दीपक चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, अब्दुल कलाम...एपस्टीन फाइल में अब तक भारत की इन-इन महान हस्तियों का नाम आया सामने  AI Generated
राष्ट्रीय

दीपक चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, अब्दुल कलाम...एपस्टीन फाइल में अब तक भारत की इन-इन महान हस्तियों का नाम आया सामने

एपस्टीन फाइल में कुछ भारतीय चेहरों के नाम भी शामिल हैं। इनमें से कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम काफी चर्चा में रहा था। वहीं अब कुछ अन्य भारतीय लोगों के नाम भी आए हैं जिनमें मुख्य रूप से दीपक चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, अब्दुल कलाम हैं।

Author : Pradeep Yadav
Reviewed By : Mayank Kumar

  • एपस्टीन फ़ाइल्स के सार्वजनिक होने के बाद दुनिया भर की कई प्रभावशाली हस्तियों के नाम सामने आए। वर्जीनिया की आत्मकथा नॉबडीज़ गर्ल्स ने एपस्टीन नेटवर्क की गंभीरता और घिनौने पहलुओं को उजागर किया।

  • फ़ाइल्स में कुछ भारतीय हस्तियों के नाम भी सामने आए, जिनमें दीपक चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, मीरा नायर, अनुराग कश्यप, अनिल अंबानी और नंदिता दास शामिल हैं। अलग-अलग संदर्भों में ई-मेल, आयोजनों, रैंकिंग या बैठकों के ज़रिये इनके नामों का उल्लेख हुआ है।

  • दस्तावेज़ों में इन व्यक्तियों के नाम संपर्क, बातचीत या कार्यक्रमों में मौजूदगी के संदर्भ में आए हैं।

एपस्टीन फाइल के सार्वजनिक होने के पश्चात् बड़े शहरों के प्रसिद्ध चेहरे इसमें उजागर हुए हैं। ब्रिटेन के प्रिंस एंड्र्यू पर वर्जीनिया के आरोप बहुत गंभीर थे। जिस तरीके से वर्जीनिया ने अपनी आत्मकथा नोबडीस गिर्ल्स (Nobody's Girl) में एपस्टीन गिरोह के घिनौने चरित्र को उजागर किया, इसने सबको चौंका कर रख दिया है। एपस्टीन फाइल में कुछ भारतीय चेहरों के नाम भी शामिल हैं। इनमें से कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम काफी चर्चा में रहा था। वहीं अब कुछ अन्य भारतीय लोगों के नाम भी आए हैं जिनमें मुख्य रूप से दीपक चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, अब्दुल कलाम हैं।

किनके नाम की क्या चर्चा एपस्टीन फाइल में

दीपक चोपड़ा

दीपक चोपड़ा एक अमेरिकी चिकित्सक और लेखक (Writer) हैं। इनका जन्म दिल्ली में हुआ था । दीपक चोपड़ा को एपस्टीन से बातचीत करते हुए पाया गया है। फ़ाइल के मुताबिक दीपक चोपड़ा ने 2008 में एपस्टीन की सज़ा के बाद भी कई मौकों पर उससे मुलाकात की थी। दोनों के बीच मार्ला मैपल्स—डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी पत्नी—और एक नाबालिग द्वारा दायर यौन शोषण के मुकदमे को लेकर बातचीत हुआ था। उनके आपसी संवाद साल 2018 तक जारी रहा। ऐसे ही एक ईमेल में चोपड़ा ने लिखा, “क्या उसने आपके खिलाफ सिविल केस भी वापस ले लिया?” एपस्टीन ने जवाब दिया, “हाँ,” और चोपड़ा ने वापस लिखा, “अच्छा।”

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन एक भारतीय अभिनेता हैं। बॉलीवुड हस्तियों में शीर्ष श्रेणी में आते हैं। एपस्टीन फाइल में अमिताभ बच्चन के नाम का भी ज़िक्र है। इस फाइल में बड़ी हस्तियों के नाम की रैंकिंग की चर्चा के दौरान किया गया है। फाइल के मुताबिक जब वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली लोगों के रैंकिंग की बात की जाती है तो फिर अभिनेता फिल्म स्टार लोगों के नाम कमज़ोर पड़ने लगते हैं। सिवाय कुछ अभिनेताओं को छोड़कर जैसे की अमिताभ बच्चनएंजेलिना जोली और स्टीफन फ्राय।

अब्दुल कलाम

भारत के पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक अब्दुल कलाम का नाम भी एपस्टीन फाइल की चर्चा में रहा है। बता दें कि अब्दुल कलाम को इस फाइल में भारत के वैज्ञानिक और साल 2002 से 2007 के दौरान राष्ट्रपति के रूप में चर्चा की गई है। एपस्टीन फाइल में अलग-अलग क्षेत्र के बड़ी-बड़ी हस्तियों के नाम का ज़िक्र अलग-अलग रूप में किया गया है। बता दें कि भारत सरकार द्वारा अब्दुल कलाम को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (1997), पद्म विभूषण (1990) और पद्म भूषण (1981) से सम्मानित किया जा चुका है।

मीरा नायर

फ़िल्मकार मीरा नायर (Mira Nair) और एपस्टीन दोनों 21 दिसंबर 2009 को एक ही पार्टी में मौजूद थे। एपस्टीन फाइल के अनुसार न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की मां और फिल्म निर्देशक मीरा नायर ने 2009 में अपनी फिल्म "अमीलिया” के लिए हुई पार्टी में हिस्सा लिया था, जो दोषी यौन तस्कर गीसलेन मैक्सवेल के घर पर आयोजित हुई थी. कहा जाता है कि उस पार्टी में बिल क्लिंटन, जेफ़ बेज़ोस और जीन पिगोनी भी शामिल थे। एपस्टीन को “इंडिपेंडेंट फ़िल्ममेकर प्रोजेक्ट स्प्रिंग गाला” में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जहाँ मीरा नायर होस्ट कमेटी की सदस्य थीं।

अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप फिल्म निर्देशक हैं। एपस्टीन फाइल में उनका नाम एक प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक के रूप में किया गया है। फाइल के मुताबिक शंघाई की एक मीटिंग के लिए ई-मेल का अदन प्रदान हुआ है। बता दें कि अनुराग कश्यप ने बहुत सारी फिल्मों का नर्देशन किया है। जिनमें चर्चित फ़िल्में गैंग्स ऑफ़ वासेपुर,ब्लैक फ्राइडे और अन्यहैं। उन्हें चार फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिले चुके हैं, जिसमें 'उड़ान' (2011) के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा और कहानी का पुरस्कार शामिल है। उन्हें 2013 में फ्रांस सरकार द्वारा 'नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स' की उपाधि और 2016 में उत्तर प्रदेश की सरकार ने 'यश भारती पुरस्कार' से सम्मानित किया है।

अनिल अम्बानी

साल 2019 में, आम चुनाव के नतीजों से ठीक पहले, अंबानी और जेफ़्री एपस्टीन के मुलाक़ात की योजना बन रही थी। अनिल अंबानी ने बताया कि वे “22 से 24 मई” के बीच न्यूयॉर्क में रहेंगे । एपस्टीन ने सुझाव दिया कि अगर अंबानी चाहें तो वे स्टीव बैनन, कैथी रूएमलर या एहुद बराक से मुलाक़ात कर सकते हैं। अंबानी ने उस समय जवाब दिया कि वे बाद में बात करेंगे।

इसके बाद अंबानी ने सूचीबद्ध शेयरों को ज़मानत के तौर पर रखकर 720 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता एकत्र करने के बारे में एपस्टीन से सलाह मांगी। एपस्टीन ने सलाह दिया कि “चीज़ों को दिवालिया-रोधी (bankruptcy-proof) संरचना में डाल दो—यह ट्रस्ट या कॉर्पोरेशन हो सकता है।” मूल रूप से, वे संपत्तियों को शेल कंपनियों में रखने और स्वयं को दिवालिया घोषित करने की रणनीति सुझा रहे थे।

नंदिता दास

नंदिता दास अभिनेत्री (Actress) हैं। उनका नाम एपस्टीन फ़ाइल्स (Epstien Files) में सामने आया। फाइल के मुताबिक जेफ़री एपस्टीन को इंग्लैंड की सबसे बड़ी झील के किनारे आयोजित लेक डिस्ट्रिक्ट फ़ेस्टिवल में आमंत्रित किया गया था। यह निमंत्रण कुम्ब्रिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेम बेंडेल द्वारा दिया गया था। इसी कार्यक्रम में नंदिता दास को अतिथि वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था।