चुनावी माहौल में तीखे आरोप-प्रत्यारोप: असम में 2026 चुनाव नज़दीक आते ही मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। हिमंत ने कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिज़ाबेथ पर पाकिस्तान से संबंधों के गंभीर आरोप लगाए हैं।
हिमंत बिस्वा सरमा के आरोप: मुख्यमंत्री का दावा है कि एलिज़ाबेथ के पाकिस्तान में बैंक खाते हैं, उन्होंने कई बार पाकिस्तान की यात्रा की, पाक अधिकारियों व अली तौकीर शेख से संपर्क में रहीं और भारत की जासूसी में इस्तेमाल की गईं—यह सब बिना किसी न्यायिक पुष्टि के आरोप हैं।
कांग्रेस का पलटवार: गौरव गोगोई ने आरोपों को बेबुनियाद और ध्यान भटकाने वाला बताया, कहा कि हिमंत बिस्वा सरमाअपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार और ज़मीन घोटाले (12,000 बीघा ज़मीन) के आरोपों से ध्यान हटाने के लिए यह मुद्दा उछाल रहे हैं।
असम में साल 2026 का चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, राजनीतिक बयानबाज़ियों की धार तेज़ होती जा रही है। एक तरफ जहाँ कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के हिमंत बिस्वा सरमा के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है तो दूसरी तरफ हिमंत ने, पूरी असम कांग्रेस पार्टी को ही कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और जोरहाट(असम ) से सांसद गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) के पूरे परिवार को ही असम की राजनीति में लाकर खड़ा कर दिया है। हेमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया है कि गौरव गोगोई की पत्नी का पाकिस्तान से सम्बन्ध है। गोगोई की पत्नी पिछले कुछ वर्षों से लगातार पाकिस्तान के संपर्क में रहीं हैं।
हिमंत बिस्वा सरमाने (Himanta Biswa Sarma) आरोप लगाया है कि गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ (Elizabeth) पिछले कई वर्षों से पाकिस्तान के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जांच के बाद ही इस मामले का खुलासा लिया गया है। हेमंत बिस्वा ने जैसे ही एलिजाबेथ के ऊपर यह आरोप लगाए, असम सहित पूरे भारत की राजनीति में सनसनीखेज दौड़ गई। हेमंता बिस्वा ने जो आरोप एलिजाबेथ पर लगाए हैं वो कुछ इस प्रकार हैं-
1-पाकिस्तान में बैंक खाता
पाकिस्तान में गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ (Elizabeth) का खाता है, ये आरोप हिमंत बिस्वा सरमा ने लगाया है। उनका कहना है कि एलिजाबेथ के बैंक खाते का ज़िक्र गोगोई ने अपने चुनावी हलफनामें में कहीं भी नहीं किया है जो कि जनता के साथ धोखा है।
2 - पाकिस्तान का 6 बार दौरा
हिमंत बिस्वा सरमा का आरोप है कि गौरव गोगाई की पत्नी एलिजाबेथ (Elizabeth) भारतीय कंपनी में काम करते हुए 6 बार पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद गईं थीं। इस दौरान वो दूसरे NGO में शामिल हुई और 3 बार पाकिस्तान का दौरा किया।
3- कभी हवाई जहाज़ से पाकिस्तान नहीं गई
एलिजाबेथ (Elizabeth) पाकिस्तान कभी फ्लाइट से नहीं गईं। हमेशा अटारी बॉर्डर से जाती थी। साफ जाहिर है कि एलिजाबेथ कुछ तो ऐसा है जो छुपा रही है
4- पाकिस्तान के अधिकारीयों से संपर्क
हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) का कहना है कि मार्च 2011 से मार्च 2012 तक गौरव की पत्नी एलिजाबेथ पाकिस्तान में काम करती थीं इसी बीच एलिजाबेथ वहां के कई बड़े अधिकारियों के संपर्क में आई। उन्होंने आगे कहा कि एलिजाबेथ को पाकिस्तान ने भारत की जासूसी के लिए इस्तेमाल किया है। जिसमें एलिजाबेथ के पति कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई भी शामिल हो सकते हैं।
5 - पाकिस्तान के अली तौकीर शेख से सम्बन्ध
हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया है कि एलिजाबेथ पाकिस्तान के ही अली तौकीर शेख के संपर्क में थी। इस दौरान एलिजाबेथ ने देश की बहुत सारी जानकारी शेख तक पहुंचाया था।
असम (Assam) के मुख्यमंत्री ने इसके अलावा आरोप लगाया है कि गौरव गोगोई युवाओं के साथ पाकिस्तान हाई कमीशन गए थे। उस समय अब्दुल बासित हाई कमिश्नर थे। उस मुलाकात के पश्चात् अब्दुल बासित असम आए थे। हेमंत ने आगे कहा कि गौरव गोगोई भी अपनी पत्नी एलिजाबेथ की तरह पाकिस्तान के उच्च अधिकारियों के संपर्क में थे।
यह भी पढ़ें :कोर्ट, चुनाव और सत्ता: क्या भारत की संवैधानिक व्यवस्था पर किया जा रहा प्रहार?
बता दें कि गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) वर्तमान में असम कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। गौयव गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (Tarun Gogoi) के पुत्र हैं। तरुण गोगोई कांग्रेस (Congress) के जनाधार वाले नेता माने जाते थे। तरुण गोगोई साल 2001 से लेकर 2016 तक असम के मुख्यमंत्री रहे थे। गौरव गोगोई फिलहाल कांग्रेस को असम चुनाव में पुनर्वापसी हेतु असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर लगातार प्रहार कर रहे हैं। गौरव गोगोई की पत्नी एलिज़ाबेथ (Elizabeth) हैं। एलिजाबेथ (Elizabeth) ब्रिटेन की रहने वाली हैं। उन्होंने लन्दन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से International Political Economy की पढाई की है।
उन्होंने बहुत सारे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में काम किया है, जैसे कि जलवायु और विकास ज्ञान नेटवर्क (Climate Development & Knowledge Network) (CDKN) में उन्होंने 2011–2015 तक के लिए काम किया, इसी के प्रोजेक्ट के तहत उनको भारत, पाकिस्तान और नेपाल जाना शामिल था। इसके अलावा उन्होंने यूरोपियन संसद (European Parliament), ओडीआई ग्लोबल (Overseas Development Institute) (ODI), US Senate और संयुक्त राष्ट्र सचिवालय (UN Secretariat) जैसी संस्थाओं में भी काम किया है।
असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) ने इस मामले पर कहा है कि हेमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) का स्तर बिलकुल नीचे गिर चुका है। अगर इस तरीके का आरोप लगाना था तो मुख्यमंत्री 6 महीने तक क्यों शांत बैठे थे। उन्होंने कहा कि कोर्ट को इस मामले में दखल देना चाहिए। गोगोई ने आगे कहा कि दरअसल मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जो भ्रष्टाचार किया है उसको छिपाने के लिए इतने सारे ड्रामेबाजी कर रहे हैं। हिमंत बिस्वा सरमा अपने कुकर्मों को छिपा नहीं सकते हैं। हिमंत ने जनता के साथ जो धोखा किया है उसका जवाब उनके पास नहीं है।
गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) ने आरोप लगाया है कि हिमंत के परिवार ने अकेले पूरे असम में 12000 बीघा जमीन पर अवैध कब्ज़ा कर रखा है इसलिए मामले को छुपाने हेतु एलिजाबेथ (Elizabeth) पर आरोप लगा रहे हैं।