मुख्यमंत्री हेमंत के पास आय से अधिक संपत्ति है l और दूसरी ओर सत्ता धारी पार्टी का आरोप है कि विपक्षी नेताओं के पास अधिक संपत्ति है l आरोप-प्रत्यारोप का दौर तो चलता रहेगा l आइए अब जानते है कि इन नेताओं की कुल संपत्ति कितनी है ?  AI Generated
राष्ट्रीय

असम चुनाव में इन 2 चेहरों पर मचा है काफी बवाल, सीएम बनने की रेस में सबसे आगे, जानें कितने अमीर हैं दोनों?

राज्य के नेताओं में अपनी संपत्ति विवरण को लेकर घमासान मचा है l विपक्ष के नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत के पास आय से अधिक संपत्ति है l और दूसरी ओर सत्ता धारी पार्टी का आरोप है कि विपक्षी नेताओं के पास अधिक संपत्ति है l आरोप-प्रत्यारोप का दौर तो चलता रहेगा l आइए अब जानते है कि इन नेताओं की कुल संपत्ति कितनी है ?

Author : Vikas Tiwari

असम विधानसभा चुनाव 2026 ( Assam Elections 2026): वर्ष 2026 में 5 राज्यों के विधान सभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो चुका है l इन्हीं पांच राज्यों में से असम भी है l और 9 अप्रैल 2026 को असम के 126 विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव होना है l हमेशा की तरह इस बार भी   चुनावी मैदान में मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच ही कड़ी टक्कर है l भाजपा की ओर से खुद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा हैं और विपक्ष में अखिल गोगोई और गौरव गोगोई  हैं l दोनों चेहरे जनता में काफी लोकप्रिय है l और देखना है कि अब की बार जनता का आशीर्वाद किसे मिलता है ? क्या जनता फिर एक बार अपने वर्तमान सरकार पर भरोसा जताएगी या फिर उन्हें कोई सरकारी तंत्र में  बदलाव चाहिए l 

राज्य के नेताओं में अपनी संपत्ति विवरण को लेकर घमासान मचा है l विपक्ष के नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत के पास आय से अधिक संपत्ति है l और दूसरी ओर सत्ता धारी पार्टी का आरोप है कि विपक्षी नेताओं के पास अधिक संपत्ति है l आरोप-प्रत्यारोप का दौर तो चलता रहेगा l आइए अब जानते है कि इन नेताओं की कुल संपत्ति कितनी है ?

हेमंत बिस्वा सरमा (Hemant Biswa Sarma) ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया l वर्ष 2021के आंकड़ों के अनुसार  दोनों पति-पत्नी की कुल संपत्ति 17.27 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2026 में 35.16 करोड़ रुपये हो गए हैं l एक रिपोर्ट के मुताबिक़ हेमंत सरमा के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है और सरकारी वेतन से ही अपना काम चलाते है l उनके पास नकद 2.28 लाख रुपये, बैंक अकाउंट में 68 लाख रुपये l और आभूषण की बात करे तो 25 लाख का सोना है l उनकी पत्नी रिंकी प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं l अगर वाहन की बात करें तो 2 जीप और कुछ एकड़ खेत-खलिहान हैं l उनकी भी कमाई का जरिया उनका वेतन ही है l 

रायजोर दल के मुखिया अखिल गोगोई ने भी अपना नामांकन भरा और उनके पास भी कोई अचल संपत्ति नहीं है l अगर नकद कैश की बात करें तो 1.50 लाख रुपये l 10 हजार के शेयरहोल्डर है और उनकी पत्नी पर 75,000 का कर्ज है l  गौरव गोगोई का संपत्ति विवरण इस प्रकार है: गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) की वर्ष 2025 के बीच कुल कमाई 12.27 लाख रुपये है। उनकी पत्नी गीताश्री तामुली की चल संपत्ति 28.98 लाख और अचल संपत्ति 78 लाख है। वह प्रोफेसर हैं। उन पर एक 4.54 लाख का बैंक लोन भी है। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन पर आपराधिक साजिश, हिंसा भड़काना, दंगा आदि जैसे गंभीर आरोप हैं।

अखील गोगोई (Akhil Gogoi) एक भारतीय किसान नेता, राजनीतिज्ञ और असम विधानसभा के सिबसागर से 2021 से सांसद हैं। वे 2020 से रायजोर दल के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं। वर्षों से उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी कई आंदोलनों का नेतृत्व किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अथक संघर्ष के लिए 2008 में शनमुगम मंजुनाथ सत्यनिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद अखिल गोगोई राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए। 2010 में, असम के गोलाघाट जिले में संपूर्ण ग्राम रोजगार योजना में 12.5 मिलियन रुपये के घोटाले को उजागर करने में उनकी भूमिका के लिए उन्हें लोक निर्माण अनुसंधान फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय सूचना का अधिकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गोगोई असम स्थित किसान संगठन कृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) के संस्थापक सचिव हैं । अखिल पर CPI-M से जुड़े रहने और घनिष्ट सम्बन्ध होने के संगीन आरोप है और उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा l 

जेल से, अखिल गोगोई ने 2 अक्टूबर 2020 को अपना खुद का राजनीतिक दल रायजोर दल लॉन्च किया। अखिल गोगोई ने असम विधानसभा चुनाव 2021 में शिवसागर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की । ​​उन्हें कुल 1,24,219 वोटों में से 57,219 वोट मिले और उन्होंने भाजपा की निकटतम उम्मीदवार सुरभि राजकोनवारी को 11,875 वोटों के अंतर से हराया। वह बिना किसी प्रचार के जेल से विधानसभा चुनाव जीतने वाले पहले असमिया व्यक्ति बने।

[VT]

यह भी पढ़ें: