अरुणाचल प्रदेश की तीन नॉर्थईस्ट युवतियां अपने कमरे में AC लगवा रही थी तभी एक छोटी सी बहस नस्लभेद और जातिगत टिप्पणी में बदल गयी l तीनों युवतियों यह अपमान सम्पूर्ण पूर्वोत्तर समाज का मानकर पुलिस थाना पहुँच गईं और दोनों दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज करायाl पुलिस ने SC-ST एक्ट जोड़कर केस दर्ज किया है और मामले को बड़े अधिकारी को सौंप दिया है l
देश की राजधानी नई दिल्ली में स्थित मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की 3 युवतियां अपने घर पर भयंकर गर्मी से बचने के लिए AC लगवा रही थी, तभी मैकेनिक द्वारा ड्रिल की गयी दीवार से कुछ धूल के कण नीचे वाले पड़ोसियों के बालकनी में जा गिरे l
तभी नीचे वाले लोग आ कर मैकेनिक से भिड़ जाते हैं और उसे अपशब्द सुनाते हैं l हालांकि उस मैकेनिक की कोई गलती नहीं थी l बीच-बचाव में जब तीनों लड़कियां सामने आईं तो दंपत्ति ने इन्हें भी खरी-खोटी सुना दी l
थोड़ी सी कहा सुनी धीरे-धीरे जातिगत और नस्लभेद टिप्पणी में परिवर्तित हो गई l आरोपी महिला ने अपना आपा खोकर उन लड़कियों से कहा कि तुम लोग तो 500 में बिस्तर पर सोने वाली हो न, जाकर मेरे पति के साथ भी सो जाओ, तुम लोग तो मसाज पार्लर में काम करने वाली हो ,ऐसे ही कुछ और भी अपशब्द कहे l जोकि उन लड़कियों से बर्दाश्त नही हुआ और तुरंत पुलिस थाना पहुंचकर दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया l कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने फ़ोन में रिकॉर्ड कर लिया और कुछ देर बाद ये वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आग की तरह तेजी से फ़ैल गया l
कुछ लोगों ने इसे सारे पूर्वोत्तर राज्य का अपमान बताया तो कई ने इस पर अपनी नाराजगी जताई, कई लोग खुल कर लड़कियों के समर्थन में आ गए और तरह-तरह के पोस्ट लड़कियों के पक्ष में करने लगे l जब मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने भी अपनी खोजबीन की मुहीम तेज कर दी और मुख्य आरोपी रूबी जैन सहित उसके पति को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया l राज्य की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी आश्वासन दिया है कि वह हर संभव मदद करेंगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का भी निर्देश जारी कर दिया l
पुलिस ने शुरुआत में SC-ST एक्ट (अनुसूचित जाती - अनुसूचित जनजाती) अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा को भी शामिल किया l शुरू में मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था, जिनमें आपराधिक धमकी, महिला की गरिमा का अपमान और विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाने से संबंधित आरोप शामिल हैं।
(VT)