया, जिसने तनाव की स्थिति को पैदा कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी हल्का-फुल्का मज़ाक कर रहे थे, लेकिन मज़ाक कब बहस में बदल गया, पता ही नहीं चला। (Shoaib Akhtar vs Mohammad Asif fight) शोएब अख्तर अपना आपा खो बैठे और आसिफ की बाईं जांघ पर बल्ले से हमला कर दिया, जिससे उनको काफी गंभीर चोटें आईं। वहीं, दोनों खिलाड़ियों को अलग करने के लिए टीम के बाकी प्लेयर और शाहिद अफरीदी आगे आए, जिससे स्थिति को शांत किया जा गया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अख्तर को तुरंत पहली फ्लाइट से वापस पाकिस्तान बुला लिया। यही नहीं, पीसीबी ने अनुशासनात्मक जांच तक शोएब पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया। बता दें, बाद में उन्होंने बोर्ड से माफी मांगी और बोर्ड ने प्रतिबंध की समीक्षा कर बैन हटा दिया।
2007 के इस बल्ले वाले कांड के बाद समय-समय पर शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी और मोहम्मद आसिफ (Shoaib Akhtar vs Mohammad Asif fight) के बयान सामने आए थे। अख्तर ने 2007 में एक मीडिया इंटरव्यू में बयान दिया और फिर 2011 में उनकी अपनी ऑटोबायोग्राफी के माध्य्म से इस घटना में शाहिद अफरीदी के शामिल होने का दावा किया, वहीं, अफरीदी ने 15 मई 2021 को समा टीवी (Samaa TV) को दिए इंटरव्यू में उनके इस दावे को नकारते हुए कहा कि वे उन दोनों को अलग करने के लिए इस घटना के बीच में आए थे। उन्होंने कहा कि उस दिन मोहम्मद आसिफ ने उनके एक मजाक में साथ दिया था, जिससे अख्तर चिढ़ गए, अपना आपा खो बैठे और मोहम्मद आसिफ पर हमला कर दिया। उन्होंने अख्तर की ऑटोबायोग्राफी "कंट्रोवर्शियल योर्स" का भी जिक्र किया और बताया कि अख्तर ने अफरीदी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अख्तर को उकसाया और स्थिति को बिगाड़ा, जबकि शाहिद अफरीदी ने इस आरोप का खंडन किया।
जबकि, अफरीदी के समा टीवी इंटरव्यू के ठीक बाद मोहम्मद आसिफ ने पाक मीडिया के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि 2007 में शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar vs Mohammad Asif fight) के साथ ड्रेसिंग रूम में जो हुआ था, उसके बारे में वे पिछले 13 सालों से लगातार बात करते आ रहे हैं। आसिफ ने आगे कहा कि वे इस बात को सुन-सुनकर थक गए हैं, यह अब इतिहास का हिस्सा बन चुका है, इसलिए इस किस्से को छोड़ो और कुछ समझदारी वाली बात करो।
यह भी पढ़ें: हैरी ली की दिलचस्प कहानी: 2 बार मौत को दिया झांसा, फिर क्रिकेट के मैदान पर लौटकर रचा इतिहास!
आपको बता दे की शोएब अख्तर एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 46 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 178 विकेट चटकाए और 67 पारियों में 544 रन बनाए; जबकि 163 वनडे मुकाबलों में 247 विकेटों के साथ 84 पारियों में 394 रन अपने नाम किए और 15 T20Is मैच खेले, जिसमें 19 विकेट और 6 पारियों में 21 रन बनाए।
वहीं मोहम्मद आसिफ के करियर पर नजर डालें तो, वह भी एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 23 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 106 विकेट अपने खाते में डाले और 38 वनडे में 46 विकेट तो T20Is में 13 विकेट चटकाए।(VR/MK)
यह भी पढ़ें: