आईपीएल 2026: एमआई को हराकर अंकतालिका में किस स्थान पर पहुंची सीएसके? राहुल और भुवनेश्वर के पास ऑरेंज और पर्पल कैप IANS
खेल

आईपीएल 2026: एमआई को हराकर अंकतालिका में किस स्थान पर पहुंची सीएसके? राहुल और भुवनेश्वर के पास ऑरेंज और पर्पल कैप

चेन्नई की धमाकेदार जीत से अंकतालिका में बड़ा उलटफेर, पंजाब शीर्ष पर बरकरार; राहुल के सिर ऑरेंज कैप, भुवनेश्वर के नाम पर्पल कैप

IANS

आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला शनिवार को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला गया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर सीएसके ने एमआई को 8 विकेट से हरा दिया।

सीएसके को जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य मिला था। गायकवाड़ के 48 गेंदों पर नाबाद 67 रन और कार्तिक शर्मा के 40 गेंदों पर नाबाद 54 रन की मदद से सीएसके ने 11 गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया। सीजन के नौवें मैच में सीएसके की यह चौथी जीत थी। इस जीत के साथ टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर चली गई है।

सीएसके और एमआई मैच के बाद आइए अंकतालिका पर एक नजर डालते हैं।

पंजाब किंग्स 8 मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। एसआरएच के 9 मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे और राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों से 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

गुजरात टाइटंस 9 मैचों से 10 अंक लेकर पांचवें, चेन्नई सुपर किंग्स 9 मैचों से 8 अंक लेकर छठे, डीसी 9 मैचों से 8 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 8 मैचों से 5 अंक लेकर आठवें, मुंबई इंडियंस 9 मैचों से 4 अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 8 मैचों से 4 अंक लेकर दसवें स्थान पर है।

समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग में उनकी रन रेट की वजह से अंतर है।

डीसी के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के पास ऑरेंज कैप है। राहुल के 9 मैचों की 9 पारियों में 433 रन हैं। दूसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं। अभिषेक के 9 मैचों की 9 पारियों में 425 रन हैं।

भुवनेश्वर कुमार 9 मैचों में 17 विकेट लेकर पर्पल कैप होल्डर हैं। (MK)

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)