कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून 2026 को अमेरिका से दिल्ली आकर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से किए जाने के बाद शुरू हुए इस अभियान को सोनम वांगचुक, प्रकाश राज समेत कई बड़ी हस्तियों का समर्थन मिल रहा है, जिससे इसे अन्ना आंदोलन जैसी संभावनाओं से जोड़ा जा रहा है।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके अमेरिका से दिल्ली आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करेंगे। उनके इस आंदोलन में कुछ बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सोनम वांगचुक ने कहा है कि अगर धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे तो वह भी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल होंगे।
दरअसल, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी और उन्हें व्यवस्था के लिए खतरा बताया था। इसके कुछ समय बाद अभिजीत दास नामक युवक ने कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चलाया। इस कैंपेन में देखते ही देखते लाखों लोग जुड़े। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने तीन प्रवक्ताओं को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए नियुक्त किया।
मीडिया के सामने पार्टी प्रवक्ताओं ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि अभिजीत दिपके 6 जून 2026 को दिल्ली पहुंच रहे हैं और वह शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से इस्तीफे की मांग को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन करेंगे। कॉकरोच जनता पार्टी की इस मुहिम को देश की बड़ी-बड़ी हस्तियों से लगातार समर्थन मिल रहा है। सोनम वांगचुक ने जहां इस प्रदर्शन में शामिल होने की मजबूत संभावना जताई है, वहीं प्रसिद्ध अभिनेता प्रकाश राज ने भी इस आंदोलन का हिस्सा बनने की बात कही है। ऐसे में देश भर के राजनीतिक विश्लेषक यह कयास लगा रहे हैं कि क्या यह आंदोलन साल 2011 के ऐतिहासिक अन्ना आंदोलन जैसा रूप धारण कर पाएगा या फिर यह महज कुछ दिनों की राजनीतिक चहलकदमी बनकर रह जाएगा।
याद दिला दें कि साल 2011 में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बहुत बड़ा आंदोलन हुआ था। उस जन आंदोलन का भारतीय राजनीति पर इतना गहरा असर हुआ कि कांग्रेस पार्टी आज तक केंद्र की सत्ता से बाहर है। अब राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि युवाओं के समर्थन के दम पर कॉकरोच जनता पार्टी को भी भविष्य में इस तरीके का जनसमर्थन मिल सकता है। हालांकि, कूटनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर देश की आम जनता का सीधा समर्थन कॉकरोच जनता पार्टी को नहीं मिला, तो इस आंदोलन की शक्ल बहुत छोटी रह जाएगी।
अब देखना यह है कि धर्मेन्द्र प्रधान के ऊपर कॉकरोच जनता पार्टी इस्तीफे के लिए दबाव बना पाएगी या नहीं। दूसरी तरफ, भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कई बार कहा है कि यह यूपीए सरकार नहीं है बल्कि एनडीए सरकार है और इस सरकार में मंत्री इतनी आसानी से इस्तीफा नहीं देते हैं।
बता दें कि फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने भी इस आंदोलन में आने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा है कि वह अभी किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें समय मिलेगा वह इस आंदोलन में शामिल होंगे और धर्मेन्द्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करेंगे। हालांकि राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा है कि जब तक किसी पार्टी या संगठन की विचारधारा स्पष्ट नहीं हो जाता तब तक उसके बारे में कुछ भी कहाना उचित नहीं है और न ही प्रासंगिक है।
यह भी पढ़ें :