कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा के आरोपों पर सियासी घमासान देखने को मिल रहा है. गंभीर आरोप लगाते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि रिंकी भुइयाँ के पास 3 विदेशी पासपोर्ट हैं जिसमे UAE गोल्डन कार्ड, अंटीगुआ और मिस्त्र देश का पासपोर्ट है, उनका कहना है की अगर रिंकी भारतीय नागरिक हैं तो उनके पास इन देशों के पासपोर्ट क्या कर रहे हैं ? Wikimedia Commons and X
राष्ट्रीय

एक-दो नहीं, 3 देशों के पासपोर्ट! असम CM हिमंता की पत्नी पर कांग्रेस का वो आरोप, जिसने हिला दी पूर्वोत्तर की सियासत

कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा के आरोपों पर सियासी घमासान देखने को मिल रहा है. गंभीर आरोप लगाते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि रिंकी भुइयाँ के पास 3 विदेशी पासपोर्ट हैं जिसमे UAE गोल्डन कार्ड, अंटीगुआ और मिस्त्र देश का पासपोर्ट है, उनका कहना है की अगर रिंकी भारतीय नागरिक हैं तो उनके पास इन देशों के पासपोर्ट क्या कर रहे हैं ?

Author : Vikas Tiwari

Assam Assembly Elections 2026: असम में विधानसभा चुनाव से पहले असम की राजनीति एक नई मोड़ ले ली है. 5 अप्रैल को कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयाँ पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के पत्नी के पास 3 देशों का पासपोर्ट हैं और उनके भारतीय नागरिक होने पर भी सवाल उठाये. खेड़ा के मुताबिक़ रिंकी एक विदेशी नागरिक है. खेड़ा के बयानबाजी पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत सरमा ने  तुरंत पटलवार करते हुए उनके आरोपों को बेबुनियाद बताया है और यह भी कहा है कि उनकी पत्नी पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएँगी. 

9 अप्रैल को असम में 126 सीटों पर विधानसभा चुनाव होना है और उसके पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है l कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा के आरोपों (allegations) पर सियासी घमासान देखने को मिल रहा है. गंभीर आरोप लगाते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि रिंकी भुइयाँ (Rinki Bhuyan) के पास 3 विदेशी पासपोर्ट हैं जिसमे UAE गोल्डन कार्ड, अंटीगुआ और मिस्त्र देश का पासपोर्ट है, उनका कहना है की अगर रिंकी भारतीय नागरिक हैं तो उनके पास इन देशों के पासपोर्ट क्या कर रहे हैं ?

आगे पवन खेड़ा न कहा हमें शक है कि रिंकी भारतीय नागरिक हैं, और अगर ये बात सच है तो उनका भारत देश में अवैध रूप से रहना गैरकानूनी है. हम लोग गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले की जांच करने की मांग करते हैं. अगर उनके पास और किसी देश का पासपोर्ट हो तो हमें इसकी जानकारी नहीं l खेड़ा यहीं तक नहीं रुके आगे उन्होंने कहा “असम सरकार लुटेरों की सरकार है और ठीक चुनाव में करारी हार के बाद देश छोड़ कर भागने की फिराक में हैं” l 

प्रेस कांफ्रेंस (press conference) के दौरान खेड़ा ने कहा कि आज जो वो कागजात पेश करने जा रहे हैं वो विदेशी मामलों से सम्बंधित है l यह कोई नई बात नहीं है पहले भी पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइयाँ पर जमीन हड़पने, मंदिर के चंदे, चिट फण्ड में घोटाले आदि आरोप लगाया है l 

पवन खेड़ा के आरोपों को खंडन करते हुए हेमंत बिस्वा सरमा ने X पर एक पोस्ट में पलटवार किया और खेड़ा के सभी प्रश्नों का जवाब दिया है. असम के मुख्यमंत्री का कहना है कि कांग्रेस अपने हार से डरी हुई है और हताश हो कर इस तरह के बयानबाजी कर रही है. पवन खेड़ा अपनी मानसिक संतुलन खो चूका है और बेबुनियाद आरोप लगा रहा है. हेमंत ने पवन के हर एक आरोप को मनगढ़ंत कहानी और राजनीति से प्रेरित झूठ बताया और कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता का ध्यान भटकाने में लगी है. 

अब जानते है कौन हैं रिंकी भुइयाँ:

रिंकी भुइयाँ का जन्म 31 जुलाई, 1973 को गुवाहाटी में हुआ था l गुवाहाटी के कॉटन कॉलेज से स्नातक और स्नातकोत्तर पढ़ने के बाद LLB की पढ़ाई पूरी की l पेशे से रिंकी एक वकील और पूर्व टेनिस खिलाड़ी भी रह चुकी हैं l साल 2001 में उनका विवाह हेमन्त बिस्वा सरमा के साथ हुआ l उनके 2 बच्चे हैं, बेटे का नाम नंदिल बिस्वा सरमा और बेटी का नाम सुकन्या सरमा है l रिंकी Pride East Entertainment कंपनी की Managing Director हैं l  उनके पिता जादव चन्द्र भुइयाँ देश के एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं 

पवन खेड़ा के घर पुलिस का छापा: 

आज पवन खेड़ा के घर असम पुलिस ने छापा मारा और उसकी सहायता के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम भी मौजूद थी l इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने अलग -अलग बयान दिया है. हेमंत ने पहले ही चेताया था कि पवन खेड़ा को इस हरकत के लिए बक्शा नहीं जाएगा और आज दिल्ली पुलिस ने छापा मार दी l मीडिया से बातचीत में असम पुलिस के DCP देबोजीत नाथ (Assam DCP Debojit Nath) ने बताया कि छापेमारी के वक्त पवन खेड़ा घर पर नहीं थे, उन्होंने बताया कि तलाशी ली गई और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। कुछ "आपत्तिजनक सामग्री" मिली है, लेकिन इस स्तर पर इसका विवरण प्रकट नहीं किया जा सकता है। डीसीपी ने बताया कि गुवाहाटी के क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और कांग्रेस नेता का फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया है, लेकिन उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा।

[VT]

यह भी पढ़ें: