जो रूट ने हासिल की नई उपलब्धि, सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की X
खेल

जो रूट ने हासिल की नई उपलब्धि, सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हेडिंग्ले में पाकिस्तान के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मुकाबले में, मैच के दूसरे दिन अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Reviewed By : न्यूज़ग्राम डेस्क

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट (Jeo Root) ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हेडिंग्ले में पाकिस्तान के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मुकाबले में, मैच के दूसरे दिन अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पहले ही टेस्ट मैच में 66 रनों की जबरदस्त पारी खेलते हुए इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कर लिया। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के इतिहास में कप्तान के रूप में 3000 रन बनने का आँकड़ा छू लिया। इसके साथ ही भारत के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

यही नहीं, अब दुनिया में टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के नाम पहले स्थान पर दर्ज हैं। इसके साथ जो रूट के पास एक सुनहरा मौका है, कि वह अगली पारी में 50 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं।

टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी

दुनिया के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम पर है, सचिन ने 200 टेस्ट मैचों में 68 अर्धशतक बनाए, जबकि इंग्लैंड के जो रूट ने 167 टेस्ट मैचों में 68 फिफ्टी बनाकर कमाल कर दिया। इनके अलावा, वेस्टइंडीज के बेहतरीन बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल हैं जिन्होंने 66 अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एलन बॉर्डर ने 63 अर्धशतक और भारत के राहुल द्रविड़ ने 62 अर्धशतक बनाए हैं।

WTC में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीदेशमैचपारियांकुल रनउच्चतम स्कोरऔसत100s50s
जो रूटइंग्लैंड3463300022850.13813
बेन स्टोक्सइंग्लैंड4071218215532.56311
दिमुथ करुणारत्नेश्रीलंका2445216024449.09612
क्रैग ब्रैथवेटवेस्टइंडीज3264199416032.68312
बाबर आजमपाकिस्तान2037191819656.41413

जो रूट करियर

जो रूट (Jeo Root) इंग्लैंड के दाएँ हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 167 टेस्ट मुकाबलों में 305वीं पारियाँ खेली हैं जिसमें उन्होंने कुल 14180 रन बनाए हैं। जो रूट ने इन पारियों में 41 शतक और 68 अर्धशतक बनाए। वहीं, जो रूट 192 वनडे और 32 टी20 मैच खेल चुके हैं। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान 50+ का स्कोर पूरा करके वेस्टइंडीज के महान कप्तान क्लाइव लॉयड को पीछे छोड़ते हुए कप्तानों के एक खास क्लब में अपनी जगह बना चुके हैं।

अब रिकी पॉन्टिंग के रिकॉर्ड पर है जो रूट की नज़र

अब रिकी पॉन्टिंग के रिकॉर्ड पर है जो रूट की नज़र

इंग्लैंड के जो रूट के पास एक और बेहतरीन मौका है जिससे वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग के बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। रूट स्वदेशी मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) के रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल 3 रन दूर रह गए हैं। वहीं, जो रूट के पास अगली पारी में पॉन्टिंग के रिकॉर्ड को तोड़कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा अवसर होगा।(VR/MK)

यह भी पढ़ें: