महुआ मोइत्रा–प्रशांत किशोर का कथित चैट लीक विवाद
महुआ मोइत्रा ने दर्ज कराया FIR
सोशल मीडिया और फेक कंटेंट की बढ़ती चिंता
सोशल मीडिया आज के समय में एक ऐसा हथियार है जहाँ अगर कोई चीज वायरल हो जाए, तो आपके ऊपर पूरी दुनिया की नज़र पड़ जाएगी। आलम तो यह होता है कि लोगों का जीना मुश्किल हो जाता है। जनवरी 2026 में केरल से एक घटना सामने आई थी जहाँ दीपक नाम के व्यक्ति के व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी क्योंकि शिमजिथा मुस्तफा नामक लड़की ने दीपक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर यह कहकर वायरल कर दिया था कि दीपक ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की।
दीपक उस सदमें को बर्दास्त नहीं कर पाए और आत्महत्या जैसा कदम उठाया। ये तो आम लोगों की बात थी लेकिन क्या आपने सोचा है, किसी नेता का कोई सीक्रेट चैट लीक हो जाए तो क्या होगा? राजनीति के क्षेत्र में ऐसा ही एक बवाल मचा हुआ है।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) जो पश्चिम बंगाल के कृष्णा नगर से सांसद हैं और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। खबर है कि इन दोनों का एक सीक्रेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। क्या है पूरा मामला? आइये समझते हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जिसे कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) का बताया जा रहा है। इस चैट में यह बताया गया है कि महुआ मोइत्रा और प्रशांत किशोर की अश्लील बातें हैं।
X हैंडल पर यह स्वधर्म के संस्थापक सुरजीत देशगुप्ता ने तस्वीर शेयर की है और उनका यह दावा है कि ये पीके और महुआ मोइत्रा की चैट है। इस चैट में एक जगह यह भी दावा किया जा रहा है कि प्रशांत किशोर उनसे 'KISS' मांग रहे हैं। हालांकि, न्यूजग्राम (NewsGram) की टीम इस वायरल पोस्ट की पुष्टि बिल्कुल भी नहीं करती है।
यह भी पढ़ें: 'देश का फेमस पीएम मुझे नोचता था...', महिला ने एपस्टीन आइलैंड का घिनौना सच सुनाया, जानकर आपकी रूह कांप जाएगी
सोशल मीडिया पर मामले ने जब तूल पकड़ा तो TMC नेता महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) हरकत में आईं। उन्होंने कई X अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, जिन्होंने कथित तौर पर उनके और प्रशांत किशोर से जुड़ी लीक हुई अनवेरिफाइड चैट्स को शेयर और रीपोस्ट किया था।
इन चैट्स की सच्चाई से इनकार करते हुए, मोइत्रा ने इन दावों को फैलाने या उन पर कमेंट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस घटना ने गलत जानकारी और सोशल मीडिया पर अनवेरिफाइड कंटेंट के तेजी से फैलने को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ा दी हैं।
बता दें कि यह मामला गलत जानकारी फैलने, निजी डेटा की सुरक्षा और बिना जांचे-परखे कंटेंट के तेज़ी से वायरल होने जैसी बड़ी चिंताओं को उजागर करता है। हाल ही में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (World Economic Forum) की ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट 2025 में बताया गया है कि भारत के लिए अफवाह वाली दूसरा सबसे बड़ा खतरा बनकर सामने आया है।
हैरानी की बात यह है कि ये पहला ऐसा मामला नहीं है जब किसी नेता के चैट लीक के मामले सामने आए हैं। इससे पहले साल 2023-24 के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता राघव चढ़ा (Raghav Chadha) ने आरोप लगाया था कि उनके फोन और चैट्स को सार्वजनिक करने की कोशिश की गई क्योंकि राज्य प्रायोजित हमलावर (State-sponsored attackers) ने उनके मैसेज को पब्लिक कर दिया था।
इसके साथ ही पिछले साल तेजप्रताप यादव के भी चैट्स लीक कर दिए गए थे। उनकी एक महिला के साथ तस्वीर सार्वजनिक कर दी गई थी। इसको लेकर भी काफी बवाल मचा था।