भोपाल में कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान पर उनकी पत्नी शिखा सिंह ने ज़हर देने, मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। X
राष्ट्रीय

'मुझे ज़हर दिया...', IAS पति को तलाक देकर 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से रचाई शादी, बड़ी खौफनाक है ये लव स्टोरी!

यह घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है जहाँ कांग्रेस (Congress) नेता की अपनी ही पत्नी ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता का नाम डॉ महेंद्र सिंह चौहान (Mahendra Singh Chauhan) हैं जिन्होंने दूसरी शादी शिखा सिंह (Shikha Singh) से की है।

Author : Mayank Kumar
Reviewed By : Ritik Singh

  • कांग्रेस नेता डॉ. महेंद्र सिंह चौहान पर पत्नी शिखा सिंह ने स्लो पॉयजन देने, मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए; पुलिस जांच जारी।

  • शिखा ने 2007 में IAS पति को तलाक देकर चौहान से शादी की, आरोप है कि दबाव, दहेज मांग और हिंसा वर्षों तक जारी रही।

  • चौहान ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए हनीट्रैप व ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया; FIR दर्ज, कार्रवाई जांच के बाद होगी।

साल 1982 में एक फिल्म आई थी, नाम था सत्ते पे सत्ता। इस फिल्म में किशोर कुमार का एक गीत है, "प्यार तुम्हे किस मोड़ पे ले आया, के दिल करे हाय, हाय, कोई ये बताये क्या होगा।" ऐसी ही एक घटना असल जीवन में घटी है, जहाँ एक महिला की शादी की एक IAS अफसर से होती है लेकिन प्यार उस महिला को एक ऐसे मुकाम पर ले आता है जहाँ वो अपना बसा बसाया संसार छोड़कर अपने से 20 साल बड़े कांग्रेस (Congress) नेता से शादी कर लेती है। हालांकि, कुदरत का निज़ाम देखिये, यहाँ भी उसे धोखा मिलता है और धोखा ऐसा कि महिला की जान तक चली जाती है। क्या है ये खौफनाक लव स्टोरी, आइये जानते हैं।

कांग्रेस नेता की लव स्टोरी

यह घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है जहाँ कांग्रेस (Congress) नेता की अपनी ही पत्नी ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता का नाम डॉ महेंद्र सिंह चौहान (Mahendra Singh Chauhan) हैं जिन्होंने दूसरी शादी शिखा सिंह (Shikha Singh) से की है। यह खबर सामने आने के बाद मध्यप्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया है। हबीबगंज थाने में शिखा सिंह ने शिकायत तक दर्ज करवाई है कि उनके पति ने उन्हें 'स्लो पॉइजन' तक दिया, ताकि उनकी मृत्यु हो जाए।

शिखा का कहना है कि एक दिन डॉ महेंद्र सिंह चौहान (Mahendra Singh Chauhan) ने उन्हें प्यार से जूस का गिलास दिया, जिसमें ज़हर मिला हुआ था। कांग्रेस नेता की दूसरी पत्नी आगे बताती हैं कि जूस पीने के बाद मेरी हालत बिगड़ने लगी थी, शरीर साथ छोड़ने लगा और इसके बाद वो बेसुध होकर जमीन पर गिर गईं।

आँख खुली, तो दिखा कि वो अस्पताल में थीं, तब यह पता चला कि उन्हें ज़हर दिया गया था। पुलिस को शिखा ने यह भी जानकारी दी कि उनके पति के पास दो लाइसेंसी बंदूकें हैं और इसको लेकर वो खौफ में रहती हैं। बता दें कि पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गई है।

IAS पति से जबरदस्ती तुड़वाई शादी

साल 2007 में शिखा सिंह (Shikha Singh) की शादी एक IAS अफसर से हुई थी लेकिन बाद में उन्होंने अपने पति को तलाक देकर महेंद्र सिंह चौहान (Mahendra Singh Chauhan) से शादी कर ली। अब शिखा का यह कहना है कि कांग्रेस नेता के प्रभाव और दबाव में आकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया। कांग्रेस नेता की पत्नी यह भी बताती हैं कि उनके पिता ने आगाह किया था कि वो ऐसा कदम ना उठाए। उन्होंने कहा कि पिता ने चेताया था कि एक दिन सड़क पर आ जाओगी और आज मैं वहीं खड़ी हूँ।

शिखा आगे कहती हैं कि शादी के कुछ समय के बाद ही महेंद्र का असली चेहरा सामने आने लगा था। उसने मार पिटाई शुरू कर दी थी। पिता से पैसे लाने की मांग करता था। ये करीब 19 सालों तक चला। कांग्रेस नेता की पत्नी ने यह भी बताया कि महेंद्र ने उनसे 2 करोड़ रुपये और एक कार की मांगी थी। इसके साथ ही 9 फ़रवरी को बेहरहमी से पीटा और फिर घर से निकाल दिया।

कांग्रेस नेता ने किया अपना बचाव

आपको बता दें कि शिखा सिंह (Shikha Singh) ने जब इल्जाम लगाया, तो कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान खुलकर सामने आए और अपने ऊपर लगे आरोपों पर जवाब भी दिया। पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को कांग्रेस नेता ने 'हनीट्रैप' और 'ब्लैकमेलिंग' करार दिया। उन्होंने कहा कि जब शिखा को उन्होंने तलाक का नोटिस भेजा, तब वो उन्हें फंसाने के लिए ऐसी 'ज़हरीली कहानी' बना रही है। उल्टा महेंद्र ने यह आरोप लगाया कि शिखा उन्हें पिछले 15 साल से ब्लैकमेल कर रही है।

बहरहाल, फिलहाल अभी पुलिस मामले की जाँच कर रही है। उमेश तिवारी, एसीपी का कहना है कि FIR दर्ज कर ली गई है और जहर वाले आरोपों की गंभीरता से जांच हो रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पूरी जाँच प्रक्रिया होने के बाद ही पुलिस कार्रवाई करेगी।