भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का आरोप है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की तरह ही अपने मुख्यमंत्री आवास को “शीश महल” के तौर पर बनवा रहे हैं l  Wikimedia Commons
राजनीति

केजरीवाल के बाद अब इस राज्य का मुख्यमंत्री भी बना रहा शीश महल, 100 करोड़ रुपए होंगे खर्च!

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का आरोप है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की तरह ही अपने मुख्यमंत्री आवास को “शीश महल” के तौर पर बनवा रहे हैं l

Author : न्यूज़ग्राम डेस्क

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का आरोप है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren)दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की तरह ही अपने मुख्यमंत्री आवास को “शीश महल” के तौर पर बनवा रहे हैं l भाजपा ने इसे सोरेन सरकार का दोहरा चरित्र बताया है l आइये समझते है क्या है पूरा मामला l 

भाजपा प्रवक्ता (BJP Spokesperson) का कहना है कि एक तरफ सोरेन सरकार अपने आप को आदिवासी, दलितों की सरकार बताती है वहीँ दूसरी ओर जनता के पैसे को अपने ऐशो-आराम में बर्बाद भी कर रही है l  सोरेन सरकार ने जो भी वादे किए थे उन्हें पूरा करने में असमर्थ रही l अभी तो गर्मी ने ठीक से दस्तक भी नहीं दी लेकिन इस विवाद ने राजनीतिक पारा और गरम कर दिया है l 

ठीक इसके पहले भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Arwind Kejriwal) पर आरोप लगाया था और अब उनके निशाने पर झारखंड की सोरेन सरकार है l भाजपा नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने आरोप में कहा कि सोरेन सरकार अपने CM आवास को ध्वस्त कर अपने लिए 100 करोड़ का शीश महल बनवा रही है l यह पैसा गरीबों का है, वह अपना दिन-रात एक कर के अपने बुनियादी जरूरतें पूरा करती है लेकिन, ये सरकार गरीब-मजदूर के पैसे को गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है l फिर उन्होंने कहा की सोरेन सरकार केजरीवाल के नक़्शे-कदम पर चल रही है l 

प्रतुल शाहदेव (Pratul Shahdev) ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को पिछले कैबिनेट में मंजूरी मिली थी, लेकिन इस बात को छुपाया गया l उन्होंने कहा कि भवन निर्माण की लागत लगभग 47 करोड़ का खर्च आएगा मगर अन्य सब को जोड़ने पर कुल कीमत 100 करोड़ के पार जा रही है l इस से साफ़ होता है कि भवन निर्माण में 30-35 प्रतिशत इजाफा हो रहा है l हेमंत सोरेन की सरकार ने पहले ही घोषणा की है कि स्मार्ट सिटी इलाके में नया राजभवन और मुख्यमंत्री आवास का निर्माण होगा l उन्होंने कहा कि इस महल में महेंगे कमरे, स्विमिंग पूल, फर्नीचर, फव्वारा  और करोड़ों के खूबसूरत गार्डन l 

एक नहीं और भी है घोटाले:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का शीश महल घोटाला: 

"केजरीवाल का शीश महल" दिल्ली के उत्तरी सिविल लाइंस (6, फ्लैगस्टाफ रोड) स्थित उस मुख्यमंत्री आवास को दिया गया एक विवादित नाम है, जिसके रेनोवेशन पर लगभग ₹52 करोड़ से अधिक खर्च किए गए थे। यह मामला 2023 में भाजपा द्वारा आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर शाही ठाठ-बाठ और जनता के पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाने के बाद चर्चा में आया था l 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी का शीश महल घोटाला:

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy) का 'शीश महल' विशाखापट्टनम में रुशिकोंडा हिल्स पर बना एक विवादास्पद और बेहद लग्जरी 10 एकड़ का रिसॉर्ट/आवास है, जिसे टीडीपी (TDP) ने 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाला बताया है। इसमें इटालियन संगमरमर, सोने की सजावट, और महंगे विदेशी फर्नीचर का उपयोग किया गया है। यह संपत्ति पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों के चलते जांच के घेरे में आया था l

[VT]

यह भी पढ़ें