16 मार्च 2026 को वाराणसी के धरहरा इलाके में गंगा नदी में एक नाव पर सवार मुस्लिम युवकों द्वारा इफ्तार के दौरान कथित तौर पर मांस (नॉनवेज) खाने और हड्डियाँ पवित्र नदी में फेंकने का मामला सामने आया।
रजत जायसवाल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह के अनुसार, इस मामले में अब तक 14 युवकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अंजुमन इन्तेज़ामिया मसाजिद के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए इसे भावनाओं को आहत करने वाला बताया और स्पष्ट किया कि इफ्तार कोई पिकनिक नहीं बल्कि एक पवित्र धार्मिक कार्य है।
वाराणसी में कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा गंगा नदी में मांस खाने की बात तेजी से वायरल हो रही है। यह बात जैसे ही पुलिस को पता चली, पुलिस ने इस मामले पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस के मुताबिक 16 मार्च 2026 को कुछ युवक नाव में सवार होके गंगा नदी में विचरण कर रहे थे। इस दौरान उन लोगों ने मांस खाया। आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि मांस की कुछ हड्डियां नदी में गई है।
दरअसल, वाराणसी के धरहरा इलाके से गंगा नदी निकली हुई हैं। इस इलाके में हिन्दू-मुस्लिम (Hindu-Muslims) दोनों समुदाय रहते हैं। रमजान के मौके पर मुस्लिम युवकों ने नाव पर यात्रा के दरमियान कुछ भोज्य पदार्थों का सेवन किया। ऐसा कहा जा रहा है युवकों ने मांस का सेवन किया और हड्डियां गंगा में ही फेंक दिया। इस मामले के संबंध में रजत जायसवाल ने पुलिस के पास रपट दर्ज कराई। इसके बाद युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन मिला।
इस मामले पर अंजुमन इन्तेज़ामिया मसाजिद के संयुक्त सचिव एसएम यासीन से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसी घटना हुई है तो यह बहुत निंदनीय है। इस तारीक के कारनामों लोगों की भावनाएं आहात होती हैं। उन्होंने कहा कि इफ्तार पार्टी कोई पिकनिक नहीं है यह बहुत ही शुद्ध धार्मिक कार्य है जिसके तुरंत बाद नमाज अदा की जाती है।
यह भी पढ़ें : भारत में छिपकर साजिश रच रही थी CIA! जानें कौन है मैथ्यू वैनडाइक, जिसे NIA ने कोलकाता से दबोचा ?
जबसे इस प्रकरण के बारे में सबको जानकारी हुई है लोगों ने इसपर काफी तीखी प्रतिक्रिया दी है। मामले की शिकायत दर्ज कराने वाले रजत जायसवाल का कहना है कि मुस्लिम युवकों ने गंगा नदी में इफ्तार पार्टी के नाम पर बिंदू माधव धरहरा मंदिर (Bindu Madhav Dharahara Temple) के सामने नॉनवेज खाकर बहुत बड़ी गलती की है। रजत ने कहा है,“इसको लेकर हमने प्रशासन को एक शिकायत दी थी जिस पर कार्रवाई की जा रही है। वीडियो सबूत हमने प्रशासन को दिया है जिसमें साफ़-साफ़ दिख रहा है कि वो नॉनवेज खा रहे हैं, और गंगाजी में उस पार जाकर उन्होंने हड्डियां फेंकी हैं। इसमें जो भी दोषी होगा उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।” इस मामले की शिकायत की गई है। पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है क्योंकि हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
पुलिस इस मामले में अन्य लोगों की छानबीन कर रही है। हालांकि समाज में इसको लेकर माहौल काफी गरम नजर आ रहा है, पुलिस इस चीज का भी ध्यान रखने की कोशिश कर रही है कि सामाजिक सौहार्द खराब न हो।
यह भी देखें :