इस समय असम में बीजेपी की सरकार है। अप्रैल में चुनाव (Assam Election 2026) होने हैं। अगले महीने की 9 तारीख को एक चरण में वोटिंग होनी है और उससे पहले ही शीश महल (Sheesh Mahal) की खबर उड़ते-उड़ते सामने आ गई है।  X
राष्ट्रीय

दिल्ली जैसा असम में भी चल रहा 'शीश महल' का खेल, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा! यहाँ समझें पूरी खबर

'शीश महल' (Sheesh Mahal) का नाम आप सबने दिल्ली विधानसभा 2025 चुनाव से पहले खूब सुना होगा। जब अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, तब यह मुद्दा काफी गरमाया था।

Author : Mayank Kumar

  • दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के आवास खर्च को लेकर उठा ‘शीश महल’ मुद्दा अब असम तक पहुंच गया है, जहां इसी तरह के आरोप फिर चर्चा में हैं।

  • कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने दीफू में कथित आलीशान इमारत को “शीश महल” बताते हुए इसे भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए हिमंत विश्व शर्मा के करीबी पर निशाना साधा।

  • असम चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस ने गठबंधन और उम्मीदवारों के जरिए तैयारी तेज कर दी है, वहीं भ्रष्टाचार और जमीन के मुद्दों को चुनावी एजेंडा बनाया जा रहा है।

'शीश महल' (Sheesh Mahal) का नाम आप सबने दिल्ली विधानसभा 2025 चुनाव से पहले खूब सुना होगा। जब अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, तब यह मुद्दा काफी गरमाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम रहते केजरीवाल ने अपने आवास के नवीनीकरण के लिए शुरुआत में करीब 8 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे। वहीं, मार्च 2022 आते-आते सीएम आवास पर करीब 34 करोड़ रुपए खर्च हो गए थे, जो अनुमानित लागत से 300% ज्यादा थे।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह आंकड़ा 80 करोड़ तक बताया गया है। जब मामला दिल्ली की जनता के बीच आया, तो इसका परिणाम चुनाव में दिखा और केजरीवाल सत्ता से बेदखल कर दिया। इसी बीच यह शीश महल का मुद्दा फिर से सुर्ख़ियों में है और इस बार असम से इसकी सुगबुगाहट आ रही है। क्या है पूरा मामला, आइये जानते हैं।

असम से आई शीश महल बनने की खबर

दरअसल, इस समय असम में बीजेपी की सरकार है। अप्रैल में चुनाव (Assam Election 2026) होने हैं। अगले महीने की 9 तारीख को एक चरण में वोटिंग होनी है और उससे पहले ही शीश महल (Sheesh Mahal) की खबर उड़ते-उड़ते सामने आ गई है। जो बीजेपी दिल्ली में शीश महल का आरोप लगा रही थी, अब यही आरोप इनपर भी लगने शुरू हो गए हैं और ये आरोप लगाने का काम किया है, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) ने।

असल में कांग्रेस नेता ने यह कहा है कि असम के दिफू में एक आलीशान इमारत का निर्माण हो रहा है, जो भ्रष्टाचार में लिप्त है। गोगोई के मुताबिक यह आलीशान इमारत कथित तौर पर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के एक ‘करीबी मित्र’ का है। उनका कहना है कि ये दिल्ली से भी बड़ा शीश महल है। बता दें कि गौरव गोगोई ने यह बात पिछले साल जुलाई 2025 के दौरान उठाई थी।

नरेंद्र मोदी के मंत्र का पालन नहीं हो रहा

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) ने यह भी दावा ठोका कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्र “न खाऊंगा, न खाने दूंगा” का कोई भी मंत्री पालन नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि यह शीश महल कार्बी आंगलोंग जिले के मुख्यालय दीफू में बनाया गया है। एक वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा था कि आज मैं दीफू आया हूं और इस बड़े बंगले के सामने खड़ा हूं। मैंने सुना है कि यह बंगला असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के एक करीबी दोस्त का है। यह दीफू का शीशमहल दिल्ली के शीशमहल से भी बड़ा लगता है।

गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) आगे कहते हैं कि दीफू में इस शीशमहल (Sheesh Mahal) पर करोड़ों रुपये खर्च हुए। क्या ईडी और इनकम टैक्स इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाएगी। उन्होंने कहा कि ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताना चाहता हूं कि असम में कोई भी उनके ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’ के मंत्र का पालन नहीं कर रहा है।

असम चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी

आपको बता दें कि असम चुनाव (Assam Election 2026) को लेकर कांग्रेस ने अपनी मुहीम काफी तेज कर दी है। पार्टी ने अब तक 87 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसमे से गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) जोरहट सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस ने रायजोर दल और अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ एक मज़बूत गठबंधन बनाया है, जिसके तहत रायजोर दल को 11 सीटें दी गई हैं।

गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) ने यहाँ तक ऐलान किया है कि कांग्रेस सत्ता में आती है, तो बीजेपी ने जितनी जमीने अवैध तरीके से हड़पी हैं, उसे वापस किया जाएगा। खैर, अब देखना होगा कि 9 अप्रैल को जनता का मूड क्या बनता है और 4 मई को जब नतीजे आएँगे, तो सब साफ़ हो जाएगा।