आज का दिन जनता का है, और वो ही यह करेगी सत्ता की चाभी किसे सौंपेगी? ऐसे में दिन भर की हर छोटी-बड़ी हलचल और वोटिंग प्रतिशत जानने के लिए NEWSGRAM के LIVE ब्लॉग में हमारे साथ बने रहें। NewsGram
विधानसभा चुनाव 2026

विधानसभा चुनाव 2026 LIVE : तमिलनाडु में कई बूथों पर EVM में गड़बड़ी के कारण वोटिंग शुरू होने में देरी की खबर

पश्चिम बंगाल में जहाँ आज पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जबकि तमिलनाडु की सभी विधानसभा सीटों पर आज एक साथ मतदान होगा।

Mayank Kumar, Pradeep Yadav, न्यूज़ग्राम डेस्क

तमिलनाडु चुनाव 2026 : कई बूथों पर EVM में तकनीकी खराबी

तमिलनाडु में मतदान जारी है लेकिन कई बूथों पर EVM में तकनीकी खराबी से शुरुआत में देरी की खबर सामने आई है। शिकायत के बाद अधिकारियों ने तुरंत सुधार कर मतदान फिर शुरू कराया है। शुरुआती दिक्कतों के बावजूद वोटरों में उत्साह और लंबी कतारें दिखीं।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: DMK उम्मीदवार एम.के. स्टालिन ने किया मतदान

परिसीमन बिल एक सोची-समझी साजिश, केंद्र सरकार इसे खारिज करे: एमके स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और कोलाथुर से DMK उम्मीदवार एम.के. स्टालिन ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाई।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: कमल हासन ने बेटी संग किया मतदान

तमिलनाडु: चोल विरासत पर टिप्पणी से विवाद, भाजपा ने कहा-सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें कमल हासन

MNM प्रमुख और अभिनेता कमल हासन ने अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डालने के बाद अपनी उंगलियों पर लगी स्याही दिखाई। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें दूसरे कार्यकाल को लेकर पूरा भरोसा है, कमल हासन ने कहा, "हाँ।"

विधानसभा चुनाव 2026: चुनाव आयोग का ट्वीट, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने परखा सिलीगुड़ी में मतदान

IEVP2026 के हिस्से के तौर पर, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग ज़िले के सिलीगुड़ी में मतदान केंद्रों का दौरा किया, ताकि वे मॉक पोल और असल मतदान, दोनों को देख सकें।

IEVP2026 के हिस्से के तौर पर, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग ज़िले के सिलीगुड़ी में मतदान केंद्रों का दौरा किया, ताकि वे मॉक पोल और असल मतदान, दोनों को देख सकें। उन्होंने मतदान के कुशल प्रबंधन और उत्सव जैसे माहौल की सराहना की। उन्होंने मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के उपायों की भी तारीफ़ की, साथ ही बुज़ुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर, पीने का पानी, छाया और बैठने की व्यवस्था जैसी सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं की भी सराहना की।

तमिलनाडु चुनाव 2026: सुपरस्टार रजनीकांत ने किया मतदान

IFFI 2025 में रजनीकांत को उनके 50 साल के सिनेमाई सफर पर सम्मानित किया गया।

चेन्नई के स्टेला मैरिस स्कूल में मतदान के लिए सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वोटिंग के बाद कैमरे पर हाथ जोड़कर सबका अभिवादन स्वीकार किया।

तमिलनाडु चुनाव 2026: अभिनेता और TVK प्रमुख विजय ने किया मतदान

करूर भगदड़ मामले में सीबीआई ने अभिनेता विजय को पूछताछ के लिए भेजा समन, 19 जनवरी को होना होगा पेश

TVK प्रमुख और तिरुचिरापल्ली पूर्व तथा पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार विजय, चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद वहां से रवाना हुए।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: सुवेंदु अधिकारी ने किया मतदान

पश्चिम बंगाल से नंदीग्राम तथा भवानीपुर, दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने पहले चरण में अपना वोट डाला।

पश्चिम बंगाल से नंदीग्राम तथा भवानीपुर, दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने पहले चरण में अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि परिवर्तन होगा। अगर इस बार बदलाव नहीं हुआ, तो बंगाल में सनातन खत्म हो जाएगा। चुनाव आयोग अच्छा काम कर रहा है, लेकिन हर जगह कुछ गुंडे होते हैं। हमारे पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है। तुरंत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: हुमायूँ कबीर ने रखी अपनी बात

मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूँ कबीर ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल चुनावों में अपना वोट डालूंगा।

मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूँ कबीर ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल चुनावों में अपना वोट डालूंगा। मैं 1982 से चुनावों में हिस्सा लेता आ रहा हूँ, लेकिन यह पहली बार है जब मेरी अपनी पार्टी इन चुनावों में चुनाव लड़ रही है। राज्य में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

तमिलनाडु चुनाव 2026: खुशबू सुंदर ने किया मतदान

तमिलनाडु राज्य भाजपा की उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने मायलापुर स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की तमिलिसाई सुंदरराजन और DMK के डी. वेलु के बीच मुकाबला है।

तमिलनाडु राज्य भाजपा की उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने मायलापुर स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की तमिलिसाई सुंदरराजन और DMK के डी. वेलु के बीच मुकाबला है। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि आप मेरे चेहरे पर मुस्कान देख सकते हैं, जो सब कुछ बयां करती है। वोट डालना मेरा सबसे बड़ा लोकतांत्रिक अधिकार रहा है और मुझे लगता है कि देश की एक नागरिक के तौर पर यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आज लोगों के लिए फैसला लेने का समय है और हम यह फैसला उन्हीं पर छोड़ते हैं।

अपने घर पर बम की धमकी के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि किसी राजनीतिक पार्टी में होने पर ऐसी बातें होती ही रहती हैं। यह पहली बार नहीं है जब मेरे घर पर बम की धमकी मिली हो। इस बार, यह धमकी थोड़ी ज़्यादा गंभीर थी। मैं पुलिस की बहुत आभारी हूँ जिन्होंने तुरंत कार्रवाई की।

तमिलनाडु चुनाव 2026: CPI उम्मीदवार मारीमुथु ने किया मतदान

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए CPI उम्मीदवार मारीमुथु ने थिरुथुराईपूंडी के पास कडुवांगुडी में पंचायत यूनियन प्राइमरी स्कूल में अपना वोट डाला।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: पीएम मोदी का सन्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट पर कहा कि इससे हम पता लगाएंगे कि एआई का उपयोग सभी के लाभ के लिए कैसे किया जा सकता है।

पश्चिम बंगाल में चल रहे पहले चरण के चुनाव के बीच पीएम मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा, ''पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का पहला चरण आज हो रहा है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी शक्ति के साथ भाग लें। मैं विशेष रूप से अपने युवा मित्रों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से अपील करता हूँ कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें।"

तमिलनाडु चुनाव 2026: पी. चिदंबरम ने किया मतदान

P. Chidambaram

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शिवगंगा के कराईकुडी स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।

Assembly Elections 2026: आज 23 अप्रैल है और देश के दो महत्वपूर्ण राज्यों, पश्चिम बंगाल (West Bengal Election 2026) और तमिलनाडु (Tamil Nadu Election 2026) में लोकतंत्र का बड़ा पर्व मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में जहाँ आज पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जबकि तमिलनाडु की सभी विधानसभा सीटों पर आज एक साथ मतदान हो रहा है।

वहीं, बंगाल (West Bengal Election 2026) के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके जबकि तमिलनाडु (Tamil Nadu Election 2026) में चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। सुबह से ही दोनों राज्यों में युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

बंगाल (West Bengal Election 2026) में होने वाले पहले चरण के वोटिंग के बारे में बात करें, तो इस बार उत्तर बंगाल की सीटों पर सबकी नजरें हैं। कूचबिहार में बीजेपी (BJP) के सुकुमार रॉय और टीएमसी के पार्थ प्रतिम रॉय के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। साथ ही नंदीग्राम (Nandigram) सीट एक बार फिर सबसे बड़ा चुनावी अखाड़ा बनी हुई है। यहाँ बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) का मुकाबला टीएमसी (TMC) के पवित्र कर से है। 

दिनहाटा में टीएमसी के दिग्गज उदयन गुहा के सामने बीजेपी के अजय रॉय चुनौती पेश कर सकते हैं। अलीपुरद्वार में बीजेपी के परितोष दास और टीएमसी के सुमन कांजीलाल के बीच मुकाबला हो सकता है, जबकि सिलीगुड़ी में बीजेपी के डॉ. शंकर घोष और टीएमसी के गौतम देब जैसे बड़े चेहरे आमने-सामने हैं।

वहीं, तमिलनाडु (Tamil Nadu Election 2026) की बात करें, तो यहाँ भी चुनावी सरगर्मी तेज है। मायलापुर सीट पर बीजेपी की कद्दावर नेता डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन मैदान में हैं जबकि कोलाथुर सीट से मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (MK Stalin) अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अवाडी सीट पर बीजेपी के एम. राजसिम्हा महिंद्रा मुख्य मुकाबला पेश कर रहे हैं, तो वहीं, कोयंबटूर उत्तर में बीजेपी की वानाती श्रीनिवासन अपनी सीट बचाने के लिए बेताब हैं। 

बता दें कि इस बार भीषण गर्मी है, जिसके कारण चुनाव आयोग (ECI) ने विशेष प्रबंध भी किए हैं। हर बूथ पर पीने के पानी और छाया की व्यवस्था की गई है ताकि तपती धूप में वोटर्स को परेशानी न हो। एक तरफ जहाँ बंगाल में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच माना जा रहा है, जबकि तमिलनाडु में डीएमके (DMK) और एआईएडीएमके (AIADMK) के साथ-साथ बीजेपी की बढ़ती सक्रियता ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। 

आज का दिन जनता का है, और वो ही यह करेगी सत्ता की चाभी किसे सौंपेगी? ऐसे में  दिन भर की हर छोटी-बड़ी हलचल और वोटिंग प्रतिशत जानने के लिए NEWSGRAM के LIVE ब्लॉग में हमारे साथ बने रहें।