कांग्रेस सांसद और लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों आय से अधिक संपत्ति के आरोपो में घिरे हैं। इस मामले से जुड़े इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के विरोध में राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट की ओर रुख किया। उन्होंने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज कराई। वहीं, सुप्रीम कोर्ट 17 अगस्त को इस मामले की सुनवाई करेगा।
कर्नाटक के एक भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर (S. Vignesh Shishir) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति होने का दावा किया। जिसके बाद उन्होने कोर्ट में राहुल के खिलाफ याचिका दायर कराई। इस याचिका के आधार पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मई 2026 में राहुल के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये। निर्देश के अनुसार, सीबीआई और ईडी को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जुलाई 2026 में कहा कि यदि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ कोई भी गड़बड़ी के साक्ष्य मिले, तो ईडी और सीबीआई एजेंसी तुरंत कानूनी कदम उठा सकती है। वहीं, दूसरी ओर अदालत ने सीबीआई द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट्स से असंतुष्टि जाहिर की।
इस मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है। राहुल गांधी ने इलाहबाद हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज की। याचिका में राहुल ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि यह केस इलाहबाद हाई कोर्ट से दिल्ली हाई कोर्ट को स्थानांतरण किया जाए। साथ ही इलाहबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद, सीबीआई और ईडी के शामिल होने पर आपत्ति जताई। वहीं अदालत के इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को रुख किया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे पर सुनवाई 17 अगस्त को करेगा। राहुल गांधी की याचिका की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ कर सकती है, जिसमें जस्टिस जॉयमाल्या बागची व जस्टिस वी मोहना के होने का दावा किया जा रहा हैं। इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट की हिट लिस्ट (वाद सूची) से प्राप्त हुई हैं।
पेटीशनर के अनुसार, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बीते 22 वर्ष में करीब 54 विदेश यात्रा की है, और सभी यात्राओं का खर्च कुल मिला कर 60 करोड़ रुपये होता है। लेकिन राहुल ने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 20 करोड़ 39 लाख बताया है। जिसके चलते उनकी बताई हुई संपत्ति और उनके बड़े खर्चों में ताल मेल न होने के कारण, राहुल गांधी सवालों के घेरे में आ खड़े हुए। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ अनियमितता का गंभीर आरोप लगया।(VR/MK)