Assam Assembly Elections 2026: वर्ष 2026 शुरुआत से ही चुनावी साल चल रहा है l जब मार्च 15 को चुनाव आयोग द्वारा 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव (असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, पुदुचेर्री और तमिलनाडु) के तारीख का ऐलान हुआ कि असम, केरलम और पुदुचेर्री में 9 अप्रैल को एक चरण में होगा l वहीँ दूसरी ओर तमिलनाडू में चुनाव 23 अप्रैल को होंगे l अगर पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहाँ चुनाव 2 चरण में होंगे पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा l तभी से सभी पार्टी और दलों ने अपना चुनाव प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है l
नेताओं के बीच जुबानी जंग ने और रफ़्तार पकड़ लिया है l सभी दल एक दूसरे पर हमलावर हैं l अब चुनाव में मात्र कुछ दिन बचे हैं और सभी ने अपना दम-ख़म दिखाना शुरू कर दिया है l पार्टी के कार्यकर्ता, वालंटियर और बाकी अन्य सदस्य पूर्ण रूप से चौकन्ने हो गए हैं l हर बार की तरह इस बार भी नेताओं के दल बदलने का मामले सामने आया हैं l अगर संक्षिप्त में कहे तो तैयारी जोर-शोर से चल रही है और सब ने अपने आप को इस महाभियान में पूरी तरह झोंक दिया है l इन सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को आएंगे l
अभी चुनाव हुए भी नहीं हैं लेकिन कुछ न्यूज़ चैनल अपनी TRP (Television Rating Point) बढाने के लिए ओपिनियन पोल का सहारा ले रहे हैं l और तरह-तरह के चुनावी शो होस्ट कर रहे हैं l News18-Vote Vibe Opinion Poll (न्यूज़-18 वोट वैब ओपिनियन पोल) के अनुसार असम में BJP+ को 80-90 सीटों की बढ़त और राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी CONG+ को 29-39 सीटें मिलने की अनुमान है और OTH अन्य की बात करें तो 1-3 सीट मिलने का अनुमान है l अगर इस ओपिनियन पोल कि बात करें तो लगता है कि असम की जनता ने मन बना लिया है की इस बार भी कमल छाप का बटन दबाना है और भारी बहुमत से फिर एक बार अपने मुख्यमंत्री के रूप में सबके लोकप्रिय नेता हेमंत बिस्वा सरमा को चुना है l
कौन सी पार्टियां हैं चुनावी रण में ?
अगर भाजपा गठबंधन की बात करें तो इस BJP+ वाले गठबंधन नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (North East Democratic Alliance) में:
भारतीय जनता पार्टी
रभा हासोंग जौथा मंच
असम गण परिषद
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट
वहीँ दूसरी ओर भाजपा को शिकस्त देने के लिए कांग्रेस ने भी एक गठबंधन बनाया है l इसका नाम असम सोनमिलितो मोर्चा (Asom Sonmilito Morcha) है l
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
असम जातीय परिषद
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
आल पार्टी हिल लीडर्स कांफ्रेंस
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन
[VT]
यह भी पढ़ें: