पटना के KGS कोचिंग विवाद में नया मोड़ आ गया है। खान सर द्वारा विरोधी कोचिंग संचालक रोशन आनंद पर लगाए तोड़फोड़ के आरोपों के बाद, पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि फायरिंग खान सर के अपने ही गार्ड्स ने की थी। इस वजह से अब खान सर पर खुद आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज हो चुका है। X
राष्ट्रीय

क्या होता है आर्म्स एक्ट जिसके तहत खान सर पर दर्ज हुआ मामला, इतने सालों के लिए जाएंगे जेल?

पटना के चर्चित KGS कोचिंग विवाद में नया मोड़, फायरिंग मामले में खुद खान सर और दोनों गार्ड पर आर्म्स एक्ट के तहत FIR, गिरफ्तारी की आशंका गहराई

Author : Pradeep Yadav

  • पटना के चर्चित KGS कोचिंग प्रकरण में नया मोड़ आया है। पहले पड़ोसी कोचिंग संचालक रोशन आनंद पर हमले और तोड़फोड़ का आरोप लगाने वाले खान सर अब खुद फायरिंग केस में घिर गए हैं। जांच में खुलासा हुआ कि KGS के गार्ड ने ही गोली चलाई, जिसके बाद खान सर और दोनों गार्ड पर आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई और गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई है।

पटना में KGS कोचिंग संचालक फैज़ल खान के मामले में एक नया मोड़ आया है। खान सर नाम से मशहूर कोचिंग के मालिक ने आरोप लगाया था कि बगल के कोचिंग वाले ने अपने लोगों को भेजकर तोड़फोड़ करवाई थी। इस मामले में ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के डायरेक्टर रोशन आनंद को गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस की जांच में एक नया मामला सामने आया है और खान सर खुद इस मामले में फंसते नजर आ रहे हैं।

क्या है नया मामला ?

KGS कोचिंग के बाहर कुछ दिन पहले फायरिंग होने की खबर सामने निकलकर आई थी। बीते 2 जून 2026 की रात कोचिंग के बाहर गार्ड के घायल होने वाली खबर भी सामने आयी थी। इस घटना को लेकर खान सर ने FIR भी दर्ज कराई थी। मगर अब खान सर इस मामले में खुद फंसते नजर आ रहे हैं। पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि KGS कोचिंग के गार्ड ने ही फायरिंग की थी। इस वजह से खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उनको पुलिस हिरासत में लिए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। कानूनी जानकारों के मुताबिक, आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मामलों में अलग-अलग सजा का प्रावधान है। सामान्य तौर पर धारा 25(1B) के तहत दोषी पाए जाने पर दो से पाँच साल की सजा हो सकती है।

बता दें कि खान सर के गार्ड, जो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी प्रदीप कुमार और कासगंज निवासी कालेश्वर हैं, उनके खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा उनसे इस मामले में पूछताछ जारी है कि फायरिंग क्यों की गई और यह किसके कहने पर हुआ था। पूछताछ में गार्ड ने कबूल किया है कि उन्होंने ही फायरिंग की है। उनके अनुसार, विपक्ष की ओर से जब तोड़फोड़ जारी थी, उस समय आत्मरक्षा में यह फायरिंग की गई थी। फिलहाल पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की गहन तहकीकात जारी है।

कौन हैं रोशन आनंद जिन्हें पुलिस ने किया था गिरफ्तार ?

इस पूरे प्रकरण के केंद्र में आए ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के डायरेक्टर रोशन आनंद पटना के शैक्षणिक जगत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले क्षेत्र में एक बेहद जाना-माना और प्रतिष्ठित नाम हैं। रोशन आनंद मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले के धमसेना गांव के रहने वाले हैं और पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में 'ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी' नाम से अपना एक विख्यात कोचिंग संस्थान संचालित करते हैं।

बता दें कि रोशन आनंद भी एक समय दरोगा बनना चाहते थे लेकिन समय ने उनका साथ नहीं दिया और दरोगा नहीं बन पाए। उनके छात्र जीवन में उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी। इसी कारण उन्होंने शुरू में लॉज के बच्चों को पढ़ाना शुरू किया और फीस के बदले में उनसे एक टाइम का खाना मांग लेते थे। फिर धीरे-धीरे पटना में बच्चों को पढ़ाना शुरू किए। 1 सितंबर 2017 को पटना में ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी की स्थापना किये। इस संस्थान के माध्यम से उन्होंने बहुत सारे बच्चों को दरोगा बनाया है। हालांकि उनके ऊपर खान सर ने जो आरोप लगाया है वह बेहद गंभीर है।

यह भी पढ़ें :