7 मई 2026 को पंजाब में एक ठेकेदार के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम गौरव धीर बताया जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि गौरव ने पंजाब में ठेका लेने के लिए पैसे का हेरफेर किया है। इस मामले में अमन अरोड़ा का नाम सामने आने पर सूबे की सियासत में खलबली मच गई है।  X
राष्ट्रीय

भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी भगवंत मान सरकार? करोड़ों का लैंड स्कैम, जीजा को रॉड से पीटा...अमन अरोड़ा के कुर्कमों की इनसाइड स्टोरी

ईडी की छापेमारी से 300 करोड़ के प्रोजेक्ट में भारी गड़बड़ी का आरोप, ठेकेदार गौरव धीर पर AAP से नजदीकी के दावे के बीच भगवंत मान सरकार घिरी, 1 करोड़ से अधिक नकद बरामदगी से सियासत गरमाई

Author : Pradeep Yadav

  • पंजाब में ईडी की छापेमारी में ठेकेदार गौरव धीर पर 130 करोड़ के प्रोजेक्ट की वास्तविक कीमत 300 करोड़ होने का आरोप लगा, विपक्ष उसे AAP और मंत्री अमन अरोड़ा का करीबी बता रहा है। गौरव के यहां से 1 करोड़ से अधिक नकद बरामद होने के बाद भगवंत मान सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप तेज हुए, जबकि अरोड़ा इसे चुनावी राजनीतिक साजिश बता रहे हैं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी के ऊपर भ्रष्टाचार का एक मामला सामने निकलकर आया है। प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी के तहत बड़ा खुलासा किया है। ई डी के छापेमारी में जिस शख्स का नाम निकलकर आया है विपक्ष उसे आम आदमी पार्टी का करीबी बता रहा है। आरोप प्रत्यारोप के बीच भगवंत मान की सरकार अब चौतरफा घिर चुकी है। 

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने 7 मई 2026 को पंजाब में एक ठेकेदार के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम गौरव धीर बताया जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि गौरव ने पंजाब में ठेका लेने के लिए पैसे का हेरफेर किया है। प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस में इस बात का जिक्र है कि Altus Space Builders से एक प्रोजेक्ट खरीदा गया था। इस प्रोजेक्ट की कीमत लगभग 130 करोड़ बताई गई थी। लेकिन जांच में ये खुलासा हुआ है कि इसकी वास्तविक कीमत लगभग 300 करोड़ रुपए थी। यह मामला अब सूबे की सियासत का केंद्र बनता जा रहा है। इस मामले में पंजाब के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस पूरे मामले पर सरकार और विपक्ष एक दूसरे के ऊपर जबरदस्त तरीके से जुबानी हमला कर रहे हैं। 

अमन अरोड़ा का नाम आया सामने !

इस पूरे मामले में आरोपी गौरव धीर को आम आदमी पार्टी से जोड़कर बताया जा रहा है कि उसे सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। कहा जा रहा है कि अमन अरोड़ा के करीबी होने का फायदा गौरव को मिला। रेड में गौरव धीर के यहाँ से 1 करोड़ से ऊपर की धनराशि प्राप्त हुई है। इस मामले में अमन अरोड़ा का नाम सामने आने पर सूबे की सियासत में खलबली मच गई है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अमन अरोड़ा के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस पूरे मामले पर अमन अरोड़ा ने सफाई दी है। 

AAP के अमन अरोड़ा का बयान !

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष और सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा का कहना है कि यह पूरा मामला राजनीतिक विद्वेष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंजाब में चुनाव होने वाला है, बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है तो यही एकमात्र हथियार बचा है जिसका उपयोग बीजेपी कर रही है। इस पूरे मामले पर उन्होंने कहा, “मेरा पूरा जीवन हमेशा से पूरी तरह ईमानदार, पारदर्शी और कानून के दायरे में रहा है और आगे भी रहेगा। इस तरह की झूठी प्रचारबाजी से मैं न तो डरूंगा और न ही झुकूंगा।”

अमन अरोड़ा पर  पहले भी लग चुके हैं आरोप !

अमन अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने अपने जीजा राजिंदर दीपा के साथ मारपीट किया था। जमीन के मामले में दोनों के बीच दुश्मनी काफी समय से थी। अमन अरोड़ा की बहन सोनिया अरोड़ा ने आरोप लगाया कि अमन ने उनके पति राजिंदर दीपा के साथ मारपीट किया है। यह मामला 2008 का बताया जा रहा है। साल 2023 में सुनाम की अदालत ने अमन अरोड़ा को दोषी भी ठहराया है। इस मामले में उनको 2 साल की सजा हुई थी।  

भारतीय लिबरल पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ मुनीश कुमार रायज़ादा ने तगड़ा प्रहार किया है। डॉ रायज़ादा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार का अड्डा बनती जा रही है। पारदर्शिता के नाम पर बनी पार्टी महज कुछ ही समय में स्वार्थ साधने का साधन बन गई। साल 2022 में पंजाब में सरकार बनने के बाद से ही पंजाब में एक-एक करके भ्रष्टाचारियों का खुलासा होता जा रहा है।

BLP पूर्व अध्यक्ष ने बोला हमला !

अमन अरोड़ा के मामले पर भारतीय लिबरल पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ मुनीश कुमार रायज़ादा ने तगड़ा प्रहार किया है। डॉ रायज़ादा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार का अड्डा बनती जा रही है। पारदर्शिता के नाम पर बनी पार्टी महज कुछ ही समय में स्वार्थ साधने का साधन बन गई। साल 2022 में पंजाब में सरकार बनने के बाद से ही पंजाब में एक-एक करके भ्रष्टाचारियों का खुलासा होता जा रहा है। यह सरकार केवल भगवंत मान नहीं चला रहे हैं बल्कि इसको केजरीवाल के पोषित भ्रष्टाचारी चला रहे हैं।

कभी गांधी के नाम पर तो कभी भगत सिंह के नाम पर जनता से वोट मांगकर AAP ने सरकार बनाया, लेकिन देश की जनता को केवल ठगने का काम किया है। इनके आचरण का खुलासा तो 2015 में ही हो गया था जब दिल्ली में इनकी सरकार बनने के कुछ ही दिनों बाद शराब घोटाला होना शुरू हो गया। पंजाब में जनता पूरी तरीके से परेशान है और समय आने पर AAP को करारा जवाब मिलेगा। 

यह भी देखें :