एपस्टीन फाइल्स में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tnedulkar) का नाम एक वैश्विक सर्वे के संदर्भ में सामने आया है, जिसमें उनके खिलाफ कोई नकारात्मक आरोप नहीं है, लेकिन उनकी लोकप्रियता, उपलब्धियों और महान क्रिकेट विरासत के कारण यह चर्चा का विषय बना हुआ है। X
खेल

एपस्टीन फाइल में सचिन तेंदुलकर के नाम का भी जिक्र! जानें क्रिकेट के भगवान के बारे में क्या लिखा है?

एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) में कभी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का नाम सामने आ सकता है, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। EFTA00871522.pdf - DataSet 9 में तेंदुलकर के नाम का जिक्र है।

Author : Mayank Kumar
Reviewed By : Ritik Singh

  • एपस्टीन फाइल्स में सचिन तेंदुलकर का नाम आया, लेकिन किसी भी तरह का नकारात्मक या आपराधिक आरोप नहीं है।

  • यह जिक्र YouGov के एक वैश्विक सर्वे से जुड़ा है, जिसका एपस्टीन के अपराधों से कोई संबंध नहीं है।

  • सचिन की लोकप्रियता और क्रिकेट विरासत के कारण नाम चर्चा में आया, उनकी छवि पूरी तरह सुरक्षित है।

जेफ्री एपस्टीन (Jeffrey Epstein) तो अब इस दुनिया को छोड़कर जा चुका है लेकिन उसके जाने के बाद दुनिया में तहलका मचा हुआ है। अपने पीछे जो वो एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) छोड़कर गया है, उसमें कई जानी-मानी हस्तियों के बारे में डिटेल्स सामने आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बिल गेट्स और राहुल गाँधी जैसे कई नामचीन व्यक्तियों का इसमें नाम है।

हर नामचीन व्यक्तियों को इसी बात का शायद डर सता रहा है कि ना जाने कब उनका नाम एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) में आ जाए। अब अगर हर क्षेत्र की मशहूर हस्तियों का इसमें जिक्र है, तो खेल जगत इससे कैसे अछूता रह सकता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम का भी इसमें जिक्र है। आइये जानते हैं, उनके बारे में क्या लिखा है?

एपस्टीन फाइल्स में सचिन तेंदुलकर का जिक्र!

एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) में कभी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का नाम सामने आ सकता है, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। EFTA00871522.pdf - DataSet 9 में तेंदुलकर के नाम का जिक्र है। हालांकि, उनके बारे में कोई नकारात्मक बात नहीं लिखी है लेकिन उनका नाम आना एक चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फाइल में बिल गेट्स, पोप फ्रांसिस और ओबामा का जिक्र किया है।

मास्टर ब्लास्टर को लेकर जो बात लिखी गई है, वो कुछ इस प्रकार है, ''खिलाड़ियों को ज्यादा सम्मान मिला। भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर दुनिया में पाँचवें स्थान पर रहे, हालांकि इसका बड़ा कारण भारत की विशाल जनसंख्या है।"

इसके साथ ही इसमें फुटबॉलर लियोनेल मेसी के बारे में लिखा है कि उन्हें ज्यादा देशों में समर्थन मिला और वे 15वें स्थान पर रहे। ब्रिटेन में डेविड बेकहम दसवें स्थान पर पहुंचे। कुलमिलाकर इस PDF में YouGov द्वारा द टाइम्स के लिए कराया गया एक वैश्विक सर्वे का जिक्र है।

बता दें कि एपस्टीन फ़ाइल (epstein files) एक सरकारी दस्तावेज है, जिसमें अमेरिकी अरबपति और सेक्स-ट्रैफिकिंग अपराधी जेफ्री एपस्टीन और उसके नेटवर्क से जुड़े कई राज इसमें दफन हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक FBI की फाइल में कोर्ट की रिपोर्ट, गवाहों के बयान, उड़ान-लॉग, फोटो और वित्तीय रिकॉर्ड शामिल हैं।

दुनिया के महान क्रिकेटरों में शुमार है सचिन का नाम

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का नाम भारत ही नहीं दुनिया के महान क्रिकेटरों की लिस्ट में शुमार है। सचिन वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने जीवन के 24 साल 22 गज़ पिच के नाम कर दिया। अब ऐसे में उनका नाम एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) में आता है, तो ये चर्चा का विषय बनेगा ही। तेंदुलकर क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं लेकिन अब वो बिजेनस के करिये अपनी कमाई भी करते हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ लगभग ₹1,300-₹1,450 करोड़ के आसपास है। इसके साथ ही वो भारत में कई नेक कार्यों में भी योगदान देते हैं। साल 2014 में उन्होंने पहला गांव गोद लिया था, जो आंध्र प्रदेश का Puttamrajuvari Kandriga गांव है जबकि 2016-17 के आसपास उन्होंने महाराष्ट्र का डोंजा परंडा तहसील, उस्मानाबाद जिला, गोद लिया था। बता दें कि क्रिकेट जगत में उनके योगदान को देखते हुए, भारत सरकार ने उन्हें 4 फ़रवरी 2014 को भारत रत्न से नवाजा था।

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के रिकॉर्ड्स के बारे में बात करें, तो उन्होंने 100 से ज्यादा रिकॉर्ड्स अपने नाम किये हैं। इसमें 100 शतक जड़ना, इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में पहली बार 200 रन बनाया या 6 वर्ल्ड कप खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी बनना। इसके साथ ही सचिन इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 200 टेस्ट मैच खेले हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम कुल 34,357 रन बनाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है।

इसके साथ ही अगर उनके घरेलू क्रिकेट और IPL के रनों को मिला दे तो ये आंकड़ा 50 हज़ार के ऊपर चला जाता है। बता दें कि मास्टर ब्लास्ट के लिए ये कहावत चलती थी कि वो खेल के इर्द गिर्द नहीं बल्कि खेल उनके इर्द गिर्द घूमता है। अंत में उन्होंने जहाँ से खेल की शुरुआत की थी, इसका अंत भी सचिन ने वहीं किया। साल 2013 में मुंबई की धरती से उन्होंने अपनी खेल की पारी को विराम दिया।