विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली भारतीय खिलाड़ी ians
खेल

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली भारतीय खिलाड़ी

Highest wicket taker India Women T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप ने महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

IANS

Highest wicket taker India Women T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप ने महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मुकाबलों का रुख बदला और टीमों को यादगार जीत दिलाई। आइए, उन भारतीय महिला खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक विकेट हैं।

पूनम यादव: इस लिस्ट में दाएं हाथ की गेंदबाज पूनम यादव शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2014 से 2020 के बीच 18 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 414 गेंदें फेंकी और 28 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान पूनम ने कुल 387 रन लुटाए। पूनम यादव ने अपने करियर में कुल 72 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें 15.25 की औसत के साथ 98 विकेट हासिल किए।

दीप्ति शर्मा: राइट आर्म ऑफब्रेक गेंदबाज ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 19 मैच खेले हैं, जिसमें 26.15 की औसत के साथ 19 विकेट हासिल किए। इस दौरान दीप्ति ने कुल 71.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 497 रन दिए। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपने करियर में भारत की तरफ से 144 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें 161 विकेट के अलावा 1,210 रन अपने नाम जोड़े हैं।

राधा यादव: बाएं हाथ की गेंदबाज ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 13 मैच खेले हैं, जिसमें 16.77 की औसत के साथ 18 विकेट हासिल किए। इस दौरान राधा ने कुल 47 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 282 रन दिए। इस स्पिनर ने भारत की तरफ से कुल 89 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 19.09 की औसत के साथ 103 विकेट हासिल किए।

रेणुका सिंह: राइट आर्म फास्ट-मीडियम गेंदबाज रेणुका इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने 9 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 14 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान रेणुका ने कुल 33 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 198 रन दिए। रेणुका ने भारत की तरफ से कुल 63 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 68 विकेट अपने नाम किए।

प्रियंका रॉय: साल 2009 से 2010 के बीच प्रियंका ने भारत की तरफ से 8 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले, जिसमें 22.5 ओवर गेंदबाजी की और 137 रन देकर 12 विकेट निकाले। प्रियंका ने भारत की तरफ से कुल 15 टी20 मैच खेले, जिसमें 21 विकेट हासिल किए हैं।

शिखा पांडे: दाएं हाथ की इस खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप के 15 मुकाबलों में 12 विकेट हासिल किए। इस दौरान शिखा ने 35.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 215 रन दिए। इस खिलाड़ी ने भारत की तरफ से 62 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 43 विकेट हासिल किए। (MK)

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)